<
Categories: दिल्ली

Delhi Palam Fire: दिल्ली के पालम में भीषण आग, 6 लोगों की दर्दनाक मौत, राहत-बचाव कार्य जारी

Delhi Palam Fire: बुधवार को दिल्ली के पालम इलाके में एक बहुमंजिला आवासीय इमारत में भीषण आग लग गई है. इस घटना में कम से कम छह लोगों के मारे जाने की खबर है.

Delhi Palam Fire: बुधवार को दिल्ली के पालम इलाके में एक बहुमंजिला आवासीय इमारत में भीषण आग लग गई है. इस घटना में कम से कम छह लोगों के मारे जाने की खबर है.

Delhi Palam Fire: बुधवार को दिल्ली के पालम इलाके में एक बहुमंजिला आवासीय इमारत में भीषण आग लग गई है. इस घटना में कम से कम छह लोगों के मारे जाने की खबर है. इसमें तीन बच्चे भी शामिल हैं और कई अन्य घायल भी हुए हैं. इस भीषण आग हादसे में व्यावसायिक गोदाम और आवासीय इकाइयां दोनों थीं. आपातकालीन टीमें इमारत में फंसे लोगों को बचाने के लिए तेजी से जुट हुई हैं. दिल्ली दमकल सेवा की लगभग 25 दमकल गाड़ियां और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल की एक टीम मौके पर मौजूद है.

दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा ‘बेहद व्यथित’

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में लिखा, “पालम स्थित बहुमंजिला आवासीय इमारत में हुई दुर्भाग्यपूर्ण अग्निकांड के बारे में जानकर मुझे गहरा दुख हुआ है. मिली जानकारी के अनुसार, 6 लोगों के मारे जाने की आशंका है और कुछ लोग अभी भी इमारत के अंदर फंसे हुए हैं. जिला प्रशासन, दिल्ली अग्निशमन विभाग और दिल्ली पुलिस बचाव अभियान चला रहे हैं.

शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, इमारत में लगी भीषण आग का कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है. इस इमारत के सबसे नीचे एक कॉस्मेटिक स्टोर भी है. रिपोर्टों के मुताबिक, बाकी मंजिलें आवासीय हैं.

लोगों की सही संख्या की अभी पुष्टि नहीं कर सकते

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि फंसे हुए लोग या बचाए गए लोगों की सही संख्या की तुरंत पुष्टि नहीं कर सकते हैं, क्योंकि बचाव कार्य अभी भी जारी है और टीमें अंदर फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए काम कर रही हैं. दमकल कर्मी आग बुझाने के साथ-साथ इमारत के अंदर बचे हुए लोगों की तलाश भी कर रहे हैं.

दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने घटना पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए पुष्टि की कि अधिकारी स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहे हैं.

आग लगने वाली घटनास्थल से प्राप्त तस्वीरों में, इमारत से धुएं के बेजोड़ और घने गुबार उठते दिखाई दे रहे हैं. जो आग की तेज को दर्शा रही है. यह भयावह मंजर लोगों को और भी डरा रही है. आप देख सकते हैं कि तेज आग के गोलों के साथ लपटें दूर तक जा रही हैं. समय पर दमकलकर्मी के आने से काफी राहत मिली है, बचाव अभियान जारी है.

ईवी के दौर में चार्जिंग से आग लगना

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने आगजनी की घटना पर कहा, “यह बहुत दुखद और चिंताजनक घटना है, क्योंकि अभी ईवी (इलेक्ट्रिक व्हीकल) का दौर है और आग चार्जिंग के दौरान लगी है. यह हम सभी के लिए सोचने का विषय है, क्योंकि पूरा समाज ईवी की तरफ बढ़ रहा है. इस मामले में पुलिस कमिश्नर से विशेषज्ञों की एक समिति बनाने को कहा गया है, ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके

Vipul Tiwary

डिजिटल मीडिया में सक्रिय रहते हुए, विपुल लेटेस्ट ट्रेंड्स, एक्सपर्ट ओपिनियन और फैक्ट-आधारित कंटेंट के जरिए पाठकों को अपडेट रखते हैं. ये लाइफस्टाइल, हेल्थ, फाइनेंशियल अवेयरनेस और बैंकिंग सेक्टर से जुड़े विषयों पर गहरी समझ और रिसर्च आधारित लेखन के लिए जाने जाते हैं.

Share
Published by
Vipul Tiwary

Recent Posts

Weather Update: मौसम का ‘अप्रैल फूल’ दिल्ली से असम तक बदला मौसम, झमाझम बारिश लाई ‘तबाही’

Weather Forecast North India: उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा से लेकर पर्वतीय राज्य उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश…

Last Updated: April 7, 2026 23:55:18 IST

Viral Video: बुमराह की खतरनाक यॉर्कर का वैभव ने निकाला ‘जुलूस’, पहली ही गेंद पर जड़ा खौफनाक छक्का!

IPL 2026 के रोमांचक मुकाबले में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने दुनिया के नंबर…

Last Updated: April 7, 2026 23:11:47 IST

Video: मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल ने पहनी पीपीई किट, 5 घंटे के बाद हटाए मधुमक्खियों के 7 छत्ते

Rajasthan Churu Video: राजस्थान के चुरू में मेडिकल कॉलेज में लड़कों और लड़कियों के हॉस्टल…

Last Updated: April 7, 2026 22:54:42 IST

Ashok Kharat Case: इमली के बीज और पत्थर देकर महिलाओं से क्या करता था अशोक खरात? 4850 आपत्तिजनक लिंक डिलीट, SIT का बड़ा खुलासा

Ashok Kharat Latest News: नासिक के ढोंगी बाबा अशोक खरात मामले में विशेष जांच दल…

Last Updated: April 7, 2026 22:15:06 IST