गौरतलब है कि चीन में शाओमी की इलेक्ट्रिक कारों के साथ कई अन्य गाड़ियों के एक्सीडेंट होने के चलते चीन ने इन डोर हैंडल को बैन किया है. चलिए जानते हैं क्या होता है हिडन डोर हैंडल्स?
Hidden Car Door Handles: पिछले कुछ समय से हिडन डोर हैंडल्स का काफी क्रेज देखा जा रहा है. यह डोर हैंडल्स कार को एक आकर्षक लुक देने के साथ अच्छी डिजाइन देते हैं. लेकिन, चीन ने इन डोर हैंडल्स को लेकर एक सख्ती दिखाई है. चीन ने हाल ही में देश में लग्जरी कारों में लगाए जाने वाले डिडन डोल हैंडल्स पर प्रतिबंध लगाया है. हालांकि, पहले इलेक्ट्रिक वाहन से इस डोर हैंडल की शुरूआत हुई थी. बता दें कि चीन हिडन डोर हैंडल्स को बैन करने वाला ऐसा पहला देश बन चुका है.
गौरतलब है कि चीन में शाओमी की इलेक्ट्रिक कारों के साथ कई अन्य गाड़ियों के एक्सीडेंट होने के चलते चीन ने इन डोर हैंडल को बैन किया है. चलिए जानते हैं क्या होता है हिडन डोर हैंडल्स?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हिडन डोर हैंडल्स को चीन में बैन करने के पीछे का मुख्य मकसत बढ़ते हुए एक्सीडेंट्स को रोकना है. दरअसल, पिछले दिनों चीन में शाओमी की कारों के साथ-साथ टेस्ला की भी कई गाड़ियों में ऐसे मामले देखे गए, जिनमें गंभीर तरह से एक्सीडेंट हुए. दरअसल, शाओमी SU7 इलेक्ट्रिक सेडान कार का तेज एक्सीडेंट हो गया था, जिससे कार में आग लग गई थी. इसके बाद कार के सभी दरवाजे लॉक हो गए थे और सभी पैसेंजर्स अंदर ही फंसे रह गए. इन सभी हादसों को देखते हुए चीन सरकार ने Hidden Car Door Handles पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है.
Hidden Car Door Handles का क्रेज केवल चाइना और अमेरिका जैसे देशों में ही नहीं, बल्कि भारत में भी इसका खासा क्रेज है. भारत में भी कई कार निर्माता कंपनियां गाड़ियों में हिडन हैंडल डोर का इस्तेमाल करती हैं. हालांकि, भारत में भी यह एक खतरे का विषय है, जिसपर सरकार और कार निर्माता कंपनियों को गौर करने की जरूरत है. हालांकि, अभी तक भारत में इसे लेकर कोई फैसला नहीं किया गया है, लेकिन आने वाले समय में इसे लेकर कोई सख्ती बरती जा सकती है.
हिडन डोर हैंडल पूरी तरह से सेंसर पर निर्भर करते हैं. अगर यह सेंसर फेल हो जाएं या काम नहीं करें तो ऐसे में दरवाजे खुलने और बंद होने में समस्या हो सकती है और कार में बैठे लोग अंदर ही फंसे रह सकते हैं. दरअसल, कई बार मकेनिकल और इलेक्ट्रिक कारणों से यह सेंसर काम करना बंद कर देते हैं. वहीं, कुछ मामलों में धूल-मिट्टी या गंदगी जाने से भी ऐसा हो सकता है.
Firing on Tiger Shroff: मुंबई के जुहू में अभिनेता टाइगर श्रॉफ की BMW कार पर…
Kanya Pujan 2026: शारदीय नवरात्र 2026 में महाष्टमी और महानवमी 19 अक्टूबर, सोमवार को मनाई…
Lawrence Bishnoi gang audio: मुंबई के जुहू में टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद एक ऑडियो…
Omar Abdullah marriage: उमर अब्दुल्ला और पत्रकार निधि राजदान की इंग्लैंड में शादी होने का…
Tiger Shroff firing: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर रविवार शाम मुंबई के जुहू…
Punjab road accident: पंजाब के संगरूर जिले में लहरागागा-जाखल रोड पर तेज रफ्तार कार ने…