<
Categories: मनोरंजन

Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 की काउंटडाउन शुरू! प्रीमियर डेट, टाइम से लेकर स्ट्रीमिंग तक की पूरी जानकारी

Bigg Boss 20: सलमान खान के होस्ट वाला बिग बॉस 20 6 सितंबर 2026 से शुरू होगा. शो की स्ट्रीमिंग, संभावित कंटेस्टेंट्स और बाकी जरूरी जानकारी दर्शकों को शो शुरू होने से पहले जानने को मिलेगी.

Bigg Boss 20 : बिग बॉस 20 का इंतजार अब खत्म होने वाला है. सलमान खान एक बार फिर कंटेस्टेंट्स के साथ ड्रामा, लड़ाई, दोस्ती और रोमांस का तड़का लगाने लौट रहे हैं. शो का प्रीमियर 6 सितंबर 2026 को होगा. अगर आप भी बिग बॉस के हर ट्विस्ट पर नजर रखना चाहते हैं, तो समय नोट कर लीजिए. इस बार शो की थीम क्या होगी और घर के अंदर कौन-कौन से नए ट्विस्ट देखने को मिलेंगे, इसे लेकर फैंस के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट है. तो चलिए जानते हैं बिग बॉस 20 से जुड़ी हर खास जानकारी.

बिग बॉस 20 कब और कहां देखें?

बिग बॉस 20 का प्रीमियर 6 सितंबर, 2026 को होने वाला है. यह रियलिटी शो JioHotstar पर रात 9 बजे स्ट्रीम होगा और कलर्स टीवी पर भी रात 10.30 बजे आएगा.

बिग बॉस 20 की थीम

रियलिटी शो के शुरुआती प्रोमो के दौरान, मेकर्स ने आने वाले सीज़न की थीम के बारे में हिंट दिया था. प्रोमो में, होस्ट सलमान खान ने बताया कि इस सीज़न की थीम ‘तथास-टू’ है. बिग बॉस 20 में ‘एक्स्ट्रा जीवन दान’ ट्विस्ट भी होगा, जिससे कंटेस्टेंट्स को गेम के दौरान एक एक्स्ट्रा लाइफलाइन मिलेगी.

सलमान खान की होस्ट के तौर पर वापसी

सलमान खान एक बार फिर बिग बॉस 20 के होस्ट के तौर पर लौट रहे हैं. सलमान खान को ऑडियंस उनकी होस्टिंग और कॉमिक स्टाइल के लिए पसंद करती है. बिग बॉस के लिए सलमान खान से बेहतर कोई होस्ट नहीं हो सकता. बिग बॉस 20 के लिए सलमान के प्रोमो ने पहले ही ऑडियंस को एक्साइटेड कर दिया है.

ये भी पढ़ें : LPG Cylinder Price Today: LPG सिलेंडर बुक करने से पहले जानें ताजा रेट, आपके शहर में आज कितनी है कीमत?

कंटेस्टेंट की लिस्ट

बिग बॉस के फैंस कंटेस्टेंट की लिस्ट और प्रीमियर डेट पर BB 20 के घर में आने वाले सेलिब्रिटी के बारे में जानने के लिए बेताब हैं. मेकर्स टेलीविजन, फिल्म और स्पोर्ट्स इंडस्ट्री के कुछ सबसे बड़े नामों को लाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, माही विज, कुशाल तंवर (गुल्लू), अर्शिफ़ा खान, कनिका मान, ईशा रिखी, काज़ी तौकीर, नीतीश राजपूत, रोहेद खान, रीति तिवारी, फैजल खान, शोविक चक्रवर्ती के शो में आने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें :  KBC 18: कभी अकेली थीं, फिर गांव ने बसाया घर…फिर सास-ससुर ने किया ऐसा काम, आज जीता लाखों का इनाम

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

पढ़ाई के लिए डांटते थे पिता, 15 साल के बेटे ने कुल्हाड़ी से कर दी हत्या, रात 2 बजे कर दिया खौफनाक कांड

Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद के लोनी में 15 वर्षीय किशोर पर अपने 58 वर्षीय पिता…

Last Updated: November 7, 2026 18:09:50 IST

UP Crime: पति गया जेल तो महिला ने अपने देवर से ही बना लिया अवैध संबंध, फिर भाभी के लिए युवक ने बड़े भाई…

Gautam Buddha Nagar Crime: पुलिस के अनुसार, कुछ समय पहले अनिल जेल में बंद था.…

Last Updated: November 7, 2026 17:30:28 IST

सीएम मोहन माझी ने ओडिशा के लोगों को दी 1292 करोड़ रुपये की सौगात, 630 मॉडल स्कूल और IT पार्क की रखी नींव

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने केन्दुझर में स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और…

Last Updated: November 7, 2026 16:54:24 IST

मुंबई लोकल में यात्रियों के बीच जमकर मारपीट, चलती ट्रेन से नीचे गिरा शख्स! वीडियो वायरल

Mumbai local train fight: मुंबई की चर्चगेट-विरार लोकल ट्रेन में यात्रियों के बीच मारपीट का…

Last Updated: November 7, 2026 16:41:00 IST

UP DA Hike: यूपी के 14 लाख कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट, 58 से सीधे 63 फीसदी हुआ महंगाई

UP DA Hike: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने दिवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों को…

Last Updated: November 7, 2026 16:21:53 IST

NSE लाएगा 10 मिनट का नया क्लोजिंग ऑक्शन सेशन, 7 दिसंबर से होगा लागू, क्लोजिंग कीमत तय करने का बदलेगा तरीका

NSE 7 दिसंबर से क्लोजिंग प्राइस और डेरिवेटिव्स ट्रेडिंग के नियम बदलेगा. नया 10 मिनट…

Last Updated: November 7, 2026 16:32:54 IST