<
Categories: दिल्ली

दिल्ली- NCR में AQI पहुंचा गंभीर श्रेणी में, Grap 4 लागू, फटाफट नोट कर लें क्या खुला और बंद रहेगा?

Delhi NCR AQI: हवा की क्वालिटी के मौजूदा ट्रेंड को देखते हुए और इस क्षेत्र में हवा की क्वालिटी को और खराब होने से रोकने की कोशिश में, GRAP पर CAQM सब-कमेटी ने पूरे NCR में मौजूदा GRAP के स्टेज-IV लागू हुआ.

GRAP 4 Implemented Delhi NCR: दिल्ली-NCR में हवा की क्वालिटी के मौजूदा ट्रेंड को देखते हुए और इस क्षेत्र में हवा की क्वालिटी को और खराब होने से रोकने की कोशिश में, GRAP पर CAQM सब-कमेटी ने पूरे NCR में मौजूदा GRAP के स्टेज-IV – ‘गंभीर+’ एयर क्वालिटी (दिल्ली AQI > 450) के तहत बताए गए सभी एक्शन को तुरंत लागू करने का फैसला किया है. यह NCR में पहले से लागू मौजूदा GRAP के स्टेज I, II और III के तहत किए गए एक्शन के अलावा है. ऐसे में चलिए जानें कि इस दौरान क्या खुला रहेगा और क्या बंद रहेगा.

कहां कितना पहुंचा AQI?

डेटा के अनुसार, नरेला में AQI 432, पटपड़गंज में 431, मुंडका में 430, और बवाना, ITO और नेहरू नगर में 429 रिकॉर्ड किया गया. CPCB के डेटा के अनुसार, चांदनी चौक और पंजाबी बाग में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 423 रिकॉर्ड किया गया, जबकि सिरी फोर्ट और सोनिया विहार में यह 424 था. CPCB ने बताया कि बुराड़ी क्रॉसिंग पर AQI 414 रिकॉर्ड किया गया, इसके बाद करणी सिंह शूटिंग रेंज में 409, नॉर्थ कैंपस और RK पुरम में 408-408, और ओखला फेज-2 में 404 रिकॉर्ड किया गया.

GRAP 4 में किन चीजों पर लगी रोक?

अब बात करते है सबसे अहम सवाल पर कि GRAP 4  के दौरान किन-किन चीजों पर रोक लगी है.  GRAP 4 प्रतिबंधों के तहत, नेशनल हाईवे, सड़कों, फ्लाईओवर, ओवरब्रिज, बिजली डिस्ट्रीब्यूशन और ज़रूरी सेवाओं से जुड़े प्रोजेक्ट को छोड़कर, सभी तरह के कंस्ट्रक्शन काम पर पूरी तरह से बैन है. इन प्रतिबंधों के तहत, दिल्ली में ट्रकों की एंट्री पर रोक रहेगी. सिर्फ़ जरूरी सामान ले जाने वाले ट्रक, CNG और इलेक्ट्रिक ट्रक, और BS-VI इंजन वाले ट्रकों को छूट मिलेगी. दिल्ली के बाहर रजिस्टर्ड गैर-ज़रूरी हल्के कमर्शियल वाहनों की एंट्री पर रोक रहेगी. दिल्ली में रजिस्टर्ड BS-IV या पुराने डीज़ल इंजन वाले भारी मालवाहक वाहनों पर बैन रहेगा.

इसके अलावा दिल्ली ही नहीं एनसीआर में भी 10वीं और 12वीं के स्कूलों को छोड़कर सभी स्कूलों को बंद कर दिया गया है. साथ ही सरकारी और प्राइवेट दफ्तरों में वर्क फ्रॉम होम का निर्देश देना होता है. यह अलग बात है कि रविवार होने से 14 दिसंबर को स्कूल बंद रहेंगे. ऐसे में यूपी और हरियाणा सरकार रविवार शाम को स्कूल बंद करने और वर्क फ्रॉम होम को लेकर फैसला लेंगीं.

Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Share
Published by
Shristi S

Recent Posts

Anirudh-Kavya Maran Wedding Reception: PM मोदी से CM विजय तक, इन VVIP मेहमानों को मिला न्योता

Anirudh-Kavya Maran Wedding Reception Guest List: अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन की शादी के बाद…

Last Updated: November 13, 2026 13:05:56 IST

Microsoft Global Outage: दुनिया भर में ठप हुईं Microsoft की सेवाएं, Outlook और Teams समेत कई ऐप प्रभावित

Microsoft Global Outage के कारण दुनियाभर में Outlook, Teams, OneDrive और Microsoft 365 सेवाएं प्रभावित…

Last Updated: November 13, 2026 12:32:52 IST

Watch Video: भारत की आबादी 148 करोड़ के पार! AIIMS के पास लगा डिजिटल काउंटर देख लोग हैरान; हर सेकंड बदल रहा आंकड़ा

India Population Viral Video: दिल्ली AIIMS के पास लगा डिजिटल पॉपुलेशन काउंटर वायरल हो रहा…

Last Updated: November 13, 2026 12:32:01 IST

Chhath Puja School Holiday 2026: छठ पर बिहार, दिल्ली, झारखंड और यूपी में कब बंद रहेंगे स्कूल?

Chhath Puja School Holiday 2026: छठ पूजा 2026 पर बिहार, दिल्ली, झारखंड और उत्तर प्रदेश…

Last Updated: November 13, 2026 12:20:58 IST

Chhath Puja Vrat Katha in Hindi: छठ पूजा पर जरूर पढ़ें छठी मैया की यह पौराणिक कथा महत्व, पूजा विधि और सूर्य देव की महिमा

Chhath Puja Vrat Katha in Hindi: छठ पूजा के दौरान पढ़ें राजा प्रियव्रत और छठी…

Last Updated: November 13, 2026 11:59:13 IST