<

IPL 2026: रियान पराग को मिली बड़ी जिम्मेदारी, इस टीम ने बनाया कप्तान, कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव

IPL 2026 से पहले राजस्थान रॉयल्स ने रियान पराग को टीम का नया कप्तान नियुक्त किया. संजू सैमसन के चेन्नई सुपर किंग्स में जाने के बाद फ्रेंचाइज़ी ने बड़ा बदलाव किया है.

Riyan Parag: राजस्थान रॉयल्स ने IPL 2026 से पहले बड़ा फैसला लेते हुए रियान पराग को टीम का नया कप्तान नियुक्त किया है. यह बदलाव उस समय आया है जब लंबे समय तक टीम की अगुवाई करने वाले संजू सैसमन अब चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा बन चुके हैं. रियान पराग ने साल 2019 में आईपीएल में डेब्यू किया था और तब से लगातार राजस्थान के लिए खेल रहे हैं.
पिछले सात सीजन से वह टीम के अहम सदस्य रहे हैं. पिछले साल जब सैमसन चोट के कारण बाहर थे, तब पराग ने आठ मुकाबलों में टीम की कप्तानी की थी. हालांकि टीम को सिर्फ दो जीत मिली और वह अंक तालिका में नौवें स्थान पर रही, लेकिन पराग ने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया.

84 मैच खेल चुके हैं रियान

उन आठ मैचों में उनका औसत 38.57 रहा. खास तौर पर  कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ ईडन गार्डन्स में खेली गई उनकी 95 रनों की पारी काफी चर्चित रही. अब तक पराग 84 आईपीएल मैच खेल चुके हैं, जिनमें उन्होंने 141.84 की स्ट्राइक रेट से 1566 रन बनाए हैं. उनका सर्वश्रेष्ठ सीज़न 2024 रहा, जब उन्होंने 573 रन 149.21 की स्ट्राइक रेट से बनाए. पिछले सीज़न में उनका स्ट्राइक रेट 166.52 रहा, लेकिन कुल रन 393 ही रहे और सिर्फ एक अर्धशतक दर्ज हुआ.

कोचिंग स्टाफ में भी हुआ बदलाव

टीम कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव हुआ है, क्योंकि राहुल द्रविड़ 2025 सीज़न के बाद पद छोड़ चुके हैं. अब कुमार संगाकारा के मार्गदर्शन और रियान पराग की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स IPL 2026 में नई ऊर्जा और नई उम्मीदों के साथ उतरने के लिए तैयार है.
IPL 2026 के लिए राजस्थान रॉयल्स टीम: रियान पराग (कप्तान), शुभम दुबे, वैभव सूर्यवंशी, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, शिमरोन हेटमायर, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, युद्धवीर सिंह चरक, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, क्वेना मफाका, नंद्रे बर्गर, रवींद्र जडेजा, सैम कुरेन, डोनोवन फरेरा, रवि बिश्नोई, रवि सिंह, सुशांत मिश्रा, विग्नेश पुथुर, यशराज पुंजा, अमन राव, बृजेश शर्मा, कुलदीप सेन, एडम मिल्ने

Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

Pauri Garhwal: 20 वर्षीय युवक ने अपनी ही नाबालिग बहन को किया प्रेग्नेंट, मेडिकल जांच में हुआ खुलासा, गिरफ्तार

पौड़ी गढ़वाल में एक नाबालिग लड़की की मेडिकल जांच के दौरान गर्भवती होने का पता…

Last Updated: October 3, 2026 14:33:27 IST

Amritsar News: 2 सेकेंड में 6 थप्पड़! 5 साल की मासूम पर हुआ हमला, मदद की गुहार लगाती रही मां, CCTV में कैद हुई घटना

अमृतसर में एक पांच वर्षीय बच्ची को कथित तौर पर एक महिला ने छह बार…

Last Updated: October 3, 2026 14:20:02 IST

Bihar News: रजिस्ट्रेशन के लिए प्रिंसिपल ने नाबालिग छात्रा को बुलाया ऑफिस, फिर कर दी ऐसी हरकत…, पुलिस ने किया गिरफ्तार

बांका के एक स्कूल में प्रिंसिपल ने एक नाबालिग छात्रा के साथ यौन-उत्पीड़न करने की…

Last Updated: October 3, 2026 13:51:35 IST

UP News: मोहब्बत में मेहताब बनी ममता; जागेश संग लिए सात फेरे, दिलचस्प है कहानी

UP News: उत्तर प्रदेश के रामपुर की रहने वाली मेहताब ममता बन गईं. उन्होंने अपने…

Last Updated: October 3, 2026 13:50:21 IST