<
Categories: दिल्ली

Delhi-NCR में बढ़ता प्रदूषण संकट, ठंड के साथ स्मॉग की चादर, सांस लेना हुआ मुश्किल

Delhi NCR Air Pollution: दिल्ली NCR की हवा दिन-बा-दिन बत्तर होती जा रही है, शनिवार को दिल्ली सबसे प्रदूषित शहर बना रहा.

Delhi NCR AQI: जैसे-जैसे नवंबर की ठंड दिल्ली में दस्तक दे रही है, वैसे-वैसे राजधानी की हवा भी जहरीली होती जा रही है। शनिवार को दिल्ली देश का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर रहा, जहां हवा में मौजूद प्रदूषक तत्वों ने सांस लेना और भी कठिन बना दिया. मौसम के ठंडा होने के साथ प्रदूषण का स्तर लगातार तीसरे दिन ‘खतरनाक श्रेणी’ में दर्ज किया गया.

राजधानी में स्मॉग की चादर और खतरनाक AQI

शनिवार की सुबह से ही दिल्ली के कई इलाकों में घना स्मॉग छाया रहा. सूरज की रोशनी तक इस धुंध को नहीं चीर पाई. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार सुबह 9 बजे राजधानी का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 337 दर्ज किया गया, जो दोपहर तक बढ़कर 343 हो गया। शाम 4 बजे यह और बढ़कर 361 पर पहुंच गया जो इस सीजन का अब तक का सबसे खराब स्तरों में से एक रहा.

रात आठ बजे तक एक्यूआई 380 दर्ज किया गया. स्विस एजेंसी IQAir ने भी दिल्ली की स्थिति को बेहद चिंताजनक बताया, जिसने सुबह 10 बजे दिल्ली का AQI 590 यानी “Hazardous (खतरनाक)” श्रेणी में दर्ज किया। हालांकि देर शाम तक थोड़ी राहत मिली और यह गिरकर 310 के आसपास पहुंचा, लेकिन स्थिति अब भी “बहुत खराब” बनी रही.

NCR के शहर भी बदहाल

प्रदूषण के मामले में सिर्फ दिल्ली ही नहीं, बल्कि पूरे एनसीआर की हवा खराब रही.

  • रोहतक 374 AQI के साथ देश में सबसे प्रदूषित शहर रहा.
  • दिल्ली 370 के करीब औसत AQI के साथ दूसरे स्थान पर रही.
  • नोएडा 354 AQI के साथ तीसरे स्थान पर रहा.
  • गाजियाबाद और ग्रेटर नोएडा में भी क्रमशः 339 और 336 AQI दर्ज किया गया.

इन आंकड़ों से साफ है कि पूरा एनसीआर जहरीली हवा की गिरफ्त में है.

प्रदूषण के मुख्य कारण

भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान (IITM), पुणे के अनुसार, दिल्ली की खराब वायु गुणवत्ता में पराली जलाने का योगदान करीब 30 प्रतिशत रहा. वहीं, परिवहन क्षेत्र यानी वाहनों से निकलने वाला धुआं 15.2 प्रतिशत के साथ दूसरा बड़ा कारण बना.

पंजाब से आने वाली पराली का धुआं दिल्ली-एनसीआर की हवा में घुलता जा रहा है. शनिवार को पंजाब में 238 नई पराली जलाने की घटनाएं दर्ज की गईं। अब तक धान कटाई के इस सीजन में कुल 3,622 मामले सामने आ चुके हैं। पराली जलने से पंजाब के कई शहरों की हवा भी खराब रही जैसे मंडी गोबिंदगढ़ (AQI 251) और पटियाला (AQI 204), जो “खराब” श्रेणी में आते हैं.

Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Share
Published by
Shristi S

Recent Posts

Lucknow Murder Case: ‘भाई मुझे बचा लो…’ दो निकाह करने वाली आशिया की आखिरी चीख; फिर झाड़ियों में मिली लाश

Lucknow Murder Case: लखनऊ के दुबग्गा में 25 साल की आशिया का शव झाड़ियों में…

Last Updated: October 26, 2026 12:36:39 IST

दिल्ली वृद्धावस्था पेंशन योजना 2026: पात्रता, उम्र, पेंशन राशि और आवेदन का तरीका जानें

Delhi Old Age Pension Scheme 2026: दिल्ली में वृद्धावस्था पेंशन के लिए उम्र, आय सीमा,…

Last Updated: October 26, 2026 12:20:28 IST

DA Hike 2026: दिल्ली के 4,000 कर्मचारियों की सैलरी बढ़ी, अब ₹18,000 के साथ मिलेगा महंगाई भत्ता

DA Hike 2026: दिल्ली MCD के करीब 4,000 पब्लिक हेल्थ कर्मचारियों को अब पे मैट्रिक्स…

Last Updated: October 26, 2026 12:20:20 IST

स्टैनफोर्ड-एल्सेवियर रैंकिंग 2026 में पारुल विश्वविद्यालय के 8 शोधकर्ता शामिल

वडोदरा (गुजरात) [भारत], 26 अक्टूबर: वडोदरा स्थित पारूल विश्वविद्यालय के आठ शोधकर्ताओं को विश्व के…

Last Updated: October 26, 2026 12:07:20 IST

Rahul Gandhi: अमित शाह मानहानि केस में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट के फैसले के बाद कांग्रेस में जश्न

Rahul Gandhi: अदालत ने राहुल गांधी को बरी करते हुए कहा कि उनके बयान को…

Last Updated: October 26, 2026 11:56:19 IST

Delhi North Block fire: दिल्ली के नॉर्थ ब्लॉक में कैसे लगी आग? फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद

Delhi North Block fire:नॉर्थ ब्लॉक में एक बॉयलर में शॉर्ट सर्किट से आग गई थी.…

Last Updated: October 26, 2026 12:22:39 IST