Delhi North Block fire:नॉर्थ ब्लॉक में एक बॉयलर में शॉर्ट सर्किट से आग गई थी. छत पर AC के बॉयलर में आग लगी थी. इसे बुझा दिया गया है. मौके पर फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौजूद है.
नॉर्थ ब्लॉक में लगी आग
Delhi North Block fire: राष्ट्रपति भवन के पास नॉर्थ ब्लॉक में आग लगने की खबर है. आसमान में धुएं का घना गुबार उठ रहा था. छत पर लगे एक AC बॉयलर में आग लग गई थी. वेल्डिंग का काम चल रहा था, तभी शॉर्ट सर्किट से अचानक एक बॉयलर में आग लग गई. अब आग पर काबू पा लिया गया है.
घटना की जानकारी मिलने पर फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियां भेजी गईं. दिल्ली फायर सर्विसेज (DFS) को कुछ देर पहले नॉर्थ ब्लॉक में आग लगने की कॉल मिली थी. फायर इंजन मौके पर भेज दिए गए हैं. फायर सर्विस के लोगों के पहुंचने और स्थिति का जायजा लेने के बाद ही और जानकारी मिल पाएगी.
राज्यसभा MP मिलिंद देवड़ा ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की जिसमें नॉर्थ ब्लॉक के पीछे से धुआं उठता दिख रहा है. उन्होंने फोटो के साथ कैप्शन लिखा, “संसद जाते समय, मैंने नॉर्थ ब्लॉक के पीछे से घना धुआं उठता देखा. ऐसा लगता है कि आग लग गई है. मुझे उम्मीद है कि सभी सुरक्षित हैं और इमरजेंसी सर्विसेज तेजी से काम कर रही हैं.”
Noticed thick smoke rising from behind North Block while on my way to Parliament. It appears there may be a fire. Hope everyone is safe and emergency services are responding swiftly. https://t.co/mnUqpWfsWl
— Milind Deora | मिलिंद देवरा (@milinddeora) October 26, 2026
कुछ दिन पहले, कड़कड़डूमा कोर्ट की दूसरी मंजिल पर आग लग गई थी. इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ. दिल्ली फायर सर्विस ने आग की सूचना दी. फायरफाइटर्स को सुबह 5:22 बजे आग लगने की सूचना मिली. आठ फायर इंजन तुरंत मौके पर भेजे गए. फायरफाइटर्स ने तुरंत आग बुझाना शुरू किया और उसे फैलने से रोका. सुबह 5:50 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया.
Bettiah Viral Video: बिहार के बेतिया में आधी रात महिला के घर पहुंचे वार्ड सदस्य…
Lucknow Murder Case: लखनऊ के दुबग्गा में 25 साल की आशिया का शव झाड़ियों में…
Delhi Old Age Pension Scheme 2026: दिल्ली में वृद्धावस्था पेंशन के लिए उम्र, आय सीमा,…
DA Hike 2026: दिल्ली MCD के करीब 4,000 पब्लिक हेल्थ कर्मचारियों को अब पे मैट्रिक्स…
वडोदरा (गुजरात) [भारत], 26 अक्टूबर: वडोदरा स्थित पारूल विश्वविद्यालय के आठ शोधकर्ताओं को विश्व के…
Rahul Gandhi: अदालत ने राहुल गांधी को बरी करते हुए कहा कि उनके बयान को…