<
Categories: दिल्ली

Delhi House Collapse: दिल्ली के शाहदरा में बड़ा हादसा, अचानक ढहा दो मंजिला मकान; बच्चे समेत 2 की मौत

Delhi House Collapse: दिल्ली के शाहदरा स्थित ज्वाला नगर में पुराना दो मंजिला मकान अचानक ढह गया. हादसे में एक बच्चे समेत दो लोगों की मौत हो गई. पुलिस और दमकल विभाग जांच में जुटे हैं.

Delhi House Collapse: दिल्ली के शाहदरा जिले में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है. यहां विवेक विहार थाना क्षेत्र के ज्वाला नगर इलाके में एक पुराना दो मंजिला मकान अचानक भरभराकर गिर गया. इस हादसे में एक बच्चे समेत दो लोगों की मौत हो गई. मकान गिरते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों में डर का माहौल बन गया.

अचानक ढह गया दो मंजिला मकान

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा शाहदरा के ज्वाला नगर इलाके में हुआ. यहां एक पुराना दो मंजिला मकान अचानक गिर गया. मकान के गिरने से इलाके में हड़कंप मच गया. हादसे में एक बच्चे समेत दो लोगों की जान चली गई. घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए.

मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल विभाग की टीमें

हादसे की जानकारी मिलते ही दिल्ली पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं. राहत और बचाव का काम शुरू किया गया. पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है.

मकान गिरने की वजह का पता लगाने में जुटी पुलिस

फिलहाल मकान गिरने की असली वजह सामने नहीं आई है. हादसे में जान गंवाने वाले दोनों लोगों की पहचान को लेकर भी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. इस घटना के बाद इलाके के लोगों में चिंता और डर का माहौल है.

सुबह 10 बजे मिली मकान गिरने की सूचना

पुलिस के मुताबिक, सुबह करीब 10:09 बजे विवेक विहार थाने में PCR कॉल के जरिए मकान गिरने की सूचना मिली थी. बताया गया कि ज्वाला नगर की गली नंबर 6 में एक इमारत ढह गई है और कुछ लोग मलबे के नीचे दबे हुए हैं. सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया. CAT एंबुलेंस की मदद से मलबे में फंसे सभी 6 लोगों को बाहर निकाला गया और इलाज के लिए हेडगेवार अस्पताल पहुंचाया गया.

3 साल की बच्ची समेत दो लोगों की मौत

पुलिस के अनुसार, इस हादसे में 3 साल की बच्ची खुशबू और 30 साल के पिंटू की मौत हो गई. वहीं, लड्डू उर्फ देवांश (27), विकेश (35), आकाश (25) और दिलीप उर्फ डिम्पा (22) घायल हुए हैं. सभी लोग इस मकान में किराएदार के रूप में रह रहे थे. मकान के मालिक का नाम सुरेंद्र सिंह बताया गया है. पुलिस फिलहाल हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है.

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Share
Published by
Preeti Rajput

Recent Posts

धूप से चार्ज होगी भारत की ये अनोखी इलेक्ट्रिक कार, कीमत सिर्फ 3.25 लाख रुपये, एक बार चार्ज करने पर चलेगी 250 KM

Solar Electric Car: अगर आप पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों से परेशान हैं, तो…

Last Updated: November 17, 2026 13:14:43 IST

जिस बल्लेबाज का नाम सुनते ही कांपने लगते हैं गेंदबाज, वही खिलाड़ी हुआ IPL 2027 से बाहर; फैंस का टूटा दिल

IPL 2027: ट्रैविस हेड को सनराइज़र्स हैदराबाद से ₹14 करोड़ मिल रहे थे. क्योंकि वह…

Last Updated: November 17, 2026 13:09:59 IST

Green Gold में पैसा बनाने का बड़ा मौका? ग्वार गम की कीमतों में 108% का उछाल, जानिए तेजी के पीछे की कहानी

राजस्थान के ग्वार गम की कीमत एक साल में 108% बढ़ी है.अमेरिकी फ्रैकिंग से बढ़ती…

Last Updated: November 17, 2026 12:53:28 IST

दिल्ली-NCR के लोगों को जाम से मिलेगी राहत! साकेत से छतरपुर तक बनेंगे 2 नए एलिवेटेड कॉरिडोर

Delhi-NCR Road Connectivity: दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए गुड न्यूज है. दक्षिणी दिल्ली के कई…

Last Updated: November 17, 2026 12:46:28 IST

ऑनलाइन शॉपिंग में अब नहीं चलेगा कंपनियों का मनमाना खेल, 1 जनवरी से लागू होंगे नए नियम

1 जनवरी 2027 से Amazon और Flipkart को डिस्काउंट के साथ 30 दिन की सबसे…

Last Updated: November 17, 2026 12:41:22 IST

अमेरिका पर गिरने वाला है डर्टी बम? बड़े पैमाने पर हो रही तैयारी; खुफिया रिपोर्ट से मचा हड़कंप

Iran Dirty Bomb Plot: अमेरिकी खुफिया एजेंसियों को नई जानकारी मिली है कि ईरान वॉशिंगटन…

Last Updated: November 17, 2026 12:26:16 IST