Delhi SIR Draft Voter Roll Released: दिल्ली की नई वोटर लिस्ट से 47.7 लाख नाम हटा दिए गए हैं. कहीं आपका नाम भी तो नहीं कट गया? ऑनलाइन 3 आसान तरीकों से तुरंत चेक करें अपना वोटर स्टेटस और जानें नाम वापस जुड़वाने का तरीका.
दिल्ली की नई वोटर लिस्ट से 47.7 लाख नाम हटा दिए गए हैं
दिल्ली की मतदाता सूची से लगभग 47.7 लाख लोगों के नाम हटा दिए गए हैं. राज्य चुनाव कार्यालय द्वारा जारी ड्राफ्ट लिस्ट के अनुसार, शहर के कुल 1.45 करोड़ मतदाताओं में से करीब 33% (एक तिहाई) नाम इस सूची में शामिल नहीं हैं.
यह कार्रवाई स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) 2026 अभियान के तहत की गई है. अगर आपका नाम भी इस लिस्ट में नहीं है, तो घबराने की जरूरत नहीं है. चुनाव आयोग ने नाम दोबारा जुड़वाने का मौका दिया है. अंतिम मतदाता सूची 4 नवंबर को जारी की जाएगी.
जिन लोगों के नाम ड्राफ्ट लिस्ट से कट गए हैं, वे नाम वापस जुड़वाने के लिए आवेदन कर सकते हैं. आपको फॉर्म 6 (Form 6) के साथ डिक्लेरेशन फॉर्म और जरूरी दस्तावेज (जैसे पहचान और पते का प्रमाण) जमा करने होंगे. दावा पेश करने की प्रक्रिया 31 अगस्त से 30 सितंबर तक चलेगी. चुनाव अधिकारी 29 अक्टूबर तक सभी दावों और आपत्तियों की जांच करके उनका समाधान करेंगे.
चुनाव आयोग द्वारा 30 जून से 17 अगस्त के बीच घर-घर जाकर चलाए गए सत्यापन अभियान में लगभग 97.5 लाख (67.18%) मतदाताओं के फॉर्म ही डिजिटाइज हो पाए. बाकी 47.62 लाख मतदाताओं के फॉर्म प्राप्त न होने के कारण उन्हें “अनकलेक्टिबल” श्रेणी में डाला गया. इसके मुख्य कारण हैं:
दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों में से रोहिणी में सबसे ज्यादा 83.43% फॉर्म जमा और डिजिटल हुए. वहीं, तुगलकाबाद में सबसे कम 52.15% फॉर्म ही डिजिटाइज हो सके.
यदि आपका या आपके परिवार के किसी सदस्य का नाम सूची से हटा है, तो समय रहते 30 सितंबर से पहले फॉर्म 6 भरकर अपना दावा जरूर दर्ज कराएं.
सूची में अपना नाम जांचने के लिए आप Election Commission के पोर्टल पर इन तीन तरीकों का इस्तेमाल कर सकते हैं:
साइट पर जाएं: electoralsearch.eci.gov.in वेबसाइट खोलें.
भाषा चुनें: अपनी सुविधानुसार भाषा का चुनाव करें.
जानकारी भरें: अपना वोटर कार्ड (EPIC) नंबर डालें और राज्य में ‘Delhi’ चुनें.
कैप्चा दर्ज करें: स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड डालकर सर्च करें.
विकल्प चुनें: पोर्टल पर ‘Search by Details’ पर क्लिक करें.
राज्य और भाषा: दिल्ली राज्य और अपनी भाषा चुनें.
नाम दर्ज करें: अपना नाम और रिश्तेदार (पिता/पति) का नाम वही लिखें जो आपने SIR फॉर्म में दिया था.
अन्य विवरण: अपनी जन्मतिथि, लिंग, जिला और विधानसभा क्षेत्र चुनें.
सर्च करें: कैप्चा कोड भरें और खोजें पर क्लिक करें.
पोर्टल पर जाएं: electoralsearch.eci.gov.in खोलें और “Search by Mobile” चुनें.
राज्य और भाषा: दिल्ली और अपनी पसंदीदा भाषा चुनें.
नंबर दर्ज करें: चुनाव आयोग में पंजीकृत (Registered) अपना मोबाइल नंबर डालें.
सर्च करें: कैप्चा कोड दर्ज करके सबमिट करें.
India New Zealand T20 series: न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी20 मुकाबले में भारत को 87…
Bengaluru Hotel Incident: बेंगलुरु के फाइव स्टार कॉनराड होटल के स्विमिंग पूल में करंट लगने…
Jiyaa Shankar-Karan Dhanak Engagement: बिग बॉस फेम जिया शंकर ने मंगेतर करण धनक से सगाई…
Diwali Special Train 2026: दिवाली और छठ पूजा पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते…
IND vs NZ 5th T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांचवां टी20 1 नवंबर को…
MS Dhoni: 31 अक्टूबर 2005 को महेंद्र सिंह धोनी ने श्रीलंका के खिलाफ जयपुर में…