<
Categories: दिल्ली

Delhi Dengue Cases: दिल्ली में डेंगू ने बढ़ाई चिंता, अक्टूबर के पहले हफ्ते में 98 नए मरीज मिले, कितना पहुंचा आंकड़ा

Delhi Dengue Cases: दिल्ली में लगातार डेंगू के मामले बढ़ते जा रहे हैं. अक्तूबर के पहले हफ्ते में ही 98 नए केस सामने आए हैं. इसके बाद इस साल का आंकड़ा 695 पहुंच गया है. इसके अलावा भी MCD ने काफी जानकारियां दी हैं.

Delhi Dengue Cases: दिल्ली में डेंगू के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. दिल्ली नगर निगम (MCD) की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, अक्टूबर के पहले हफ्ते में राजधानी में डेंगू के 98 नए मामले सामने आए हैं. इसके साथ ही इस साल अब तक डेंगू के कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 695 हो गई है. सितंबर में दिल्ली में डेंगू के सबसे ज्यादा मामले दर्ज किए गए थे. इस दौरान 286 लोग डेंगू की चपेट में आए थे. वहीं मलेरिया के भी 124 मामले सामने आए, जो इस साल किसी एक महीने में दर्ज हुए सबसे अधिक मामले हैं. इससे पहले अगस्त में डेंगू के 90 और मलेरिया के 53 केस सामने आए थे.

3 अक्टूबर को खत्म हुए सप्ताह की वेक्टर जनित बीमारियों से जुड़ी रिपोर्ट के अनुसार, अक्टूबर में अब तक डेंगू के 98 और मलेरिया के 23 मामले दर्ज किए गए हैं. इसके साथ ही दिल्ली में इस साल मलेरिया के कुल मामलों की संख्या 266 हो गई है. राहत की बात यह है कि अब तक डेंगू या मलेरिया से किसी मरीज की मौत की जानकारी सामने नहीं आई है.

चिकनगुनिया के भी नए मामले

डेंगू और मलेरिया के साथ दिल्ली में चिकनगुनिया के मामले भी सामने आ रहे हैं. अक्टूबर के पहले सप्ताह में चिकनगुनिया के दो नए मरीज मिले हैं. इसके साथ अक्टूबर में अब तक इस बीमारी के कुल दो मामले दर्ज हो चुके हैं. आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त में चिकनगुनिया के आठ और सितंबर में पांच मामले सामने आए थे. नए मामलों को मिलाकर इस साल दिल्ली में चिकनगुनिया के मरीजों की कुल संख्या 29 हो गई है. अब तक इस बीमारी से भी किसी मौत की सूचना नहीं है.

चलाया जा रहा अभियान

MCD के मुताबिक, मच्छरों से होने वाली बीमारियों की रोकथाम के लिए राजधानी के सभी सिविक जोन में अभियान चलाया जा रहा है. इसके तहत मच्छरों की ब्रीडिंग रोकने के साथ-साथ नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी की जा रही है. रिपोर्ट के अनुसार, घरेलू ब्रीडिंग चेकर की टीम इस साल अब तक 3.18 करोड़ से ज्यादा घरों का निरीक्षण कर चुकी है. इस दौरान 1.89 लाख से अधिक घरों में मच्छरों की ब्रीडिंग पाई गई. 

MCD ने ये काम भी किए

MCD ने मच्छरों के प्रजनन के लिए अनुकूल परिस्थितियां पाए जाने पर 1,32,172 कानूनी नोटिस जारी किए हैं. इसके अलावा 20,882 मामले भी दर्ज किए गए हैं. नगर निगम के मुताबिक, इस साल अब तक नियमों का उल्लंघन करने वालों से करीब 29.70 लाख रुपये का जुर्माना भी वसूला गया है.

ये भी पढ़ें: इस देश  की सरकार बनी ‘लवगुरु’, अब डेट पर भेजे जाएंगे सरकारी अफसर, जानिये क्यों लिया ऐसा अनोखा फ़ैसला

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Share
Published by
Deepika Pandey

Recent Posts

नोएडा में होने जा रहा है वॉलीबॉल चैंपियंस लीग का भव्य आगाज़, ग्रैंड ओपनिंग में शामिल होंगे सोनू सूद

10 फ्रेंचाइज़ी, रोमांचक मुकाबले और सितारों से सजी शाम के साथ 6 अक्टूबर से शुरू…

Last Updated: October 6, 2026 19:07:21 IST

Greater Noida Bus Fire: फिर आग का गोला बनी स्लीपर बस, समय रहते यात्रियों को उतारा गया, 15 दिन में तीसरी घटना

Greater Noida Bus Fire: ग्रेटर नोएडा-नोएडा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार को नोएडा से आगरा जा रही…

Last Updated: October 6, 2026 18:53:11 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भतीजी दमयंती मोदी ने शुरू किया 369 हीलवेल न्यूट्रिशन सेंटर

प्रधानमंत्री के छोटे भाई प्रहलाद मोदी ने किया उद्घाटन, लोगों में न्यूट्रिशन और वेलनेस के…

Last Updated: October 6, 2026 18:52:20 IST

Sourav Ganguly बने दिल्ली कैपिटल्स के नए हेड कोच, ऋषभ पंत की भी हुई वापसी; IPL 2027 में दिखेगा बड़ा बदलाव!

आईपीएल 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने बड़ा दांव खेलते हुए सौरव गांगुली को नया…

Last Updated: October 6, 2026 18:44:55 IST

‘मातृका का राजा’ में ‘वृंदावन’ थीम, बिना थर्मोकोल-पीओपी सजे पंडाल ने भक्तों का मन मोहा

सूरत (गुजरात) [भारत], 6 अक्टूबर: पाल क्षेत्र में मातृका फाउंडेशन ट्रस्ट की ओर से पहली…

Last Updated: October 6, 2026 18:37:24 IST

How To Claim FASTag Free Recharge: गंदे टॉयलेट की फोटो भेजें, मिलेगा ₹1000 FASTag रिचार्ज

NHAI ने गंदे टॉयलेट की शिकायत करने पर ₹1000 FASTag रिचार्ज देने वाली योजना की…

Last Updated: October 6, 2026 18:31:08 IST