Live TV
Search
Home > राज्य > दिल्ली > दिल्ली-NCR में मेट्रो का होगा महाविस्तार! 8 नए रूट से बदल जाएगी तस्वीर, यशोभूमि से गुरुग्राम तक दौड़ेगी ट्रेन

दिल्ली-NCR में मेट्रो का होगा महाविस्तार! 8 नए रूट से बदल जाएगी तस्वीर, यशोभूमि से गुरुग्राम तक दौड़ेगी ट्रेन

Delhi NCR Metro Expansion: दिल्ली-NCR में मेट्रो एक्सटेंड की जा रही है. दिल्ली-एनसीआर में 8 नए रूट बनाए जाएंगे. इसके अलावा पुराने रूट पर भी तैयारी तेज की जा रही हैं. इससे लोगों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है.

Written By:
Published: November 23, 2026 17:28:59 IST
Last Updated: November 23, 2026 17:28:59 IST

Mobile Ads 1x1

Delhi NCR Metro Expansion: दिल्ली-NCR में रहने वाले लोगों के लिए आने वाले सालों में सफर की तस्वीर पूरी तरह बदल सकती है. जिन इलाकों में अभी तक मेट्रो पहुंचने का इंतजार है, वहां जल्द ही कनेक्टिविटी का नया रास्ता खुल सकता है. दिल्ली मेट्रो के नेटवर्क को राजधानी के बाहरी इलाकों और तेजी से विकसित हो रहे क्षेत्रों तक पहुंचाने की तैयारी तेज हो गई है. इसके लिए फेज-V(B) के तहत 8 नए मेट्रो कॉरिडोर का प्रस्ताव तैयार किया गया है. सबसे ज्यादा चर्चा यशोभूमि (द्वारका सेक्टर-25) से गुरुग्राम के राजीव चौक तक प्रस्तावित रूट की हो रही है. अगर इसे मंजूरी मिलती है तो दिल्ली और गुरुग्राम के बीच सफर पहले से कहीं आसान हो सकता है.

8 नए रूट और 65 स्टेशन

RTI से मिली जानकारी के मुताबिक, फेज-V(B) के तहत कुल 8 नए मेट्रो कॉरिडोर प्रस्तावित किए गए हैं. इन सभी रूट पर कुल 65 स्टेशन बनाने की योजना है. इनमें यशोभूमि से गुरुग्राम के राजीव चौक तक का कॉरिडोर सरकार की मंजूरी के लिए भेजा गया है. वहीं, बाकी 7 कॉरिडोर को दिल्ली सरकार की मंजूरी मिल चुकी है और अब केंद्र सरकार की स्वीकृति का इंतजार है.

इन 8 रूट से जुड़ेगा दिल्ली का बड़ा हिस्सा

  • धौसा बस स्टैंड (नजफगढ़) से नांगलोई: 11.9 किलोमीटर लंबे रूट पर 9 स्टेशन बनेंगे. इससे बक्करवाला, बापरोला और रन्होला जैसे इलाकों को फायदा होगा.
  • सेंट्रल सेक्रेटेरिएट से किशनगढ़: 15.9 किलोमीटर के इस रूट पर 10 स्टेशन प्रस्तावित हैं. इससे JNU और प्रधानमंत्री संग्रहालय जैसे प्रमुख स्थानों की कनेक्टिविटी बेहतर होगी.
  • समयपुर बादली से नरेला: 12.9 किलोमीटर लंबे इस कॉरिडोर पर 8 एलिवेटेड स्टेशन बनाए जाएंगे.
  • कीर्ति नगर से पालम: 9.9 किलोमीटर के रूट पर 6 स्टेशन होंगे.
  • जोर बाग से मिथापुर: करीब 17 किलोमीटर लंबे इस कॉरिडोर पर 12 स्टेशन प्रस्तावित हैं.
  • मयूर विहार फेज-3 से शास्त्री पार्क: 13.2 किलोमीटर के रूट पर 8 स्टेशन बनेंगे.
  • केशव पुरम से रोहिणी सेक्टर-34: 16.3 किलोमीटर लंबे रूट पर 12 एलिवेटेड स्टेशन बनाए जाने की योजना है.
  • यशोभूमि से राजीव चौक (गुरुग्राम): यह कॉरिडोर दिल्ली और गुरुग्राम के बीच कनेक्टिविटी को मजबूत करने में अहम भूमिका निभा सकता है.

पुराने प्रोजेक्ट पर भी काम तेज

दिल्ली मेट्रो के फेज-IV के तहत आरके आश्रम मार्ग-जनकपुरी वेस्ट और एयरोसिटी-तुगलकाबाद कॉरिडोर पर काम जारी है. इन्हें दिसंबर 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य है. वहीं, लाजपत नगर से साकेत जी ब्लॉक और इंद्रलोक-इंद्रप्रस्थ कॉरिडोर को दिसंबर 2030 तक पूरा करने की योजना है.

ये भी पढ़ें: पिता की जगह बेटी की शादी में पहुंचे 16 जाट रेजिमेंट के जवान, निभाई परिवार की जिम्मेदारी, जवानों ने संभाली जिम्मेदारी

MORE NEWS