<
Categories: देश

Jharkhand News: फुटबॉल खेलते-खेलते लगी टक्कर और दर्दनाक मौत; वीडियो वायरल, अब मचा हंगामा

Jharkhand News: झारखंड के बोकारो के एक मैदान में लगभग 40 वर्षीय फुटबॉल खिलाड़ी काजरा मुर्मु अचानक गिर पड़े. मैदान पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई. अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

Jharkhand News: झारखंड के बोकारो से एक दर्दनाक खबर सामने आई है. यहां एक फुटबॉल टूर्नामेंट के दौरान खेल रहे लगभग 40 वर्षीय काजरा मुर्मू अचानक मैदान पर गिर पड़े. उस वक्त वे बॉल छीनने के लिए मशक्कत कर रहे थे. काजरा के गिरते ही मैदान में अफरा-तफरी मच गई. साथी खिलाड़ी उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना अरमो पंचायत के नया बस्ती इलाके की बताई जा रही है. काजरा मुर्मू IEL गोमिया क्षेत्र के खंभरा बस्ती के रहने वाले थे. वह स्थानीय बजरंग क्लब की ओर से आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट में अपनी टीम हंसदा XI के लिए खेल रहे थे.

बॉल के लिए दौड़ते हुए गिरे

मैच के दौरान काजरा दूसरे खिलाड़ियों के साथ गेंद पर कब्जे के लिए जूझ रहे थे. इसी बीच वह अचानक मैदान पर गिर पड़े और बेहोश हो गए. कुछ समय के लिए वहां मौजूद खिलाड़ियों और दर्शकों को समझ ही नहीं आया कि आखिर हुआ क्या है. काजरा का बेटा निखिल भी उस समय मैदान के पास दर्शकों के बीच मौजूद था. पिता को इस हालत में देखकर परिवार और वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया. टीम के साथी खिलाड़ी उन्हें तुरंत DVC अस्पताल लेकर पहुंचे.

अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर अरविंद कुमार ने जांच के बाद काजरा को मृत घोषित कर दिया. डॉक्टर के मुताबिक, उन्हें अस्पताल लाए जाने तक उनकी मौत हो चुकी थी. शरीर पर बाहर से चोट का कोई स्पष्ट निशान नहीं मिला है. मौत की सही वजह जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. 

मौत के बाद टूर्नामेंट रद्द

काजरा की मौत की खबर मिलते ही टूर्नामेंट का माहौल गम में बदल गया. आयोजन कर रहे बजरंग क्लब ने प्रतियोगिता को रद्द करने का फैसला लिया. आयोजन समिति के संरक्षक जितेंद्र यादव ने कहा कि अगले साल से इस टूर्नामेंट का नाम काजरा मुर्मू की याद में रखा जाएगा. साथ ही इस साल विजेता टीम को दी जाने वाली एक लाख रुपये की पुरस्कार राशि काजरा के परिवार को देने की बात कही गई है.

मुआवजे को लेकर हड़कंप

कजरा मुर्मू की मौत से परिजनों में दुख के साथ ही नाराजगी भी है. परिजन और ग्रामीण मुआवजे की मांग कर रहे हैं. उन्होंने मुआवजे के लिए अस्पताल  में हंगामा किया. उनका कहना है कि मुर्मु की कमाई से ही परिवार चलता था. ऐसे में वे सरकार से मुआवजे की मांग कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: प्राइवेट पार्ट से बह रहा था खून, प्रेमानंद महाराज के शिष्य की चौथी मंजिल से कूदने के बाद मौत, कमरे में मिला ग्राइंडर हत्या की ओर कर रहा इशारा

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

Jharkhand News: 11 साल के मासूम के साथ हॉस्टल में हुआ यौन उत्पीड़न, 16 वर्षीय सीनियर ने ही की दरिंदगी, गिरफ्तार

झारखंड के एक हॉस्टल में एक 11 वर्षीय छात्र के साथ कथित तौर पर 16…

Last Updated: September 27, 2026 12:59:13 IST

Maharashtra News: गर्भवती महिला की बेरहमी से हुई हत्या,  मौत के बाद जला दिया शव, ऐसे हुआ आरोपियों का खुलासा

Maharashtra Crime News: धुले में एक गर्भवती महिला की कथित तौर पर हत्या कर उसके…

Last Updated: September 27, 2026 12:45:50 IST

Delhi Crime: दिल्ली में बदमाश बेखौफ; हेड कांस्टेबल के गले से छीनी चेन, थाने में भी नहीं मिली मदद

Delhi Crime: दिल्ली के मंगोलपुरी में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां…

Last Updated: September 27, 2026 12:43:43 IST

IND vs WI: 20 साल से जो नहीं हुआ, क्या अब होगी वो अनहोनी? गिल के नाम दर्ज हो सकता है अनचाहा रिकॉर्ड, गंभीर की बढ़ी टेंशन

IND vs WI 1st ODI Head-to-Head: भारत ने आखिरी बार 2006 में वेस्टइंडीज़ के साथ…

Last Updated: September 27, 2026 12:05:11 IST

KBC 18: ‘सिमडेगा की मैं छोरी हूं…’ KBC में रेशमा का दमदार अंदाज, अमिताभ बच्चन भी हुए खुश

KBC 18: सिमडेगा की रेशमा लकड़ा KBC के 31वें एपिसोड में शामिल हुईं. उन्होंने अमिताभ…

Last Updated: September 27, 2026 11:56:01 IST