Delhi Crime: दिल्ली के राजिंदर नगर में सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक नर्सिंग की छात्रा का शव संदिग्ध हालत में मिला है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की गई. पुलिस ने इस पर जानकारी देते हुए बताया कि सर गंगा राम अस्पताल से राजिंदर नगर पुलिस स्टेशन को 19 साल की नर्सिंग छात्रा मौत की सूचना मिली थी. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है कि छात्रा की मौत किन कारणों से हुई है. प्रारंभिक जांच में आशंका है कि ये आत्महत्या का मामला है.
हॉस्टल के कमरे में लगाई फांसी
पुलिस ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि छात्रा दिल्ली के नजफगढ़ की रहने वाली थी. वो सर गंगा राम अस्पताल में बैचलर ऑफ साइंस (BSc) नर्सिंग की थर्ड ईयर की छात्रा थी. शुरुआती जांच में सामने आया है कि छात्रा ने कथित तौर पर अपने हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या की. सबसे पहले उसके सहयोगी ने उसे कमरे में फांसी के फंदे पर लटका हुआ देखा था. इसके बाद उसे अस्पताल में लेकर गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया.
जांच एजेंसियों को सहयोग करेगा प्रशासन
राजिंदर नगर पुलिस स्टेशन की स्थानीय टीम ने आगे की कार्रवाई शुरू की. पुलिस का कहना है कि नजफगढ़ की रहने वाली छात्रा अस्पताल के हॉस्टल में रहती थी. 21 अगस्त की रात को उसने हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. हालांकि इसके पीछे का कारण क्या है, इसके बारे में पता नहीं चल सका है. वहीं, अस्पताल प्रशासन ने इस मामले में जानकारी देते हुए बताया है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है. मृतका कॉलेज की थर्ड ईयर की छात्रा थी. जांच में एजेंसियों को पूरा सहयोग किया जाएगा.
ये भी पढ़ें: बेटे को सुसाइड करने से रोकने गए थे मां और बाप, घर लौटी तीनों की लाश; मामला जान कांप जाएगी रूह