<
Categories: दिल्ली

दिल्लीवासियों के लिए जरूरी खबर, इन इलाकों में कल नहीं आएगा पानी, फटाफट चेक कर लें पूरी लिस्ट

दिल्ली जल बोर्ड अलर्ट: दिल्ली जल बोर्ड  ने घोषणा की है कि 10 फरवरी को शहर के कई इलाकों में पानी की सप्लाई प्रभावित होगी. ऐसे में आप भी चेक कर लें कहीं इसमें आपका इलाका तो नहीं हैं.

DJP Water Supply Alert: दिल्लीवासियों के लिए एक जरूरी खबर सामने आ रही है. दिल्ली जल बोर्ड (DJB) ने घोषणा की है कि 10 फरवरी को शहर के कई इलाकों में पानी की सप्लाई प्रभावित होगी. ऐसा अंडरग्राउंड रिजर्वॉयर और बूस्टर पंपिंग स्टेशनों के सालाना फ्लशिंग और मेंटेनेंस के काम के कारण हो रहा है. ऐसे में चलिए विस्तार से जानें कि कल दिल्ली के किन-किन इलाकों में पानी नहीं आएगा कहां पानी का प्रेशर कम रहेगा.

दिल्ली जल बोर्ड ने क्या बताया?

दिल्ली जल बोर्ड के अनुसार, जरूरी मेंटेनेंस के कारण दिल्ली के कुछ इलाकों में पानी का प्रेशर कम हो जाएगा, जबकि कई जगहों पर सप्लाई पूरी तरह से बंद हो सकती है. जल बोर्ड ने निवासियों से अपील की है कि किसी भी असुविधा से बचने के लिए पहले से ही पर्याप्त पानी स्टोर कर लें.

इन इलाकों में पानी की सप्लाई प्रभावित होगी

बता दें कि, 10 फरवरी को दिल्ली के विपिन गार्डन, नवादा हाउसिंग कॉम्प्लेक्स, सिद्धार्थ एन्क्लेव, जैन रोड, शीशा गोदाम रोड, रमा पार्क, भगवती गार्डन, सैनिक विहार, रक्षा एन्क्लेव, दीवान एस्टेट, लक्ष्मी विहार, तिलक एन्क्लेव, डिफेंस एन्क्लेव, गुरुद्वारा रोड, और आसपास के कई इलाकों में पानी की सप्लाई कम हो सकती है या बिल्कुल बंद हो सकती है. वाटर बोर्ड ने यह भी साफ किया है कि इमरजेंसी की स्थिति में पानी के टैंकर उपलब्ध कराए जाएंगे. विभाग ने हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है और सहयोग की अपील की है.
Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Share
Published by
Shristi S

Recent Posts

इस गाने को गाते समय रफी साहब के गले से बहने लगा खून, सॉन्ग का नाम सुन फूट पड़ेंगे आंसू; जानें नाम

Song Secrets: मोहम्मद रफी ने बॉलीवुड की दुनिया में अपनी आवाज में कई ऐसे संगीत…

Last Updated: April 12, 2026 12:32:12 IST

Budget Session 2026: BJP का बड़ा एक्शन, सांसदों को सख्त निर्देश, 3 दिन सदन में रहना होगा जरूरी

Budget Session 2026: BJP ने तीन-लाइन का व्हिप जारी किया है, जिसमें अपने सभी विधायकों…

Last Updated: April 12, 2026 12:31:58 IST

Brother Sister Wedding: भाई से ही करवा देते थे बहन की शादी! ऐसा देश जहां सत्ता हासिल करने के लिए होता था गंदा काम; जानें क्यों

Pharaoh marriage: क्या आपने कभी फराओ के बारे में सुना है. बता दें कि प्राचीन…

Last Updated: April 12, 2026 12:25:51 IST

देश के 12 राज्यों में SIR के बाद हुआ चौंकाने वाला खुलासा, 6.5 करोड़ मतदाताओं ने कभी नहीं किया मतदान

SIR Process: देश के 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशो में मतदाता सूची के विशेष…

Last Updated: April 12, 2026 11:58:40 IST

न कोई बीमारी, न चोट… अगर फिर भी शरीर में होता है दर्द? तो सावधान हो जाइए, इस विटामिन की हो सकती कमी

Body Pain Cause: किसी बीमारी या चोट लगने पर शरीर में दर्द होना आम बात…

Last Updated: April 12, 2026 11:37:35 IST