<

लहूलुहान लाश, बगल में खून से सनी कैंची… रोते हुए बेटी ने उगल दिया अपने ही पिता का वो घिनौना सच!

मां को खून से सना देख बेटी घबरा गई. पुलिस को बताया कि माता-पिता के बीच अक्सर विवाद की स्थिति बनी रहती थी. पिता काम नहीं करते थे इसलिए पैसों को लेकर घर में कलह-क्लेश रहता था.

राजधानी दिल्ली इलाके में एक पति ने अपनी पत्नी के चरित्र पर शक के चलते उसे बेरहमी से मौते के घाट उतार दिया. यह वारदात गौतमपुरी इलाके की है जहां महिला की हत्या के बाद पति फरार है. आरोपी की तलाश के लिए पुलिस इलाके की अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर रही है. शुरुआत जांच में महिला को मकान की तीसरी मंजिल पर खून से लथपथ पाया. उसके शरीर पर चोट के गंभीर निशान थे. पुलिस ने हत्या की आंशका जताई है. संबंधित मामले में केस दर्ज कर लिया है लेकिन घरेलू हिंसा और पति-पत्नी के बीच विवाद के एंगल से भी जांच की जा रही है.

कपड़े सिलकर घर चालती थी महिला

दैनिक जागरण की रिपोर्ट के मुताबिक, 45 वर्षीय केसर जहां अपने पति सलीम के साथ गौतमपुरी इलाके में रहती थी. दंपति को एक 22 साल का बेटा और बेटी भी है. पति सलीम को लंबे समय से कोई काम नहीं मिल रहा था. वो बेरोजगार था लेकिन पत्नी केसर घर में कपड़े सिलती थी और बेटी कॉलेज में पढ़ाई करने के साथ-साथ ट्यूशन पढ़ाकर गुजारा कर रहे थे.लेकिन सलीम के दिमाग में कौन-सा शक पल रहा है, इसकी जानकारी खुद पत्नी और बच्चों को भी नहीं थी.

खून से लथपथ मिली लाश

रोजाना की तरह गुरुवार शाम को भी बेटी सानिया बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने के लिए पड़ोस के घर गई हुई थी. करीब 6-7 बजे, जब बेटी घर वापस आई तो बाहर ताला लगा था. मां का भी फोन नहीं लग रहा था. ऐसे में कुछ संदिग्ध लगा. बेटी सानिया ने मौसी को घर बुलाया. जांच-पड़ताल की और जब खिड़की से अंदर झांका तो पता चला कि मां केसर घर के अंदर लहूलुहान पड़ी है. इस वारदात से बेटी इतना घबरा गई कि तुरंत पुलिस को कॉल किया. पुलिस ने घर का दरवाजा तोड़ा और केसर के शव को बाहर निकाला.

शरीर पर मिले संदिग्ध निशान

पुलिस ने घर की जांच-पड़ताल की तो वहां केसर जहां की लाश खून से लथपथ पड़ी थी. गर्दन पर गहरा जख्म था जिससे लगातार खून बह रहा था जबकि पास में लहूलुहान कैंची भी थी. परिजनों से पूछताछ की गई तो सामने आया कि अक्सर पति सलीम पत्नी केसर जहां के चरित्र पर शक करता था जिसके चलते पति-पत्नी में कई बार विवाद भी हुआ. पुलिस को दिए बयान में बेटी ने कहा कि माता-पिता के बीच बचपन से ही झगड़ा देखा है. पिता कोई काम नहीं करते थे इसलिए पैसों को लेकर कलह की स्थिति बनी रहती थी.

ये भी पढ़ें:- लंदन में मचा ‘हल्दीराम’ का शोर: लीसेस्टर स्क्वायर पर लंबी कतारें, छोले-भटूरे के दीवानों से खचाखच भरा स्टोर!

Kajal Jain

Share
Published by
Kajal Jain

Recent Posts

बिहार के कटिहार में दिनदहाड़े वकील की हत्या, पहले चाकू से किए ताबड़तोड़ वार फिर मारी गोली; Video Viral

Bihar Crime News: बिहार के कटिहार से एक वीडियो सामने आया है, जहां एक पुरुष…

Last Updated: October 6, 2026 16:29:04 IST

पाकिस्तान T20 टीम में बड़ा बदलाव, साहिबजादा फरहान बने कप्तान; Babar Azam हुए बाहर

Pakistan T20 Squad 2026: पाकिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की T20I सीरीज के…

Last Updated: October 6, 2026 16:27:20 IST

Ramgarh Home Guard Recruitment 2026: साड़ी पहनकर 1600 मीटर दौड़ी महिलाएं, खाकी वर्दी का सपना लिए मैदान में दिखा जबरदस्त जज्बा

Ramgarh Home Guard Recruitment 2026: झारखंड के रामगढ़ में होमगार्ड बहाली की तैयारियों के बीच…

Last Updated: October 6, 2026 16:22:56 IST

Delhi Metro में ढिशुम-ढिशुम; सीट के लिए लड़ाई, महिला ने पुरुष यात्रियों को मारा थप्पड़, Video Viral

Delhi Metro: सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है…

Last Updated: October 6, 2026 15:38:18 IST