Live TV
Search
Home > क्रिकेट > टीम इंडिया के लिए गुड न्यूज, धाकड़ क्रिकेटर ने शुरू की प्रैक्टिस, पहले टेस्ट में होगी वापसी!

टीम इंडिया के लिए गुड न्यूज, धाकड़ क्रिकेटर ने शुरू की प्रैक्टिस, पहले टेस्ट में होगी वापसी!

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले कप्तान शुभमन गिल ने नेट्स में बल्लेबाजी प्रैक्टिस शुरू कर दी है. उंगली की चोट के कारण वह प्रैक्टिस मैच से बाहर हैं, लेकिन उनकी वापसी भारत के लिए राहत की खबर है. टीम पहले ही जसप्रीत बुमराह और साई सुदर्शन की चोट से परेशान है.

Written By:
Last Updated: 2026-08-09 12:41:44

Mobile Ads 1x1

Shubman Gill Starts Practice: भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल ने श्रीलंका के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ी राहत दी है. गिल ने 9 अगस्त को नेट्स में बल्लेबाजी प्रैक्टिस की. जो काफी अच्छी बात है. उंगली में चोट के कारण वह कोलंबो में श्रीलंका क्रिकेट इलेवन के खिलाफ खेले जा रहे तीन दिन की प्रैक्टिस मैच में हिस्सा नहीं ले रहे हैं. हालांकि, नेट्स में बल्लेबाजी करते हुए उनकी तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं. इससे भारतीय टीम को उनकी फिटनेस को लेकर थोड़ी राहत मिली है.

शुभमन गिल की वापसी भारत के लिए इसलिए अहम है क्योंकि 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज शुरू होने वाली है. भारत पहले ही तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और बल्लेबाज साई सुदर्शन को चोट के कारण सीरीज से बाहर कर चुका है. ऐसे में टीम मैनेजमेंट नहीं चाहेगा कि कप्तान गिल भी टेस्ट सीरीज से बाहर हों. भारत के लिए ये मुकाबले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2027 के लिहाज से भी काफी जरूरी हैं.

शानदार फॉर्म में हैं शुभमन गिल
शुभमन गिल पिछले कुछ महीनों से शानदार फॉर्म में हैं. आईपीएल 2026 में उन्होंने गुजरात टाइटंस के लिए 700 से ज्यादा रन बनाए और टूर्नामेंट में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. इसके बाद अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में उन्होंने 126 रन की शानदार पारी खेली. अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में भी गिल ने पहले मुकाबले में नाबाद 84 और दूसरे मैच में 154 रन बनाए. इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में उन्होंने 80*, 31 और 77 रन बनाए.

कप्तानी में भी दिखाया दम
शुभमन गिल ने मई 2025 में रोहित शर्मा के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भारतीय टेस्ट टीम की कप्तानी संभाली थी. जून 2025 से कप्तान बनने के बाद उन्होंने आठ टेस्ट मैचों में 950 रन बनाए हैं. वह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भारत के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. ऐसे में श्रीलंका दौरे से पहले गिल का पूरी तरह फिट होना भारत के लिए बेहद जरूरी है. 

MORE NEWS