Delhi-NCR Weather: दिल्ली का मौसम लगातार बदल रहा है. आज भी दिल्ली में ठंडी हवाएं चलने का अनुमान है. मौसम विभाग ने ताजा अपडेट जारी किया है. जिसके मुताबिक, आज दिल्ली-NCR में बारिश का अनुमान लगाया गया है. इसके अलावा, कल यानी शनिवार के लिए मौसम विभाग ने ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है, जो मौसम की स्थितियों में आने वाले बदलाव को बिताता है. वहीं बता दें कि इस दौरान, हवाओं के 20 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से चलने की उम्मीद है, जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है. मौसम में ये बदलाव 8 अप्रैल तक बने रहने की संभावना है.
जानें अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली-NCR का मौसम एक बार फिर बदलने वाला है. 3, 4, 5, 7 और 8 अप्रैल को दिल्ली-NCR में आंधी-तूफ़ान आने की संभावना है. दूसरे शब्दों में, दिल्ली-NCR में पाँच अलग-अलग दिनों में बारिश का अनुमान है. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि उत्तर-पश्चिमी भारत के ऊपर एक नया ‘पश्चिमी विक्षोभ’ सक्रिय होने की संभावना है, जिसका असर राजधानी में भी महसूस किया जाएगा. अगले 24 घंटों में, अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की मामूली बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है.
School Holiday: 3 अप्रैल को छुट्टी पक्की या नहीं? गुड फ्राइडे पर स्कूलों को लेकर ताजा अपडेट
पिछले दिनों भी तापमान में हुई बढ़ोतरी
इससे पहले, गुरुवार को राजधानी में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई थी. अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई, जबकि न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया. पिछले 24 घंटों के दौरान, दिल्ली-NCR में न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा, जबकि अधिकतम तापमान 36 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा. इस बीच, इस दौरान उत्तर-पूर्वी हवाएँ 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से चलती रहीं.
Today Weather: तेज-ठंडी हवाओं से कांपेंगे कई राज्य, दिल्ली से हिमाचल तक बारिश, जानें IMD का अपडेट