<
Categories: मनोरंजन

Karwa Chauth 2026: रश्मिका मंदाना से नुपूर सेनन तक, शादी के बाद पहली बार करवा चौथ मनाएंगे ये 5 कपल

Karwa Chauth 2026: करवा चौथ 2026 पर रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा समेत 5 सेलिब्रिटी कपल शादी के बाद पहली बार त्योहार मनाएंगे. जानें कौन-कौन से सितारे इस बार चर्चा में हैं.

Karwa Chauth 2026: करवा चौथ सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास त्योहार है. इस दिन महिलाएं पति की लंबी उम्र और खुशहाल वैवाहिक जीवन की कामना करते हुए व्रत रखती हैं. इस बार 29 अक्टूबर को करवा चौथ मनाया जाएगा. फिल्मी दुनिया में भी कुछ ऐसे कपल हैं, जो शादी के बाद पहली बार यह त्योहार मनाने जा रहे हैं. इनमें रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा से लेकर नुपूर सेनन-स्टेबिन बेन तक शामिल हैं.

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं. दोनों ने 26 फरवरी को उदयपुर के ITC मोमेंटोज रिसॉर्ट में शाही अंदाज में शादी की थी. अब शादी के बाद उनका पहला करवा चौथ खास होने वाला है.

नुपूर सेनन और स्टेबिन बेन

एक्ट्रेस नुपूर सेनन और सिंगर स्टेबिन बेन ने भी इसी साल शादी की थी. दोनों ने उदयपुर में शानदार समारोह आयोजित किया और हिंदू तथा ईसाई रीति-रिवाजों से विवाह किया. अब शादी के बाद यह उनका पहला करवा चौथ होगा.

कृतिका कामरा और गौरव कपूर

टीवी एक्ट्रेस कृतिका कामरा और मशहूर स्पोर्ट्स प्रेजेंटर गौरव कपूर ने इसी साल मार्च में शादी की थी. दोनों ने करीबी दोस्तों की मौजूदगी में निजी समारोह में विवाह किया. अब यह कपल शादी के बाद पहली बार करवा चौथ मनाएगा.

आकांक्षा रंजन कपूर और शरण शर्मा

बॉलीवुड एक्ट्रेस आकांक्षा रंजन कपूर ने इसी साल जुलाई में फिल्ममेकर शरण शर्मा से शादी की थी. दोनों ने परिवार और दोस्तों के बीच निजी समारोह आयोजित किया था. अब शादी के बाद उनका पहला करवा चौथ उनके लिए खास रहेगा.

अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स

अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स ने इसी साल अगस्त में अपनी शादी रजिस्टर कराई थी. दोनों ने गोवा के मापुसा सब-रजिस्ट्रार ऑफिस में विवाह पंजीकृत कराया. अब शादी के बाद पहली बार करवा चौथ मनाने को लेकर यह कपल चर्चा में है.

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

बॉलीवुड ने 2026 में हॉलीवुड को दी बॉक्स ऑफिस पर टक्कर, ‘धुरंधर 2’ से ‘रामायण’ तक इन फिल्मों का रहा दबदबा

Bollywood vs hollywood box office 2026: 2026 में भारतीय फिल्मों ने अंतरराष्ट्रीय बॉक्स ऑफिस पर…

Last Updated: November 17, 2026 23:14:33 IST

MS Dhoni IPL Retirement: मैं पल दो पल का शायर हूं…क्रिकेट के मैदान से विदाई, धोनी के वीडियो ने भावुक किए फैंस

MS Dhoni IPL Retirement: महेंद्र सिंह धोनी ने IPL में खिलाड़ी के तौर पर अपने…

Last Updated: November 17, 2026 21:52:41 IST

आजम खान को एक ही दिन दो बड़ी राहत, मनी लॉन्ड्रिंग केस में अंतरिम जमानत, SC से भी मिली राहत

Azam Khan interim bail: समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान को 17 नवंबर को अदालतों…

Last Updated: November 17, 2026 20:55:01 IST

IPL 2027 में खिलाड़ियों की बड़ी उलटफेर, कोई मुंबई पहुंचा तो किसी ने की दिल्ली में वापसी, देखें पूरी ट्रेड लिस्ट

IPL 2027 Release List: IPL 2027 के मिनी ऑक्शन से पहले कई फ्रेंचाइजी ने खिलाड़ियों…

Last Updated: November 17, 2026 20:20:29 IST

आयुष वेलनेस ने लॉन्च किए हिमालयन शिलाजीत ड्रॉप्स, ग्लोबल मार्केट में तेज ग्रोथ की उम्मीद

इस लॉन्च के साथ आयुष वेलनेस ने अपने न्यूट्रास्युटिकल पोर्टफोलियो को और मजबूत किया है।…

Last Updated: November 17, 2026 19:52:09 IST

दिल्ली विधानसभा का शीतकालीन सत्र 18 दिसंबर से, प्रदूषण पर भी सरकार का बड़ा कदम; 500 PUC सेंटरों को मिलेंगे 5 करोड़ रुपये

Delhi Assembly Winter Session 2026: दिल्ली विधानसभा का शीतकालीन सत्र 18 दिसंबर से शुरू होकर…

Last Updated: November 17, 2026 19:48:11 IST