Live
Search
Home > राज्य > दिल्ली > दिल्लीवासियों के लिए जरूरी खबर, इन इलाकों में कल नहीं आएगा पानी, फटाफट चेक कर लें पूरी लिस्ट

दिल्लीवासियों के लिए जरूरी खबर, इन इलाकों में कल नहीं आएगा पानी, फटाफट चेक कर लें पूरी लिस्ट

दिल्ली जल बोर्ड अलर्ट: दिल्ली जल बोर्ड  ने घोषणा की है कि 10 फरवरी को शहर के कई इलाकों में पानी की सप्लाई प्रभावित होगी. ऐसे में आप भी चेक कर लें कहीं इसमें आपका इलाका तो नहीं हैं.

Written By: Shristi S
Last Updated: 2026-02-09 19:06:13

Mobile Ads 1x1
DJP Water Supply Alert: दिल्लीवासियों के लिए एक जरूरी खबर सामने आ रही है. दिल्ली जल बोर्ड (DJB) ने घोषणा की है कि 10 फरवरी को शहर के कई इलाकों में पानी की सप्लाई प्रभावित होगी. ऐसा अंडरग्राउंड रिजर्वॉयर और बूस्टर पंपिंग स्टेशनों के सालाना फ्लशिंग और मेंटेनेंस के काम के कारण हो रहा है. ऐसे में चलिए विस्तार से जानें कि कल दिल्ली के किन-किन इलाकों में पानी नहीं आएगा कहां पानी का प्रेशर कम रहेगा. 

दिल्ली जल बोर्ड ने क्या बताया?

दिल्ली जल बोर्ड के अनुसार, जरूरी मेंटेनेंस के कारण दिल्ली के कुछ इलाकों में पानी का प्रेशर कम हो जाएगा, जबकि कई जगहों पर सप्लाई पूरी तरह से बंद हो सकती है. जल बोर्ड ने निवासियों से अपील की है कि किसी भी असुविधा से बचने के लिए पहले से ही पर्याप्त पानी स्टोर कर लें.


इन इलाकों में पानी की सप्लाई प्रभावित होगी

बता दें कि, 10 फरवरी को दिल्ली के विपिन गार्डन, नवादा हाउसिंग कॉम्प्लेक्स, सिद्धार्थ एन्क्लेव, जैन रोड, शीशा गोदाम रोड, रमा पार्क, भगवती गार्डन, सैनिक विहार, रक्षा एन्क्लेव, दीवान एस्टेट, लक्ष्मी विहार, तिलक एन्क्लेव, डिफेंस एन्क्लेव, गुरुद्वारा रोड, और आसपास के कई इलाकों में पानी की सप्लाई कम हो सकती है या बिल्कुल बंद हो सकती है. वाटर बोर्ड ने यह भी साफ किया है कि इमरजेंसी की स्थिति में पानी के टैंकर उपलब्ध कराए जाएंगे. विभाग ने हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है और सहयोग की अपील की है.

MORE NEWS

Home > राज्य > दिल्ली > दिल्लीवासियों के लिए जरूरी खबर, इन इलाकों में कल नहीं आएगा पानी, फटाफट चेक कर लें पूरी लिस्ट

Written By: Shristi S
Last Updated: 2026-02-09 19:06:13

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS