Delhi Traffic Restrictions: रुस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की भारत यात्रा के कारण दिल्ली के कई मार्गों पर भारी जाम लग सकता है. दिल्ली में पुतिन आज कई मुख्य कार्यक्रम में शामिल होने वाले हैं, जिसके कारण सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. इसके लिए दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी की है.
delhi traffic advisory
Delhi Traffic Restrictions: रुस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) 4 दिसंबर की शाम को अपनी दो दिन की यात्रा के लिए भारत पहुंचे हैं. आज शुक्रवार 5 दिसंबर को उन्हें कई कार्यक्रम में शामिल होना है. जिसके कारण सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने इसके लिए ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी कर दी गई है. राजधानी में वीवीआईपी मूवमेंट के कारण कई इलाकों में ट्रैफिक जाम रहने की आशंका है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक कुछ रास्तों पर जाने से बचने की सलाह भी दी है.
दिल्ली पुलिस एडवाइजरी के मुताबिक, एडमिनिस्ट्रेटिव ज़रूरतों के चलते 05.12.2025 को W पॉइंट, A पॉइंट, ITO चौक, BSZ मार्ग, दिल्ली गेट, JLN मार्ग, राजघाट क्रॉसिंग, शांति वन क्रॉसिंग, हनुमान सेतु–Y पॉइंट, नेताजी सुभाष मार्ग, निषाद राज मार्ग, सलीम गढ़ फ्लाईओवर बाय-पास, MGM-प्रगति मैदान टनल से हनुमान सेतु, कश्मीरी गेट, विकास मार्ग और IP मार्ग के आसपास कैरिजवे और सर्विस रोड पर ट्रैफिक पर रोक और डायवर्जन रहेगा.
साल 2021 के बाद रुसी राष्ट्रपति पुतिन पहली बार भारत आए हैं. वह दिल्ली में 5 दिसंबर को प्रधानमंत्री मोदी के साथ 23वीं भारत-रूस वार्षिक शिखर बैठक में शामिल होने वाले हैं. भारत-रूस ने इस दौरान कई समझोते पर हस्ताक्षर कर सकते हैं. प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार को प्रोटोकॉल से हटकर पुतिन का दिल्ली पालम एयरपोर्ट पर खूब शानदार स्वागत किया.
Monkey Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…
Govinda Affair Discussion: गोविंदा ने ABP के साथ बातचीत में पत्नी सुनीता आहूजा के तलाक…
Jharkhand Murder: झारखंड के गोड्डा जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है.…
24 अगस्त 2017 को सुप्रीम कोर्ट की नौ न्यायाधीशों वाली पीठ ने निजता को…
Bihar politics: बिहार में जदयू ने मोकामा विधायक अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम देवी…
When is Sharad Purnima: शरद पूर्णिमा का व्रत 25 अक्टूबर 2026 को रखा जाएगा. ज्योतिषीय…