<
Categories: दिल्ली

Delhi Jal Board का बड़ा फैसला, बिजली की तरह पानी के लिए भी आएगा SMS, कब से शुरू होगी सेवा

Delhi Jal Board: दिल्ली में जिस तरह से बिजली के लिए मैसेज आता है, ठीक वैसे ही अब दिल्ली जल बोर्ड का भी मैसेज आएगा. दिल्ली जल बोर्ड बिजली कंपनियों की तर्ज पर उपभोक्ताओं के लिए SMS ब्रॉडकास्ट सर्विस शुरू करने की तैयारी कर रहा है.

Delhi Jal Board: दिल्ली में अगर आपके इलाके में पानी की सप्लाई बंद होने वाली है या पाइपलाइन की मरम्मत के कारण जलापूर्ति प्रभावित होने वाली है, तो अब इसकी जानकारी आपको पहले ही मोबाइल पर मिल सकती है. दिल्ली जल बोर्ड बिजली कंपनियों की तर्ज पर उपभोक्ताओं के लिए SMS ब्रॉडकास्ट सर्विस शुरू करने की तैयारी कर रहा है. इस सुविधा के तहत पानी और सीवर से जुड़े जरूरी अपडेट सीधे लोगों के मोबाइल फोन पर भेजे जाएंगे. शुरुआत में लगभग 20 लाख उपभोक्ताओं को इस सेवा से जोड़ा जाएगा.

मिलेंगे पानी की सप्लाई के अपडेट

जल बोर्ड के अधिकारियों ने इस बारे में जानकारी दी है कि SMS के जरिए उपभोक्ताओं को पानी और सीवर से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी जाएंगी. इनमें पानी की सप्लाई बंद होने की सूचना, पाइपलाइन में खराबी, नियोजित या अचानक होने वाले मेंटेनेंस कार्य और मरम्मत के बाद पानी की सप्लाई दोबारा शुरू होने की जानकारी भी दी जाएगी. बता दें कि फिलहाल बिजली वितरण कंपनियां अपने उपभोक्ताओं को बिजली कटौती और बिल समेत कई अपडेट देते हैं. ये अपडेट मैसेज और व्हॉट्सएप के जरिए देती हैं. अब इसी व्यवस्था को जल बोर्ड भी अपनाने की तैयारी कर रहा है.

1916 हेल्पलाइन पर कम होगा दबाव

अधिकारियों का कहना है कि कई बार पानी से जुड़ी जानकारी समय पर लोगों तक नहीं पहुंच पाती. ऐसे में उपभोक्ता जानकारी लेने या शिकायत दर्ज कराने के लिए जल बोर्ड की 1916 हेल्पलाइन पर संपर्क करते हैं. SMS सेवा शुरू होने से लोगों को जरूरी जानकारी पहले ही मिल सकेगी और हेल्पलाइन पर आने वाली शिकायतों का दबाव भी कम होने की उम्मीद है. इस सेवा को शुरू करने के लिए जल्द ही एक निजी एजेंसी को नियुक्ति किया जाएगा. दिल्ली जल बोर्ड इस सुविधा को अगले एक से डेढ़ महीने में शुरू कर सकती है. ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल बोर्ड के उपभोक्ताओं की संख्या करीब 60 से 62 लाख तक पहुंचने की उम्मीद है. इसके बाद SMS सेवा का दायरा भी बढ़ाया जाएगा.

123 होटलों के बोरवेल होंगे सील

वहीं, भूजल के अवैध इस्तेमाल के मामले में भी जल बोर्ड ने कार्रवाई तेज कर दी है. नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) के सख्त रुख के बाद पहाड़गंज और आसपास के इलाकों में होटल और गेस्ट हाउस के बोरवेल की जांच की जा रही है. जल बोर्ड ने NGT को बताया कि चिन्हित 555 होटल और गेस्ट हाउस में से 432 ने अपने बोरवेल पर डिजिटल वॉटर मीटर या पीजोमीटर लगा लिए हैं. वहीं, नियमों का पालन नहीं करने वाले 123 होटलों के बोरवेल सील करने की तैयारी है.

ये भी पढ़ें: पहाड़ों पर मंडराया जल प्रलय का खतरा, हाई रिस्क पर 9 ग्लेशियल झीलें, 10 साल से बिगड़ रहे हालात

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Share
Published by
Deepika Pandey

Recent Posts

गोपालगंज में 12 साल की छात्रा की मौत से मचा बवाल, आरोपी के घर के सामने परिजनों ने जलाई चिता

Bihar Crime News: बिहार के गोपालगंज में 12 साल की छात्रा की मौत के बाद…

Last Updated: October 16, 2026 20:48:15 IST

Rajasthan Fake Doctor Case: आठवीं पास शख्स पर 100 बेड का अस्पताल चलाने का आरोप, फर्जी डिग्रियों से बने डॉक्टर!

Rajasthan Fake Doctor Case: संजय दत्त की फिल्म मुन्नाभाई MBBS तो आपको याद ही होगा.…

Last Updated: October 16, 2026 20:20:10 IST

19 और 20 अक्तूबर को नहीं होंगे सरकारी काम, स्कूल भी रहेंगे बंद, सार्वजनिक अवकाश की घोषणा

UP Government Holidays: उत्तर प्रदेश में महानवमी की छुट्टी की तारीख बदल दी गई है.…

Last Updated: October 16, 2026 20:00:32 IST

UP Sweets New Rule: अब खुली मिठाइयों पर भी लिखनी होगी यूज बाय डेट, यूपी में नया नियम लागू, जानें क्या बदला

UP Sweets New Rule: उत्तर प्रदेश में 15 अक्टूबर 2026 से खुली और पैक्ड मिठाइयों…

Last Updated: October 16, 2026 19:33:15 IST

Evergreen Song: तीन पुराने गानों को जोड़कर बना था ‘एक चतुर नार’, किशोर कुमार और मन्ना डे की जुगलबंदी आज भी है सुपरहिट

Evergreen Song: साल 1968 में रिलीज हुई फिल्म 'पड़ोसन' का गाना एक चतुर नार को…

Last Updated: October 16, 2026 19:14:59 IST

बागेश्वर के इस प्राचीन मंदिर में लगी आग, नवरात्र के बीच श्रद्धालुओं को लगा झटका, जानिए क्यों खास है यह प्राचीन धाम

Uttarakhand temple accident: उत्तराखंड के बागेश्वर जिले के बदियाकोट स्थित मां भगवती के प्राचीन मंदिर…

Last Updated: October 16, 2026 19:03:17 IST