<
Categories: दिल्ली

Delhi Traffic Advisory: दिल्ली वालों सावधान! घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ लें ये ट्रैफिक अलर्ट; कौन-कौन सी सड़कें रहेंगी प्रभावित?

Delhi Traffic Advisory: दिल्ली में रहने वाले अगर कहीं बाहर जाने का प्लान बना रहे हैं. तो ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. कांवड यात्रा को लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है.

Delhi Traffic Advisory: दिल्ली ट्रैफिक एडवाइजरी ने एक जरूरी अपडेट जारी किया है. ट्रैफिक पुलिस ने अपनी एक पोस्ट के जरिए कहा कि ‘चल रही कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ियों की भारी आवाजाही और ओखला बैराज-कालिंदी कुंज हिस्से पर चल रहे सड़क मरम्मत के काम की वजह से 12 अगस्त, 2026 तक कालिंदी कुंज जंक्शन और उसके आस-पास ट्रैफिक धीमा और जाम रहने की संभावना है’.

12 अगस्त तक क्यों प्रभावित रहेगा?

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लिखा, ‘चल रही कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ियों की भारी आवाजाही और ओखला बैराज-कालिंदी कुंज हिस्से पर चल रहे सड़क मरम्मत के काम की वजह से 12 अगस्त तक कालिंदी कुंज जंक्शन और उसके आस-पास ट्रैफिक धीमा और जाम रहने की संभावना है.’ आगे लिखा है कि कि ‘ओखला बैराज रोड पर सड़क की हालत अभी खराब है. मरम्मत का काम चल रहा है और कुछ जगहों पर पानी भर गया है. कांवड़ यात्रा के दौरान इसी तरह की पाबंदियों की वजह से पहले भी कालिंदी कुंज के आसपास काफी जाम लग चुका है.’

इन सड़कों पर ट्रैफिक जाम

  • कालिंदी कुंज जंक्शन
  • ओखला बैराज रोड, नोएडा
  • कालिंदी कुंज–नोएडा रोड
  • ओखला बर्ड सैंक्चुअरी

ये भी पढ़ें: टीम इंडिया के लिए गुड न्यूज, धाकड़ क्रिकेटर ने शुरू की प्रैक्टिस, पहले टेस्ट में होगी वापसी!

यात्रियों के लिए सलाह

दिल्ली, नोएडा और फरीदाबाद के बीच यात्रा करने वाले गाड़ी चलाने वालों को सलाह दी जाती है कि वे 12 अगस्त, 2026 तक पीक आवर्स में कालिंदी कुंज जंक्शन से बचें और जहां तक हो सके दूसरे रास्तों का इस्तेमाल करें. चौराहों पर तैनात पुलिस के निर्देशों का पालन करें. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कहा, ‘धीरे गाड़ी चलाएं और लेन डिसिप्लिन बनाए रखें, खासकर पानी वाले और सड़क की मरम्मत वाली जगहों पर.’

ये भी पढ़ें: Pune Murder Case: उस रात कमरा नंबर 310 में क्या हुआ, जिसने लव ट्रायंगल को दिया खूनी रंग, हो जाएंगे हैरान

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Share
Published by
Preeti Rajput

Recent Posts

Diljit Dosanjh Concert: दिल्ली में आज कई रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्ट, घर से निकलने से पहले पढ़ लें एडवाइजरी

Diljit Dosanjh: 30 अक्तूबर को पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ का दिल्ली में कॉन्सर्ट होने वाला…

Last Updated: October 30, 2026 15:02:24 IST

RK Sinha Death: पूर्व सांसद आरके सिन्हा के निधन से शोक की लहर, नोएडा स्थित आवास पर ली अंतिम सांस

RK Sinha Death: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद रवींद्र किशोर…

Last Updated: October 30, 2026 14:46:43 IST

करवा चौथ पर सलमान-ऐश्वर्या की रोमांटिक फोटो, शेयर करते ही फंस गए भंसाली प्रोडक्शंस; नेटिजन्स ने खूब सुनाई खरी-खरी

Salman Khan Aishwarya Rai Karwa Chauth Photos: करवा चौथ पर भंसाली प्रोडक्शन ने सलमान-ऐश्वर्या की…

Last Updated: October 30, 2026 14:28:46 IST

Gujarat Crime: 2000 रुपये में 2 घंटे के लिए मिलती थी ‘दुल्हन’, मैरिज ब्यूरो-स्पा सेंटर में रात-दिन होता था ‘गंदा काम’

Gujarat Crime: गुजरात के राजकोट और साबरकांठा में मैरिज ब्यूरो और स्पा सेंटर की आड़…

Last Updated: October 30, 2026 14:17:34 IST

Gujarat Crime: 2000 रुपये में 2 घंटे के लिए मिलती थी ‘दुल्हन’, मैरिज ब्यूरो-स्पा सेंटर में रात-दिन होता था ‘गंदा काम’

Gujarat Crime: गुजरात के राजकोट और साबरकांठा में मैरिज ब्यूरो और स्पा सेंटर की आड़…

Last Updated: October 30, 2026 14:17:15 IST

Male Birth Control Pill: पुरुषों के लिए आ रही है गर्भनिरोधक गोली! 6-8 घंटे तक रहेगा असर; जानें कैसे काम करती हैं ये बर्थ कंट्रोल पिल्स?

Male Birth Control Pill: अमेरिकी वैज्ञानिक पुरुषों के लिए अस्थायी गर्भनिरोधक गोली विकसित कर रहे…

Last Updated: October 30, 2026 13:25:39 IST