<
Categories: दिल्ली

WFH या आज जाना होगा ऑफिस? दिल्ली-NCR में खराब AQI को सुधारने के लिए सख्त निर्देश जारी, प्राइवेट ऑफिस वाले कान खोलकर सुन लें!

Delhi Work From Home Order: दिल्ली सरकार ने निर्देंश दिए हैं कि सरकारी कार्यालय और निजी दफ्तरों में सिर्फ 50% स्टाफ आएगा, बाकी को वर्क-फ्रॉम-होम दिया जाएगा.

Delhi Work From Home Order: दिल्ली-NCR में खराब हवा के चलते लोगों की सेहत पर काफी ज्यादा असर देखने को मिल रहा है. हवा इतनी ज्यादा खराब हो चुकी है, कि सरकार को ऑफिसों की कार्यप्रणाली तक बदलनी पड़ रही है. वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग गंभीर AQI को देखते हुए एक बड़ा कदम उठाया है. सरकार ने सभी सरकारी और निजी दफ्तरों में सिर्फ 50% स्टाफ को ही ऑफिस आने की अनुमति दी है. बाकी का स्टाफ वर्क–फ्रॉम-होम कर सकता है. इन नियमों को सख्ती से लागू किया जाएगा. 

घर से काम कर सकते हैं दिल्लीवाले

पर्यावरण विभाग द्वारा जारी एक अधिसूचना के अनुसार, यह निर्देश पर्यावरण (संरक्षण) अधिनियम, 1986 की धारा 5 के तहत लागू किया जा रहा है. आदेश में कहा गया है कि “राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार (GNCTD) के अंतर्गत आने वाले सभी सरकारी कार्यालय और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में संचालित सभी निजी कार्यालय” अपने आधे कर्मचारियों की उपस्थिति में काम करेंगे, जबकि बाकी कर्मचारी घर से काम करेंगे. किसी भी उल्लंघन पर अधिनियम के तहत दंड दिया जाएगा.”

प्राइवेट ऑफिस को भी करना होगा नियमों का पालन

निजी कार्यालयों को भी इसी सीमा का पालन करने को कहा गया है. आदेश में निर्देश दिया गया है कि “दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में संचालित सभी निजी कार्यालय 50 प्रतिशत से अधिक कर्मचारियों की उपस्थिति के साथ संचालित होंगे” और शेष कर्मचारियों को “अनिवार्य रूप से घर से काम करना होगा”. निजी प्रतिष्ठानों को भी लचीले कार्य घंटों को प्राथमिकता देने, घर से काम करने के नियमों का स.ख्ती से पालन सुनिश्चित करने और कार्यालय से संबंधित वाहनों की आवाजाही कम करने के लिए कहा गया है.

आवश्यक सेवाओं को नहीं दी गई छूट

आवश्यक सेवाओं को इससे छूट दी गई है. इनमें सार्वजनिक और निजी अस्पताल, अग्निशमन सेवाएँ, जेल, सार्वजनिक परिवहन, बिजली, पानी, स्वच्छता, आपदा प्रबंधन, नगरपालिका सेवाएं और वायु प्रदूषण नियंत्रण से जुड़े विभाग शामिल हैं. यह बदलाव वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग द्वारा 22 नवंबर को बिगड़ते प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई के बाद ग्रैप में संशोधन के बाद किया गया है. सीएक्यूएम ने अदालत को सूचित किया कि वह कुछ उपायों को चरण 4 से चरण 3, चरण 3 से चरण 2 और चरण 2 से चरण 1 में स्थानांतरित करेगा. सरकारी और निजी कार्यालयों के लिए 50% घर से काम करने की सिफारिश चरण 3 में आगे बढ़ाए गए उपायों में से एक थी.

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Share
Published by
Preeti Rajput

Recent Posts

Guwahati firing: गुवाहाटी में होटल के अंदर खूनी वारदात, ताबड़तोड़ फायरिंग 4 लोगों की मौत, दो संदिग्ध गिरफ्तार

Guwahati firing: असम के गुवाहाटी के बोरा सर्विस इलाके में होटल बिलास इन के पास…

Last Updated: October 26, 2026 23:35:44 IST

कोटा में एक दिन में दो छात्रों की मौत से सनसनी, कोई JEE तो कोई NEET की कर रहा था तैयारी

Kota News: राजस्थान के कोटा में दो छात्रों की मौत से हो गई है. रविवार…

Last Updated: October 26, 2026 23:06:05 IST

Supaul murder case: इंस्टाग्राम पर प्यार, कोर्ट मैरिज के बाद तलाक पर ठनी, पति ने पत्नी को पेट्रोल डालकर जलाया

Supaul murder case: बिहार के सुपौल जिले में तलाक के विवाद में 21 वर्षीय दामिनी…

Last Updated: October 26, 2026 22:55:07 IST

राजस्थान हाई कोर्ट में प्रेम विवाह केस के बाद हड़कंप, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, बालकनी से लटका युवक

Rajasthan High Court: राजस्थान हाई कोर्ट की जोधपुर पीठ में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को…

Last Updated: October 26, 2026 22:36:34 IST

यूपी पुलिस की जांच पर सुप्रीम कोर्ट नाराज, निर्दोष ने जेल में बिताए 6 साल; सरकार देगी 6 लाख रुपये

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में यूपी पुलिस को फटकार लगाई है. वजह…

Last Updated: October 26, 2026 22:09:46 IST

SIR पर सुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयोग का जवाब, ज्ञानेश कुमार को लेकर कही ये बात, जानें हलफनामे में क्या-क्या कहा

SIR Voter List Verification: ,SIR यानी वोटर लिस्ट की विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया को लेकर…

Last Updated: October 26, 2026 21:57:35 IST