<
Categories: बिज़नेस

Diwali 2025 की शॉपिंग में कम न पड़ जाएं पैसे, अक्टूबर में केवल 10 दिन खुलेंगे बैंक, देखें पूरी हॉलिडे List

Bank Holidays in October 2025: अक्टूबर 2025 में 4 रविवार और 2 शनिवार की छुट्टियों के अलावा, अलग-अलग स्थानीय त्योहारों के कारण 15 और छुट्टियां होंगी. यहां हम जानेंगे कि आपके राज्य में बैंक किन तारीखों को बंद रहेंगे.

October bank holidays 2025: इस साल अक्टूबर में भारत के अलग-अलग राज्यों में कुल 21 दिन बैंक बंद रहेंगे. अक्टूबर 2025 में 4 रविवार और 2 शनिवार की छुट्टियों के अलावा, अलग-अलग स्थानीय त्योहारों के कारण 15 और छुट्टियां होंगी. यहां हम जानेंगे कि आपके राज्य में बैंक किन तारीखों को बंद रहेंगे.

8वें वेतन आयोग के बाद चमक जाएगी असिस्टेंट प्रोफेसर की किस्मत, जानिये सैलरी में कितना होगा इजाफा ?

अक्टूबर में 4 रविवार और 2 शनिवार की छुट्टी

5, 12, 19 और 26 अक्टूबर 2025 को पूरे देश में सभी बैंक रविवार होने के कारण बंद रहेंगे. इसके अलावा, महीने का दूसरा शनिवार 11 अक्टूबर और चौथा शनिवार 25 अक्टूबर को भी पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे. इन छुट्टियों के अलावा, अलग-अलग राज्यों में विभिन्न स्थानीय त्योहारों के कारण 1, 2, 3, 4, 6, 7, 10, 18, 20, 21, 22, 23, 27, 28 और 31 अक्टूबर को भी बैंक बंद रहेंगे.

आपके राज्य में बैंक छुट्टियों की तारीखें

1 अक्टूबर – त्रिपुरा, कर्नाटक, ओडिशा, तमिलनाडु, सिक्किम, असम, अरुणाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, केरल, नागालैंड और मेघालय में सभी बैंक महा नवमी, दशहरा, विजयादशमी/दुर्गा पूजा के लिए बंद रहेंगे.

2 अक्टूबर – पूरे देश में सभी बैंक दशहरा, विजयादशमी, दुर्गा पूजा और गांधी जयंती के लिए बंद रहेंगे.

3 अक्टूबर – सिक्किम में सभी बैंक दुर्गा पूजा के लिए बंद रहेंगे.

4 अक्टूबर – सिक्किम में सभी बैंक दुर्गा पूजा के लिए बंद रहेंगे.

6 अक्टूबर – त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल में सभी बैंक लक्ष्मी पूजा के लिए बंद रहेंगे.

7 अक्टूबर – कर्नाटक, ओडिशा, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश में सभी बैंक वाल्मीकि जयंती और कुमार पूर्णिमा के लिए बंद रहेंगे.

10 अक्टूबर – हिमाचल प्रदेश में सभी बैंक करवा चौथ के लिए बंद रहेंगे.

18 अक्टूबर – असम में सभी बैंक बिहू त्योहार के लिए बंद रहेंगे। 20 अक्टूबर – महाराष्ट्र, ओडिशा, सिक्किम, मणिपुर, जम्मू-कश्मीर और बिहार को छोड़कर देश भर के सभी बैंक दिवाली, नरक चतुर्दशी और काली पूजा के त्योहारों के कारण बंद रहेंगे.

21 अक्टूबर – महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, ओडिशा, सिक्किम, मणिपुर और जम्मू-कश्मीर में सभी बैंक दिवाली अमावस्या, लक्ष्मी पूजा, दिवाली और गोवर्धन पूजा के कारण बंद रहेंगे.

22 अक्टूबर – गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, उत्तराखंड, सिक्किम, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार में सभी बैंक दिवाली (बली प्रतिपदा), विक्रम संवत नववर्ष, गोवर्धन पूजा और लक्ष्मी पूजा के कारण बंद रहेंगे.

23 अक्टूबर – गुजरात, सिक्किम, मणिपुर, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और हिमाचल प्रदेश में सभी बैंक भाई दूज, चित्रगुप्त जयंती, लक्ष्मी पूजा (दिवाली), भाद्र द्वितीया और निंगोल चकबूबा के कारण बंद रहेंगे.

27 अक्टूबर – पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड में सभी बैंक छठ पूजा के कारण बंद रहेंगे.

28 अक्टूबर – बिहार और झारखंड में सभी बैंक छठ पूजा के कारण बंद रहेंगे.

31 अक्टूबर – गुजरात में सभी बैंक सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के कारण बंद रहेंगे.

इस राज्य में लगातार 5 दिन बैंक बंद रहेंगे

सिक्किम में अक्टूबर के पूरे महीने में बैंक लंबे समय तक बंद रहेंगे. 1 से 5 अक्टूबर तक, बैंक लगातार 5 दिन बंद रहेंगे. पहले चार दिनों में त्योहारों के अलावा, 5 तारीख को रविवार होने के कारण भी बैंक बंद रहेंगे. इसके बाद, सिक्किम में सभी बैंक 21, 22 और 23 अक्टूबर को भी विभिन्न त्योहारों के कारण बंद रहेंगे.

निवेशकों के लिए जरुरी खबर, अक्टूबर में इतने दिन बंद रहेगा Sensex और Nifty, अभी नोट कर ले तारीख

Ashish kumar Rai

Recent Posts

Dhanashree Verma viral Pic: मिस्ट्री मैन की बाहों में दिखीं धनश्री? चहल को भूल किया Move On; वायरल तस्वीर पर उठ रहे सवाल

Dhanashree Verma Viral photo controversy: सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर को लोग धनश्री वर्मा की…

Last Updated: October 23, 2026 13:07:37 IST

440 Crore Fantasy Bra: क्या आपने देखी ये 440 करोड़ वाली ब्रा? जिसमे जड़े हैं 4410 हीरे; घर, गाड़ी और बंगला सब रखना पड़ेगा गिरवी

440 Crore Fantasy Bra: विक्टोरिया सीक्रेट की फैंटेसी ब्रा अपनी करोड़ों की कीमत, हजारों हीरों…

Last Updated: October 23, 2026 12:14:38 IST

‘दंगा, इफ्तार और बिरयानी…’, अखिलेश यादव के खिलाफ किसने लगवाई 15 जिलों में पोस्टर? नारे देख खुद सपा के नेता भी हैरान

Akhilesh Yadav Samajwadi Party Poster:पोस्टरों में समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान हुई 2013 की…

Last Updated: October 23, 2026 12:08:09 IST

IND VS NZ T20: दूसरे मुकाबले से पहले भारत को बड़ा झटका, ईशान किशन बाहर; अब ये खिलाड़ी लेगा उनकी जगह

India vs New Zealand T20: बीसीसीआई ने एक्स पर लिखा कि ईशान किशन न्यूज़ीलैंड के…

Last Updated: October 23, 2026 11:25:48 IST

Silver Rate Today: चांदी के दाम धड़ाम! 1 किलो का रेट देखकर चौंक जाएंगे, जानें ताजा कीमत

Silver Rate Today 23 Oct 2026: चांदी की कीमतों में गुरुवार को भारी गिरावट दर्ज…

Last Updated: October 23, 2026 13:14:13 IST

Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में प्रदूषण से हाहाकार! 24 अक्टूबर को बारिश दिलाएगी राहत?

Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में प्रदूषण से लोग परेशान हैं. 24 अक्टूबर को बारिश और…

Last Updated: October 23, 2026 11:50:07 IST