<
Categories: दिल्ली

दिल्ली की इस ऐतिहासिक प्रॉपर्टी का 310 करोड़ में हुआ सौदा, जानें किसने लिया

Historic Bungalow Delhi: आज हम आपको दिल्ली की ऐतिहासिक विरासत के बारे में बताने वाले है, जो 310 करोड़ में बिकी है.

Delhi Lutyens Bungalow: आज की हमारी यह खबर अपने आप में काफी दिलचस्प है क्योकि यह केवल एक रियल एस्टेट डील नहीं, बल्कि दिल्ली की शाही और ऐतिहासिक विरासत की कहानी है. हम बात कर रहें है दिल्ली के आलीशान लुटिंयस बंगले की इसका आकर्षण देश और विदेश में अपनी अलग पहचान बनाता है. जब यहां कोई प्रॉपर्टी बिकती है तो वह केवल एक लेन- देन नहीं, बल्कि इतिहास और आधुनिकता के बीच का संगम भी बन जाता है. हाल ही में दर्ज की गई यह डील इसी का प्रमाण है जहां एक 95 साल पुराना आलीशान बंगला 310 करोड़ रुपये में नए मालिक के पास गया.

दिल्ली- NCR की सबसे बड़ी डील

रियल एस्टेट के इतिहास में यह डील इस साल अब तक की सबसे महंगी और चर्चित डील मानी जा रही है. इस बंगले को खरीदा है मुंबई की जेंटेक्स मर्चेंट्स प्राइवेट लिमिटेड ने. दिलचस्प बात यह है कि यह कंपनी सीधे तौर पर भारत के मशहूर उद्योगपति और “स्टील किंग” कहे जाने वाले लक्ष्मी मित्तल से जुड़ी है. कंपनी के डायरेक्टर के रूप में सूर्य कुमार कानोड़िया का नाम सामने आया है, लेकिन अभी तक न तो कंपनी और न ही मित्तल की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी किया गया है.

क्या है बंगले का इतिहास और विरासत?

यह बंगला साल 1930 में बनाया गया था। इसकी कहानी राजस्थान की शाही रियासत से जुड़ी हुई है. पहले यह बंगला अलवर के शाही परिवार की संपत्ति था. इसके मालिक रहे महाराज कुमार यशवंत सिंह, जो अलवर के महाराजा के पुत्र हैं. शाही ठाठ-बाट से जुड़ा यह घर दशकों से दिल्ली की एलीट पहचान का हिस्सा रहा है. दिलचस्प बात यह है कि यशवंत सिंह ने इसी साल दिल्ली के गोल्फ लिंक्स इलाके में 100 करोड़ रुपये का एक और शानदार बंगला खरीदा था.

लोकेशन की अहमियत

यह प्रॉपर्टी दिल्ली के सबसे प्रतिष्ठित और सुरक्षित क्षेत्रों में से एक, एपीजे अब्दुल कलाम रोड (पूर्व में औरंगजेब रोड) पर स्थित है. यह इलाका हमेशा से भारत के बड़े उद्योगपतियों, शीर्ष राजनेताओं और नौकरशाहों की पसंद रहा है. यहां न केवल रहना एक स्टेटस सिंबल है, बल्कि किसी भी नए निर्माण या मरम्मत पर बेहद कड़े नियम लागू होते हैं. यही वजह है कि इस क्षेत्र में प्रॉपर्टी खरीदना आसान नहीं माना जाता.

बंगले की खासियत

यह आलीशान बंगला लगभग 3,540 स्क्वायर यार्ड में फैला हुआ है. इसकी आर्किटेक्चर शैली, विशाल आंगन और हरियाली इसे बाकी प्रॉपर्टीज़ से अलग पहचान देते हैं. लगभग एक सदी पुराना होने के बावजूद इसका महत्व और वैल्यू समय के साथ बढ़ती ही गई है.

Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Share
Published by
Shristi S

Recent Posts

चाय की दुकान पर कुर्सी को लेकर रैपिडो राइडर और ऑटो चालक के बीच हुई झड़प, गाली-गलौज और मारपीट तक बढ़ गया विवाद, Video Viral

एक चाय की दुकान पर कुर्सी पर बैठने को लेकर हुए विवाद ने कथित तौर…

Last Updated: October 4, 2026 14:19:52 IST

शहीद सूबेदार मेजर का पार्थिव शरीर लेकर जा रही थी एम्बुलेंस, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हो गया एक्सीडेंट, शहीद के बेटे समेत 4 लोगों की मौत

चंडीगढ़ से देवरिया जा रही एम्बुलेंस पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक…

Last Updated: October 4, 2026 14:00:30 IST

Arbaaz Khan Viral Video: सलमान का नाम सुनते ही आपा खो बैठे अरबाज खान; कैमरे पर निकाला गुस्सा; वायरल वीडियो मचा रहा बवाल

Arbaaz Khan Viral Video: अरबाज खान एक इवेंट में मीडिया से बात कर रहे थे,…

Last Updated: October 4, 2026 13:29:18 IST

MP News: तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, पति-पत्नी और 13 वर्षीय बेटी की मौत, ट्रक चालक फरार

मध्य प्रदेश के बदनवार जिले के नयागांव में एक तेज रफ्तार वाहन ने कथित तौर…

Last Updated: October 4, 2026 13:29:14 IST

Madras Regiment में सेंधमारी! पूर्व हवलदार ने सेना के 3 जवानों के साथ मिलकर चुराए हथियार, ऐसे हुआ ‘मास्टरमाइंड’ का पर्दाफाश

Madras Regiment Arms Theft Case: हैदराबाद के मद्रास रेजीमेंट में हुई हथियार चोरी के मामले…

Last Updated: October 4, 2026 13:26:26 IST