<
Categories: दिल्ली

दिल्ली में अब शराब की भी एडवांस बुकिंग! दुकान जाने से पहले पसंद का ब्रांड करें रिजर्व, योजना पर सियासी घमासान

Delhi Liquor Policy: दिल्ली में अब शराब खरीदने के लिए दुकान पर पहुंचकर ब्रांड तलाशने की जरूरत नहीं होगी. दरअसल दिल्ली सरकार ने एक ऐसी पॉलिसी शुरू की है, जिसके तहत आप स्टोर पर ब्रांड की उपलब्धता चेक कर सकते हैं.

Delhi Liquor Policy: दिल्ली में अब शराब खरीदने के लिए दुकान पर पहुंचकर ब्रांड तलाशने की जरूरत कम हो सकती है. पसंदीदा ब्रांड चाहिए तो पहले मोबाइल उठाइए, ऐप पर उपलब्धता देखिए, एडवांस पेमेंट कीजिए और फिर दुकान से अपना ऑर्डर ले लीजिए. यानी शराब की खरीदारी को भी डिजिटल बनाने की तैयारी है. दिल्ली राज्य औद्योगिक एवं बुनियादी ढांचा विकास निगम (DSIIDC) ने इसके लिए ‘दिल्ली लिकर बुकिंग’ ऐप तैयार किया है. हालांकि इस सुविधा ने लोगों की सहूलियत बढ़ाने के साथ-साथ राजनीति में भी नया विवाद खड़ा कर दिया है.

पहले ऐप पर बुकिंग

इस ऐप के जरिए ग्राहक DSIIDC की शराब की दुकानों पर उपलब्ध ब्रांड देख सकते हैं और अपनी पसंद की शराब पहले से रिजर्व कर सकते हैं. इसके लिए ऑनलाइन भुगतान करना होगा. इसके बाद संबंधित दुकान पर जाकर ऑर्डर लेना पड़ेगा यानी बुकिंग मोबाइल से होगी लेकिन बोतल लेने के लिए दुकान तक जाना ही होगा. अधिकारियों के मुताबिक, दिल्ली में DSIIDC की करीब 210 शराब की दुकानें हैं. फिलहाल इस सुविधा को लोगों से ज्यादा प्रतिक्रिया नहीं मिली है. इसकी एक वजह यह भी बताई गई है कि कई ग्राहकों को ऐप के बारे में जानकारी ही नहीं है.

क्या होगा फायदा?

अब सवाल यह है कि जब शराब लेने के लिए दुकान पर जाना ही है, तो ऑनलाइन बुकिंग से कितनी परेशानी कम होगी? हां, इतना जरूर है कि दुकान पर पहुंचने से पहले पसंदीदा ब्रांड का स्टॉक चेक करने का विकल्प मिल जाएगा. हालांकि, यह सुविधा केवल उन्हीं ब्रांडों के लिए है, जो संबंधित DSIIDC दुकान पर उपलब्ध हैं.

खरीदारी की सीमा वही

ऐप आने से शराब खरीदने के नियम नहीं बदले हैं. मौजूदा सीमा के मुताबिक, एक व्यक्ति अधिकतम 9 लीटर व्हिस्की और 18 लीटर बीयर खरीद सकता है. दिल्ली में 700 से अधिक शराब की दुकानें चार सरकारी एजेंसियों के जरिए संचालित होती हैं. इनमें DSIIDC के अलावा दिल्ली पर्यटन एवं परिवहन विकास निगम, दिल्ली राज्य नागरिक आपूर्ति निगम और दिल्ली उपभोक्ता सहकारी थोक स्टोर शामिल हैं.

आबकारी नीति पर राजनीति

डिजिटल बुकिंग की इस व्यवस्था पर आम आदमी पार्टी ने सवाल उठाए हैं. पार्टी नेता और दिल्ली के पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज ने योजना को जनविरोधी बताते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से इसे 24 घंटे के भीतर वापस लेने की मांग की. उन्होंने चेतावनी दी कि फैसला नहीं बदला गया तो भाजपा सरकार के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा. वहीं, कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने भी योजना की उपयोगिता पर सवाल उठाए. उनका कहना है कि ऑनलाइन बुकिंग के बाद भी ग्राहक को दुकान पर जाना होगा, ऐसे में ट्रैफिक और दुकानों पर होने वाली परेशानियां पूरी तरह खत्म नहीं होंगी.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Share
Published by
Deepika Pandey

Recent Posts

Vaishnavi Sharma: जिम्बाब्वे के खिलाफ 5 विकेट लेकर रचा इतिहास, बनीं दूसरी सबसे युवा भारतीय

Vaishnavi Sharma 5 Wicket Haul: जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे वनडे में वैष्णवी शर्मा ने 39…

Last Updated: October 28, 2026 17:06:59 IST

Caught on Camera: दूसरों को सांपों से बचाता था सपेरा, एक जहरीले सांप ने ले ली जान; परिवार में मचा कोहराम

Caught on Camera: लोगों के घरों से जहरीले सांपों को पकड़कर बाहर निकालने वाले एक…

Last Updated: October 28, 2026 16:55:48 IST

DA Hike 2026: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को दिवाली से पहले तोहफा, महंगाई भत्ता 3% बढ़ा

DA Hike 2026: केंद्र सरकार ने 28 अक्टूबर 2026 को केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते…

Last Updated: October 28, 2026 16:55:14 IST

सूरत में ICA GemLab की शुरुआत, हीरे-जवाहरात की जांच के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधा

कलर जेमस्टोन और ज्वेलरी की जांच के लिए भी जारी होंगी रिपोर्ट, उद्घाटन समारोह में…

Last Updated: October 28, 2026 16:37:18 IST

Spain Train Crash Video Update: स्पेन में दो हाई-स्पीड ट्रेनों की टक्कर, कम से कम 46 लोगों की मौत

Spain Train Crash Video Update: स्पेन के टोलेडो प्रांत में दो हाई-स्पीड ट्रेनों की टक्कर…

Last Updated: October 28, 2026 16:22:41 IST