दिल्ली से एक बार फिर से दिल दहला देने वाली घटना (Heart Breaking Incident) सामने आई है. आखिर क्या है पूरा मामला जानने के लिए पूरी खबर पढ़िए.
होटल में कमरा नहीं मिलने पर विदेशी नागरिक ने उठाया खौफनाक कदम.
Head Constable saved foreigner: देश की राजधानी दिल्ली के पहाड़गंज इलाके से एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है. जिसने एक बार फिर से कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. दरअसल, एक विदेशी नागरिक जिसकी पहचान जेयहुन के रूप में हुई है, वह होटल स्टाफ द्वारा कमरा देने से मना करने पर चाकू से अपना गला काटने की कोशिश कर रहा था.
दिल्ली पुलिस के मुताबकि, जेयहुन नाम का यह विदेशी नागरिक 20 जनवरी से 10 फरवरी 2026 तक पहाड़गंज के ‘व्हाइट ग्लो होटल‘ में ठहरा हुआ था. लेकिन, 11 फरवरी को वह दोबारा होटल पहुंचा था और इस बार उसकी स्थिति सामान्य नहीं थी. वह बुरी तरह नशे में धुत था.
पुलिस ने आगे बताया कि वह फ्री कमरे की लगातार मांग कर रहा था. जेयहुन ने होटल स्टाफ से बिना पैसे दिए कमरा देने की जिद की. इतना ही नहीं, उसने यह भी दावा किया कि उसके पास पैसे खत्म हो चुके हैं और वह मुफ्त में ठहरना चाहता है.
इस दौरान मौजूद होटल स्टाफ ने कमरे खाली न होने की बात कहकर उसे कमरा देने से पूरी तरह से इंकार कर दिया. इतना सुनते ही जेयहुन अपना आपा खो बैठा और उसने अपने पास छिपाकर रखा चाकू निकालकर अपने गले पर चला दिया.
इस मामले को गंभीरता से देखते हुए होटल कर्मियों ने बिना किसी देर के पुलिस को इस घटना के बारे में जानकारी दी. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने उस गंभीर हालता में लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज (LHMC) अस्पताल में भर्ती कराया. जहां, उसका इलाज जारी है. लेकिन, पुलिस के पहुंचने से पहले ही जेयहुन काफी खून बहा चुका था.
बांका के एक स्कूल में प्रिंसिपल ने एक नाबालिग छात्रा के साथ यौन-उत्पीड़न करने की…
UP News: उत्तर प्रदेश के रामपुर की रहने वाली मेहताब ममता बन गईं. उन्होंने अपने…
Tilak Varma vs Pakistan: ट्रोलर्स के निशानों पर रहने वाले तिलक वर्मा ने एशियाई खेल…
IND VS PAK:शिवम दुबे ने अंतिम ओवर डाला, जिसकी आखिरी गेंद पर उन्होंने हसन नवाज…
Faridabad News: ग्रेटर फरीदाबाद में एक सुनसान इमारत के अंदर चार युवकों ने कथित तौर…
Abhihsek Sharma Fastest 100 Six Record: एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ…