<

UP वालों सावधान! शुरू होने वाली है कड़ाके की ठंड, IMD ने जारी किया अलर्ट

Uttar Pradesh Weather Update: नवंबर के दूसरे सप्ताह में हल्की सर्द हवाओं और सुबह की सिहरन ने यह साफ संकेत दे दिया है कि ठंड धीरे-धीरे दस्तक दे चुकी है.

UP Weather News: उत्तर प्रदेश में अब मौसम का रुख बदलने लगा है. नवंबर के दूसरे सप्ताह में हल्की सर्द हवाओं और सुबह की सिहरन ने यह साफ संकेत दे दिया है कि ठंड धीरे-धीरे दस्तक दे चुकी है. फिलहाल प्रदेश में ऐसी ठंड नहीं है कि लोग ठिठुरने लगें, लेकिन सुबह और रात के समय हल्की ठंडक व कोहरे की चादर मौसम में ठहराव ला रही है. दिन के समय खिली धूप लोगों को राहत दे रही है.

मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन से चार दिनों तक यूपी का मौसम लगभग इसी तरह बना रहेगा. पश्चिमी हवाओं यानी पछुआ के चलते रात का तापमान गिर रहा है. यदि हवाओं का रुख ऐसा ही बना रहा तो अगले सप्ताह से ठंड का असर और ज्यादा महसूस होने लगेगा.

कैसा रहेगा आज का मौसम?

10 नवंबर को प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी दोनों हिस्सों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. इस दौरान किसी भी जिले में घना कोहरा छाने की संभावना नहीं जताई गई है. 11 और 12 नवंबर को भी पूरे प्रदेश में आसमान साफ रहेगा और सुबह से ही धूप निकल आएगी. दोपहर होते-होते धूप का असर और तेज हो जाएगा जिससे लोगों को गर्माहट का एहसास मिलेगा.

क्या है मौसम विभाग का कहना?

मौसम विभाग का कहना है कि 15 नवंबर के बाद उत्तर प्रदेश के ज्यादातर जिलों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी. इसके बाद सर्दी का असर तेजी से बढ़ेगा. मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, तराई और पूर्वांचल के जिलों में सुबह के समय कोहरा बढ़ सकता है, जबकि दिन में हल्की धूप बनी रहेगी.

रविवार को बाराबंकी, कानपुर शहर, प्रयागराज, बरेली, आगरा और सोनभद्र सहित दस से अधिक जिलों में रात का तापमान 12 डिग्री सेल्सियस या इसके आसपास दर्ज किया गया. पछुआ हवाओं के कारण रात का तापमान और नीचे चला गया जिससे सुबह के समय हल्का कोहरा दिखाई दिया.

सबसे ठंडा शहर कौन-सा है?

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले एक सप्ताह के दौरान केवल मामूली उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा, तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. प्रदेश में रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री सेल्सियस नीचे रहेगा, जबकि दिन का अधिकतम तापमान भी औसतन 1 से 3 डिग्री सेल्सियस कम रह सकता है.

सबसे अधिक गिरावट इटावा जिले में दर्ज की गई है जहां न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. इसके अलावा कानपुर शहर में 10 डिग्री, बुलंदशहर में 11 डिग्री, झांसी और प्रयागराज में 12 डिग्री, अलीगढ़ में 12.2 डिग्री और आगरा ताज व मेरठ में 12.5 डिग्री न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया. राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री और अधिकतम 28.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Recent Posts

Bhatinda News: नाबालिग बेटी को पिता ने किया गर्भवती, 15 वर्षीय नाबालिग ने बेटी को दिया जन्म, आरोपी गिरफ्तार

पंजाब के भटिंडा में एक 15 वर्षीय लड़की ने अपने पिता द्वारा कथित तौर पर…

Last Updated: October 11, 2026 11:16:02 IST

रिहा हुए अभिजीत दीपके-आशुतोष रांका और सौरव दास, कोर्ट ने सामने रखी ऐसी शर्त; सुन प्रदर्शनकारियों  के उड़ जाएंगे होश

CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को…

Last Updated: October 11, 2026 11:01:46 IST

Ind vs WI Live Streaming: हार का बदला लेने उतरेगी अय्यर की टीम, जानें कब और कहां देखें मुकबाला

India vs West Indies 3rd T20I Live Streaming:इंडिया बनाम वेस्ट इंडीज़ के बीच तीसरा T20I…

Last Updated: October 11, 2026 10:50:14 IST

Dhruv Rathee: पुलिस हिरासत से रिहा हुए ध्रुव राठी, पुलिस ने दी खतरनाक वार्निंग; भारत में नहीं कर सकते ये काम

Dhruv Rathee:ध्रुव राठी कुछ दिन पहले जर्मनी के बर्लिन से प्रोटेस्ट में शामिल होने के…

Last Updated: October 11, 2026 10:41:35 IST

Lucknow Crime: नाक से खून, टूटी हड्डियां…लिव-इन पार्टनर की लाश छोड़ भागी प्रेमिका, कमरे का मंजर देख कांप गई पुलिस

Lucknow Crime News: लखनऊ में 28 साल के चिकन कारोबारी शिवा शर्मा की चौथी मंजिल…

Last Updated: October 11, 2026 10:24:03 IST

CJP Protest: क्या जेल जाएंगे अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरभ दास? CJP के तीनों नेताओं की आज कोर्ट में पेशी; रत्ना सिंह ने किया खुलासा

CJP Protest: सीजेपी लीगल हेड रत्ना सिंह ने बताया कि अभिजीत, आशुतोष और सौरभ को…

Last Updated: October 11, 2026 10:07:54 IST