<
Categories: दिल्ली

Delhi-NCR Weather: दिन की धूप में पसीने से परेशान दिल्ली NCR, कड़ाके की ठंड का बेसब्री से इंतजार; जानें क्या है मौसम का हाल?

Delhi NCR Weather Today : दिल्ली एनसीआर में 30 नवंबर तक दिन में धूप रहने की आशंका है. तापमान में मामूली गिरावट देखने को मिल सकती है. हालांकि खराब AQI से दिल्ली वाले परेशान हैं.

Delhi NCR Weather Today : दिल्ली एनसीआर (Delhi-NCR) में सोमवार, 24 नवंबर को तेज धूप ने दिल्लीवालों के पसीने छुड़ा दिए. इस गर्मी ने लोगों के स्वेटर और जैकेट उतारने के लिए मजबूर कर दिया. नवंबर का अंत आ गया है, लेकिन मामूली ठंड ही देखने को मिल रही है. लोगों को कड़कड़ाती ठंड का बेसब्री से इंतजार है. हालांकि अभी सुबह और शाम की ठंड बढ़ती नजर आ रही है. कई बार तो ठिठुरन का भी एहसास हो रहा है. लेकिन, सोमवार का दिन देख दिल्लीवाले ठंड का इंतजार करने लगे हैं. 

अगले 5 दिन मौसम का हाल

मौसम विभाग ने अब 30 नवंबर तक के मौसम का पूर्वानुमान जारी किर दिया है. दिल्ली–NCR में अगले 5 दिन मौसम कैसा रहेगा? आज से तापमान गिरना शुरू होने वाला है. अधिकतम और न्यूनतम तापमान दोनों में गिरावट देखने को मिल सकती है. बीते डेढ़ महीने से दिल्ली एनसीआर में हवाएं और ठंड दोनों बेहद धीमी रफ्तार से चल रहीं हैं. 8 किलोमीटर से लेकर 19 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार ही दर्ज की गई है. वहीं खराब एयर क्वालिटी इंडेक्स से भी दिल्ली के लोग परेशान हैं. उसमें भी लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है. 

दिल्ली-NCR में AQI

  • दिल्ली : 316
  • नोएडा : 573
  • गाजियाबाद: 396
  • गुड़गांव : 286
  • ग्रेटर नोएडा : 397

ठंड का दिल्लीवालों को इंतजार

शुरुआत में लगातार गिरते तापमान के चलते दिल्ली और आसपास के एनसीआर के निवासियों ने रात में कंबल का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. आने वाले दिनों में रातें और सर्द होंगी और सुबह कोहरा छाए रहने का अनुमान है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, आने वाले दिनों में दिल्ली-एनसीआर में घना कोहरा छाने के साथ ठंड बढ़ने की संभावना है. आने वाले दिनों में दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में ठंड बढ़ने की संभावना है.

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Share
Published by
Preeti Rajput

Recent Posts

एल्गोरिदम के फैसले और ऐप्स पर निर्भरता: हर्बर्ट सिम के दो AI ढांचे क्या समझाते हैं?

कल्पना कीजिए कि किसी भारतीय शहर में एक डिलीवरी कर्मी का मूल्यांकन मुख्यतः समय और…

Last Updated: October 24, 2026 20:44:01 IST

निजता मौलिक अधिकार, लेकिन डेटा पर नियंत्रण किसका? हर्बर्ट सिम का डिजिटल आज़ादी का नजरिया

  24 अगस्त 2017 को सुप्रीम कोर्ट की नौ न्यायाधीशों वाली पीठ ने निजता को…

Last Updated: October 24, 2026 20:35:58 IST

Bihar politics: जदयू से अनंत सिंह की छुट्टी, पत्नी नीलम देवी पर भी गिरी गाज, 6 साल का निष्कासन

Bihar politics: बिहार में जदयू ने मोकामा विधायक अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम देवी…

Last Updated: October 24, 2026 20:22:03 IST

When is Sharad Purnima:  शरद पूर्णिमा पर सूर्य, बुध और शुक्र की युति, 3 राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते

When is Sharad Purnima: शरद पूर्णिमा का व्रत 25 अक्टूबर 2026 को रखा जाएगा. ज्योतिषीय…

Last Updated: October 24, 2026 19:58:05 IST

न्यायिक सेवा से शिक्षा जगत तक: मिमांशा महेश अग्रवाल को विधि विषय में पीएच.डी. की उपाधि

मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के रूप में न्याय, कानूनी जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में…

Last Updated: October 24, 2026 19:52:17 IST

Bihar Politics: अनंत सिंह पर JDU का बड़ा फैसला, 6 साल के लिए पार्टी से निकाला; विधायकी पर भी संकट

Anant Singh: जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने मोकामा के विधायक अनंत सिंह के खिलाफ एक्शन…

Last Updated: October 24, 2026 19:18:41 IST