<
Categories: खेल

वाइजैग में धांसू है टीम इंडिया का रिकॉर्ड… रोहित-कोहली का भी खूब चलता है बल्ला, धोनी को यहीं से मिली पहचान!

Team India ODI Record At Vizag: भारत और साउथ अफ्रीका विशाखापत्तनम में तीसरा वनडे मैच खेलेंगे. फिलहाल सीरीज 1-1 से बराबरी पर है। विशाखापत्तनम के मैदान पर टीम इंडिया का रिकॉर्ड काफी अच्छा रहा है. देखें आंकड़े...

Team India ODI Record At Vizag: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरा वनडे मैच 6 दिसंबर को खेला जाएगा. यह मैच वाइजैग (व‍िशाखापत्तनम) के डॉ. वाई.एस. राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. पिछले 2 वनडे मैचों में भारत और साउथ अफ्रीका ने एक-एक मैच जीते हैं, जिससे यह सीरीज बराबरी पर पहुंच गया है. रांची में खेले गए पहले वनडे में भारत ने साउथ अफ्रीका को 17 रनों से हराया था, जबकि दूसरे वनडे में साउथ अफ्रीका ने 4 विकेट से बाजी मार ली. अब सभी की निगाहें तीसरे वनडे मैच पर हैं, जो इस सीरीज का निर्णायक मुकाबला है.

दोनों टीमें यह सीरीज जीतने के लिए अपना पूरा जोर लगाएंगी. जहां एक ओर साउथ अफ्रीका की टीम टेस्ट सीरीज जीतने के बाद वनडे सीरीज जीतना चाहेगी. वहीं दूसरी ओर भारतीय टीम साउथ अफ्रीका को हराकर टेस्ट सीरीज का बदला लेना चाहेगी. विशाखापत्तनम में होने वाले तीसरे वनडे मैच में भारत की जीत लगभग पक्की मानी जा रही है, क्योंकि आंकड़े कुछ ऐसी ही गवाही दे रहे हैं.

वाइजैग में टीम इंडिया का रिकॉर्ड

विशाखापत्तनम में वनडे फॉर्मेट में भारतीय टीम का रिकॉर्ड काफी अच्छा रहा है. टीम इंडिया ने इस मैदान पर अब तक 10 मैच खेले हैं, जिनमें 7 मैचों में टीम इंडिया को जीत मिली है, जबकि दो मैचों में हार मिली है. वहीं, एक मैच का परिणाम नहीं आया था. इस मैदान पर भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ अभी तक कोई वनडे मैच नहीं खेला है. विशाखापत्तनम के एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के अच्छी मानी जाती है. इस पिच पर दो सबसे बड़े स्कोर भारतीय टीम ने ही बनाए हैं. 18 दिसंबर 2019 को इस मैदान पर भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 विकेट पर 387 रन बनाए थे. इससे पहले 5 अप्रैल 2005 को टीम इंडिया ने इसी मैदान पर पाकिस्तान के खिलाफ 9 विकेट पर 356 रन बनाए थे. इन दोनों ही मैचों में भारतीय टीम को जीत मिली.

धोनी को यहीं से मिली पहचान!

इस मैदान में टीम इंडिया के दिग्गज खिलाड़ियों का रिकॉर्ड भी शानदार रहा है. यह वही मैदान है जहां पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 148 रनों की शानदार पारी खेली थी. इसके बाद दुनिया ने पहली बार ‘द महेंद्र सिंह धोनी’ की ताकत देखी थी. इसके अलावा वनडे में रोहित शर्मा और विराट कोहली का बल्ला भी इस मैदान पर खूब चलता है. रो-को का रिकॉर्ड विशाखापत्तनम के मैदान पर काफी अच्छा है. इस मैदान सबसे पहला वनडे मुकाबला 5 अप्रैल 2005 को भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया था. इस मैच में महेंद्र सिंह धोनी तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 123 गेंदों पर 148 रनों की पारी खेली थी और 2 कैच भी लिए थे. इसके बाद उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड भी मिला था.

विराट कोहली का कैसा है रिकॉर्ड?

वाइजैग में रन बनाने के मामले में विराट कोहली सबसे आगे हैं. इस मैदान पर कोहली का बल्ला सिर्फ गरजता ही नहीं, बल्कि आग उगलता है. उन्होंने इस मैदान पर कुल 7 वनडे मैच खेले हैं, जिनमें कोहली ने 587 रन बनाए हैं. इसमें 3 शतक और 2 अर्धशतक शामिल हैं. विशाखापत्तनम के मैदान पर कोहली का एवरेज 97.83 और स्ट्राइक रेट 100.34 का है. कोहली का इस मैदान पर सबसे बड़ा स्कोर 157 नाबाद रहा है, जो 24 अक्टूबर 2018 को वेस्टइंडीज के खिलाफ आया था. वहीं, इस मैदान पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज रोहित शर्मा हैं, जिन्होंने 7 मुकाबलों में कुल 355 रन बनाए हैं. रोहित ने इस मैदान पर 1 शतक और 2 अर्धशतक लगाए हैं. इस दौरान उनका एवरेज 59.16 और स्ट्राइक रेट 99.43 रहा है.
विशाखापत्तनम के आंकड़े गवाही दे रहे हैं कि तीसरा वनडे मैच टीम इंडिया के पक्ष में जा सकता है. हालांकि क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है, जिसमें खेल खत्म होने तक कोई विजयी नहीं होता है. अब 6 दिसंबर को भारत और साउथ अफ्रीका की टीमें वनडे सीरीज पर कब्जा करने के लिए मुकाबला खेलेंगी.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

ममता शर्मसार! मां के साथ मेला देखने गए बच्चे नहीं आए वापस, फिर कुएं में मिली लाश, हैरान कर देगी वजह

Jharkhand Murder: झारखंड के गोड्डा जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है.…

Last Updated: October 24, 2026 20:52:00 IST

निजता मौलिक अधिकार, लेकिन डेटा पर नियंत्रण किसका? हर्बर्ट सिम का डिजिटल आज़ादी का नजरिया

  24 अगस्त 2017 को सुप्रीम कोर्ट की नौ न्यायाधीशों वाली पीठ ने निजता को…

Last Updated: October 24, 2026 20:35:58 IST

Bihar politics: जदयू से अनंत सिंह की छुट्टी, पत्नी नीलम देवी पर भी गिरी गाज, 6 साल का निष्कासन

Bihar politics: बिहार में जदयू ने मोकामा विधायक अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम देवी…

Last Updated: October 24, 2026 20:22:03 IST

When is Sharad Purnima:  शरद पूर्णिमा पर सूर्य, बुध और शुक्र की युति, 3 राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते

When is Sharad Purnima: शरद पूर्णिमा का व्रत 25 अक्टूबर 2026 को रखा जाएगा. ज्योतिषीय…

Last Updated: October 24, 2026 19:58:05 IST

न्यायिक सेवा से शिक्षा जगत तक: मिमांशा महेश अग्रवाल को विधि विषय में पीएच.डी. की उपाधि

मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के रूप में न्याय, कानूनी जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में…

Last Updated: October 24, 2026 19:52:17 IST

Bihar Politics: अनंत सिंह पर JDU का बड़ा फैसला, 6 साल के लिए पार्टी से निकाला; विधायकी पर भी संकट

Anant Singh: जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने मोकामा के विधायक अनंत सिंह के खिलाफ एक्शन…

Last Updated: October 24, 2026 19:18:41 IST