Live TV
Search
Home > लाइफस्टाइल > इस देश  की सरकार बनी ‘लवगुरु’, अब डेट पर भेजे जाएंगे सरकारी अफसर, जानिये क्यों लिया ऐसा अनोखा फ़ैसला

इस देश  की सरकार बनी ‘लवगुरु’, अब डेट पर भेजे जाएंगे सरकारी अफसर, जानिये क्यों लिया ऐसा अनोखा फ़ैसला

Singapore FirstDate: सिंगापुर सरकार ने 21 से 35 साल के सरकारी कर्मचारियों के लिए FirstDate नाम का डेटिंग पायलट शुरू किया है. इसमें सवालों और खास एल्गोरिदम के जरिए लोगों की पसंद, रुचियों और मूल्यों के आधार पर संभावित पार्टनर का मैच तैयार किया जाता है.

Written By:
Last Updated: October 5, 2026 23:25:45 IST

Mobile Ads 1x1

Singapore First Date: सिंगापुर सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के लिए FirstDate नाम का एक अनोखा डेटिंग पायलट शुरू किया है. इसमें 21 से 35 साल के अविवाहित पब्लिक ऑफिसर्स को उनकी पसंद, रुचियों, आदतों और मूल्यों के आधार पर संभावित पार्टनर से मैच किया जाएगा. सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि सरकार पहली डेट का खर्च भी उठाएगी, लेकिन हकीकत यह है कि कुछ गतिविधियां पूरी करने पर प्रमोशनल अवधि में वाउचर मिल सकते हैं, हर कपल का रेस्टोरेंट बिल सरकार नहीं भरती.

डेटिंग ऐप जैसा नहीं, सरकार खुद करवाएगी मैच

सिंगापुर की सरकारी टेक्नोलॉजी एजेंसी GovTech ने FirstDate नाम से यह पायलट शुरू किया है. फिलहाल यह कोई आम डेटिंग ऐप नहीं है, बल्कि सिंगापुर की सार्वजनिक सेवा में काम करने वाले चुनिंदा लोगों के लिए ही उपलब्ध है. सेवा में शामिल होने के लिए यूजर्स को Singpass के जरिए अपनी पहचान सत्यापित करनी होगी. आवेदन की अंतिम तारीख 5 अक्टूबर थी. FirstDate की खासियत यह है कि इसमें लोगों को दर्जनों या सैकड़ों प्रोफाइल के बीच स्वाइप करने के बजाय एक समय में एक संभावित मैच दिया जाता है. इसका मकसद लगातार प्रोफाइल देखने से होने वाली ‘स्वाइप थकान’ को कम करना और हर संभावित रिश्ते पर ज्यादा ध्यान देने का मौका देना है.

सवालों के जवाब से तय होगा आपका मैच

FirstDate में रजिस्ट्रेशन के बाद यूजर्स को एक विस्तृत प्रश्नावली भरनी होती है. इसमें उनकी रुचियों, आदतों, जीवनशैली, व्यक्तिगत मूल्यों और रिश्ते को लेकर प्राथमिकताओं से जुड़े सवाल शामिल हैं. इसके बाद इन्हीं जवाबों के आधार पर सिस्टम संभावित मैच तैयार करता है. मैच तैयार करने के लिए FirstDate Gale-Shapley Stable Marriage Algorithm का इस्तेमाल करता है. इस प्रक्रिया में प्रतिभागियों की प्राथमिकताओं को ध्यान में रखते हुए जोड़ी बनाने की कोशिश की जाती है. हालांकि खुद GovTech यह भी स्पष्ट करता है कि कागज पर अच्छी संगत होने का मतलब यह नहीं है कि दोनों के बीच वास्तविक जीवन में भी केमिस्ट्री जरूर बनेगी.

हर राउंड में मिलेगा एक मैच, 72 घंटे में देना होगा जवाब

हर मैचिंग साइकल में प्रतिभागी को एक संभावित पार्टनर सुझाया जाएगा. उसके साथ एक कम्पैटिबिलिटी स्कोर, प्रोफाइल का विवरण और एक व्यक्तिगत नोट भी दिया जाएगा. हालांकि हर साइकल में मैच मिलना जरूरी नहीं है. मैच मिलने के बाद दोनों लोगों को एसएमएस के जरिए जानकारी दी जाएगी और उनके पास इसे स्वीकार या अस्वीकार करने के लिए 72 घंटे होंगे. प्रोफाइल सिर्फ उसी व्यक्ति को दिखाई देगी जिससे मैच हुआ है. संपर्क की जानकारी भी तभी साझा होगी, जब दोनों लोग एक-दूसरे से जुड़ने की सहमति देंगे.

वायरल दावा- क्या पहली डेट का खर्च सरकार उठाएगी?

FirstDate को लेकर सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चा इस दावे की है कि सिंगापुर सरकार लोगों की पहली डेट का खर्च भी उठाएगी. लेकिन यह दावा पूरी तरह सही नहीं है. FirstDate की शर्तों के मुताबिक, मैच हुए लोगों को कुछ खास ‘Date Quests’ गतिविधियों में हिस्सा लेने पर प्रमोशनल अवधि के दौरान वाउचर मिल सकते हैं. उदाहरण के तौर पर ऐसी गतिविधि में ऐसा खाना या डिश आजमाना शामिल हो सकता है, जिसे दोनों ने पहले कभी न खाया हो. इसका मतलब यह नहीं है कि हर जोड़े को मुफ्त डिनर मिलेगा या सरकार सीधे रेस्टोरेंट का पूरा बिल भर देगी. वाउचर की उपलब्धता और उनकी वैल्यू कार्यक्रम पर निर्भर करती है. यह भी हर प्रतिभागी को मिलने वाला स्वत: लाभ नहीं है.

प्राइवेसी का भी रखा गया है ध्यान

First Date में प्रतिभागियों की निजी जानकारी को लेकर भी कुछ नियम तय किए गए हैं. प्लेटफॉर्म के मुताबिक, किसी व्यक्ति की प्रोफाइल सिर्फ उसके मैच को दिखाई देती है और संपर्क विवरण तभी साझा होते हैं, जब दोनों लोग इसके लिए सहमत हों. प्रश्नावली समेत यूजर डेटा को सरकारी डेटा सुरक्षा मानकों के तहत संभालने की बात कही गई है. यूजर्स अपना अकाउंट बंद करने और अपनी जानकारी हटाने का अनुरोध भी कर सकते हैं. मैच के बाद यूजर्स से फीडबैक भी लिया जाएगा. उनसे पूछा जाएगा कि क्या उन्होंने एक-दूसरे से संपर्क किया और क्या वास्तव में आमने-सामने मुलाकात हुई. इसका मकसद पायलट के असर को समझना और भविष्य में इसमें सुधार करना है.

MORE NEWS