<
Categories: दिल्ली

Delhi Crime: नजफगढ़ की छात्रा की राजिंदर नगर में मौत, नर्सिंग की छात्रा ने खत्म की जिंदगी

Delhi Crime: दिल्ली के राजिंदर नगर में एक हॉस्टल में BSc की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. अस्पताल ले जाने पर पुलिस को इस बारे में पता चला. पुलिस मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है.

Delhi Crime: दिल्ली के राजिंदर नगर में सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक नर्सिंग की छात्रा का शव संदिग्ध हालत में मिला है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की गई. पुलिस ने इस पर जानकारी देते हुए बताया कि सर गंगा राम अस्पताल से राजिंदर नगर पुलिस स्टेशन को 19 साल की नर्सिंग छात्रा मौत की सूचना मिली थी. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है कि छात्रा की मौत किन कारणों से हुई है. प्रारंभिक जांच में आशंका है कि ये आत्महत्या का मामला है. 

हॉस्टल के कमरे में लगाई फांसी

पुलिस ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि छात्रा दिल्ली के नजफगढ़ की रहने वाली थी. वो सर गंगा राम अस्पताल में  बैचलर ऑफ साइंस (BSc) नर्सिंग की थर्ड ईयर की छात्रा थी. शुरुआती जांच में सामने आया है कि छात्रा ने कथित तौर पर अपने हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या की. सबसे पहले उसके सहयोगी ने उसे कमरे में फांसी के फंदे पर लटका हुआ देखा था. इसके बाद उसे अस्पताल में लेकर गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. 

जांच एजेंसियों को सहयोग करेगा प्रशासन

राजिंदर नगर पुलिस स्टेशन की स्थानीय टीम ने आगे की कार्रवाई शुरू की. पुलिस का कहना है कि नजफगढ़ की रहने वाली छात्रा अस्पताल के हॉस्टल में रहती थी. 21 अगस्त की रात को उसने हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. हालांकि इसके पीछे का कारण क्या है, इसके बारे में पता नहीं चल सका है. वहीं, अस्पताल प्रशासन ने इस मामले में जानकारी देते हुए बताया है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है. मृतका कॉलेज की थर्ड ईयर की छात्रा थी. जांच में एजेंसियों को पूरा सहयोग किया जाएगा. 

ये भी पढ़ें: बेटे को सुसाइड करने से रोकने गए थे मां और बाप, घर लौटी तीनों की लाश; मामला जान कांप जाएगी रूह

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Share
Published by
Deepika Pandey

Recent Posts

पति-पत्नी के विवाद का खूनी अंजाम! पत्नी, सास, साले ने मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, खून से सना सामान बरामद

Ramgarh murder case: झारखंड के रामगढ़ में 38 वर्षीय रोहित कुमार की हत्या के मामले…

Last Updated: October 23, 2026 23:22:25 IST

गर्लफ्रेंड ने बात करने से किया इनकार, तो घर में घुसकर मां की हत्या, बहनों को ले गया साथ

Tamilnadu Murder Case: तमिलनाडु के तूतीकोरिन जिले में एक लड़की ने ल़ड़के से बात करने…

Last Updated: October 23, 2026 22:59:33 IST

करवाचौथ की पूजा थाली को दें रॉयल लुक, इन आसान तरीकों से करें डेकोरेट, हर कोई पूछेगा कहां से खरीदी

Karva Chauth puja thali: करवाचौथ पर पूजा की थाली सजाने के लिए महंगी सजावटी थाली…

Last Updated: October 23, 2026 22:52:43 IST

Maharashtra Crime: बचपन का दोस्त बना जान का दुश्मन! कार से मारी टक्कर, फिर डंडे से हमला

Maharashtra Crime News: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में बचपन के दोस्त ने अपने दूसरे दोस्त…

Last Updated: October 23, 2026 22:29:04 IST

खुद को हिंदू बताकर की शादी, फिर पत्नी पर नमाज पढ़ने का दबाव! सहारनपुर में जुनैद गिरफ्तार

Accused of marrying by hiding identity: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के गंगोह थाना क्षेत्र…

Last Updated: October 23, 2026 22:12:39 IST

Jordan church attack: जॉर्डन के चर्च में अंतिम संस्कार के दौरान अंधाधुंध गोलीबारी, 7 लोगों की मौत, कई घायल

Jordan church attack: जॉर्डन के कराक शहर के हमौद चर्च में शुक्रवार को एक व्यक्ति…

Last Updated: October 23, 2026 21:23:00 IST