<

Uttam Nagar Murder Case: उत्तम नगर में मातम में बदला होली का जश्न, 26 साल के युवक की बेरहमी से हत्या, पीछे की वजह जानकर उड़ जाएंगे आपके होश

देश की राजधानी दिल्ली से बेहद ही दिल दहला देने वाली घटना (Heart Breaking Incident) सामने आई. जहां, एक मामूली विवाद (Minor Dispute) में 26 साल के युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है.

Delhi Crime News:  जहां पूरा देश होली के रंग में रंगा हुआ था, तो वहीं देश की राजधानी दिल्ली में होली के त्योहार पर मातम छा गया. दरअसल, उत्तम नगर इलाके में होली के त्योहार के दौरान एक सनसनीखेज वारदात सामने आई जिसने पूरी दिल्ली को एक बार फिर से दहला दिया. जानकारी के मुताबिक,  महज रंगीन पानी के गुब्बारे की छींटें पड़ने पर हुए विवाद में एक 26 साल के तरुण नाम के युवक को अपनी जान गंवानी पड़ गई. छोटे से विवाद में युवक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया. उत्तम नगर जेजे कॉलोनी के ए-ब्लॉक में दो पड़ोसी परिवारों के बीच शुरू हुआ यह मामूली झगड़ा इतना ज्यादा बढ़ गया था कि इसमें आधा दर्जन से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे. 

तो वहीं, दूसरी तरफ पुलिस ने इस घटनाक्रम पर जानकारी देते हुए बताया कि यह पूरी घटना बुधवार दोपहर की है जब घर की छत पर होली खेल रही एक 11 साल की बच्ची ने नीचे सड़क पर पानी वाला गुब्बारा फेंक दिया था. गुब्बारा सड़क पर गिरकर फटा और उसके रंगीन पानी की कुछ छींटें दूसरे समुदाय की एक महिला जा गिरी थी. इस बात बेहद से ही अंजान की मामूली कहासुनी कुछ ही देर में खूनी संघर्ष का रूप लेने वाली है. 

पत्थरों से हमला और बेरहमी से पिटाई

इस पूरे घटनाक्रम के दौरान मृतक तरुण के दादा मान सिंह ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि हालांकि शुरुआत में यह मामला पूरी तरह से शांत होता दिख रहा था, लेकिन बाद में दूसरे पक्ष के लोग बड़ी संख्या में इकट्ठा हो गए. जैसे ही तरुण होली खेलकर घर लौट रहा था, तब भीड़ ने उसे घेर लिया और बेरहमी से उसे पीटना शुरू कर दिया. इतना ही नहीं, परिजनों ने  दावा करते हुए बताया कि जब तरुण अधमरा होकर सड़क पर गिर गया, तब हमलावरों ने उसके सीने पर भारी पत्थर से वार किया. इस दौरान उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया.

पुलिस ने मामले में जांच पड़ताल की शुरू

द्वारका जिले की अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त निहारिका भट्ट ने इस घटनाक्रम पर जानकारी देते हुए विस्तार से बताया कि पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज कुछ संदिग्धों को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है. साथ ही उन्होंने आगे कहा कि पुलिस अब गवाहों के बयान दर्ज कर रही है और सबूतों की भी समीक्षा कर रही है ताकि यह साफ हो सके कि झड़प की आखिर असली वजह क्या थी और साथ ही इस पूरी हिंसा के पीछे आखिर कौन-कौन शामिल था. फिलहाल, इलाके में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है. 

Darshna Deep

Share
Published by
Darshna Deep

Recent Posts

Delhi Weather: दिल्ली-NCR वालों सावधान! क्या आज होगी बारिश? IMD का अलर्ट; जानें अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम

Delhi Weather Update 3 October 2026:मौसम विभाग के मुताबिक, मॉनसून अब दिल्ली-NCR से पूरी तरह…

Last Updated: October 3, 2026 07:49:50 IST

Petrol Diesel Price 3 October 2026: पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता या महंगा? जानें दिल्ली समेत प्रमुख शहरों के ताजा रेट

Petrol Diesel Price 3 October 2026:देश की राजधानी दिल्ली में 3 अक्टूबर को पेट्रोल का…

Last Updated: October 3, 2026 07:32:54 IST

UP Congress President: रामपुर खास की विधायक आराधना मिश्रा बनीं यूपी कांग्रेस चीफ, इमरान मसूद को मिला अहम पद

UP Congress President: कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक फेरबदल करते हुए आराधना मिश्रा ‘मोना’…

Last Updated: October 2, 2026 23:19:52 IST

परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, राजा वड़िंग की जगह संभाली कमान, जानें कौन हैं

Punjab Pradesh Congress Committee: कांग्रेस ने 2 अक्टूबर 2026 को जालंधर कैंट से विधायक और…

Last Updated: October 2, 2026 22:16:52 IST

India Pakistan Final: भारत-पाकिस्तान फाइनल से पहले कानितकर ने खोला 1998 का चैप्टर, बोले- निर्णायक पल जीतने होंगे

India Pakistan Final: भारत-पाकिस्तान के एशियन गेम्स गोल्ड मेडल मुकाबले से पहले टीम इंडिया के…

Last Updated: October 2, 2026 22:01:48 IST