<
Categories: मनोरंजन

Daayra Trailer Out: ‘दायरा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, पृथ्वीराज-करीना के फेस ऑफ ने मचाया तहलका; रोंगटे खड़े कर देगा VIDEO

Daayra Trailer Reviews: करीना कपूर की फिल्म 'दायरा' का ट्रेलर सामने आ चुका है. ट्रेलर को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिलता नजर आ रहा है. आइए जानते हैं कैसा है दायरा का ट्रेलर?

Daayra Trailer Reviews: बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस करीना कपूर खान एक बार फिर से पर्दे पर वापसी करने के लिए तैयार हैं. वहीं पृथ्वीराज सुकुमारन भी इस बार उनके साथ नजर आने वाले हैं. दोनों की फिल्म ‘दायरा’ का धमाकेदार ट्रेलर आज सोमवार को रिलीज हो चुका है. फिल्म में करीना और पृथ्वीराज दोनों पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आ रहे हैं. पृथ्वीराज डीसीपी रमन कुमार और करीना कपूर खान डीसीपी अजूनी का रोल निभाते हुए नजर आएंगे. फिल्म का निर्देशन मेघना गुलजार ने किया है. फिल्म दायरा 18 सिंतबर को रिलीज होने वाली है. 

दायरा का ट्रेलर

फिल्म ‘दायरा’ का ट्रेलर एक पुलिस एनकाउंटर से जुड़ा हुआ है. जिसपर दो पुलिस ऑफिस आमने-सामने नजर आ रहे हैं. छानबीन जैसे-जैसे आगे बढ़ती है, तो दोनों  करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन के बीच विवाद देखने को मिलता है. फिर ट्रेलर में दिखाया जाता है कि एक मां अपनी बेटी की तलाश कर रही है. इस छानबीन के दौरान एक राज सामने आते हैं. वहीं एक ऐसे आरोपी का पता लगता है, जो पिछले दो साल से एक ही रास्ते पर एक्टिव रहता था. ट्रेलर नाबालिगों के साथ हो रहा अत्याचार पर सवाल उठाते है, जिसके कारण दोनों ऑफिसर एक दूसरे के खिलाफ नजर आते हैं. दोनों ऑफिस का काम करने का तरीका काफी अलग है.

वर्क फ्रंट पर करीना और पृथ्वीराज

वर्क फ्रंट की बात करें तो करीना कपूर को पिछली बार फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में देखा गया था. इस फिल्म में उन्होंने अवनि कामत सिंघम का किरदार निभाया था. रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अजय देवगन लीड रोल में नजर आए थे.

वहीं, पृथ्वीराज सुकुमारन हाल ही में ‘खलीफा: द रूलर’ में नजर आए. यह फिल्म 20 अगस्त को रिलीज हुई थी. इसके अलावा वह ‘I’, ‘Nobody’ और ‘Vilayath Buddha’ जैसी फिल्मों में भी दिखाई दे चुके हैं. पृथ्वीराज अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं और उनकी फिल्मों को दर्शकों का खूब प्यार मिलता है.

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, दिल्ली से मुंबई तक जानें अपने शहर में आज क्या है भाव?

Petrol Diesel Price Today 11 October 2026: रविवार को पेट्रोल-डीजल के दामों पर नजर डालें.…

Last Updated: October 11, 2026 07:40:20 IST

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली के इन रास्तों पर आज भी लग सकता है लंबा जाम! घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें एडवाइजरी

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली में रविवार को सीजेपी प्रदर्शन के चलते नई और मध्य…

Last Updated: October 11, 2026 07:16:34 IST

Navratri Day 1: आज से शुरू नवरात्रि, मां शैलपुत्री की पूजा में न करें ये गलती; जानें मंत्र और प्रिय भोग

Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि 2026 की शुरुआत आज 11 अक्टूबर से हो रही है.…

Last Updated: October 11, 2026 06:39:51 IST

Delhi Weather Today: नवरात्रि के पहले दिन कैसा रहेगा दिल्ली में मौसम का मिजाज? जानें आज बारिश होगी या धूप करेगी परेशान

Delhi Weather Today 11 October 2026: नवरात्रि के बीच दिल्ली में आज बादल, गर्मी और…

Last Updated: October 11, 2026 06:23:31 IST

Ramayan new posters: पिता का आशीर्वाद और अस्थि विसर्जन, ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में दिखे राम के जीवन के भावुक पल

Ramayan new posters: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में भगवान राम और…

Last Updated: October 10, 2026 23:19:05 IST

Cristiano Ronaldo: कोच से विवाद के बाद रोनाल्डो पर गिरी गाज, पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ ने लिया सख्त एक्शन

Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ की अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़…

Last Updated: October 10, 2026 21:58:18 IST