<
Categories: दिल्ली

Delhi Vehicle Rule: यदि 10 साल पुरानी है गाड़ी तो दिल्ली NCR वाले हो जाएं सावधान, कबाड़ में जाने से बचाना है तो कर लें ये काम!

Delhi Vehicle Rule: देश की राजधानी दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण से हर कोई त्रस्त है. अब इस पर लगाम कसने के लिए सरकार ने भी कमर कस ली है. दिल्ली परिवहन विभाग ने शनिवार को एक बेहद सख्त पब्लिक नोटिस जारी किया.

Delhi Vehicle Rule: देश की राजधानी दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण से हर कोई त्रस्त है. अब इस पर लगाम कसने के लिए सरकार ने भी कमर कस ली है. दिल्ली परिवहन विभाग ने शनिवार को एक बेहद सख्त पब्लिक नोटिस जारी किया. नए आदेश के अनुसार, अब दिल्ली के रोड्स पर दौड़ते या सार्वजनिक जगहों पर पार्क पुराने वाहनों को जब्त किया जाएगा.

यह कार्रवाई बिना किसी पूर्व सूचना के होगी और जब्त की गई गाड़ी को कबाड़ में भेज दिया जाएगा. इस आदेश के बाद से कई लोगों में अपनी गाड़ी की टेंशन सताने लगी है. खासकर उन्हें परेशानी से जूझना पड़ेगा जिनकी गाड़ी पुरानी है.

वाहनों पर है पाबंदी

सुप्रीम कोर्ट और नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के आदेशों के मुताबिक, 10 साल से पुराने सभी डीजल वाहन वाहन और 15 साल से पुराने सभी पेट्रोल वाहनों पर दिल्ली में पाबंदी है. अब परिवहन विभाग ने भी गाड़ियों के मालिकों को सजेशन दिया है कि अगर उन्हें अपनी पुरानी गाड़ी को सुरक्षित रखना है और स्क्रैप से बचाना है तो विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) लेकर उसे दिल्ली-NCR के बॉर्डर से बाहर ले जा सकते हैं. इस नोटिस में स्पष्ट संदेश दिया गया कि नियमों के मुताबिक सड़कों पर खड़ी गाड़ियों को भी नहीं छोड़ा जाएगा. 

बिना नोटिस के जब्ती

नोटिस के मुताबिक, दिल्ली एनसीआर शहर में चल रही BS-III और कम एमिशन स्टैंडर्ड वाली पुरानी गाड़ियों को बिना किसी नोटिस के जब्त किया जाएगा. कार्रवाई में किसी तरह की कोई कोताही नहीं बरती जाएगी. इसके बाद इन गाड़ियों को स्क्रैप किया जाएगा. ऐसी गाड़ियों के स्वामियों को सलाह है कि वे उन्हें एनओसी लेकर एनसीआर बॉर्डर से बाहर ले जाएं. मतलब अब शहर में पॉल्यूशन फैलाने वाली गाड़ियां नहीं दौड़ेंगी. अधिकारियों के अनुसार, शहर के कोने-कोने से ऐसी गाड़ियों को हटाया जाएगा. इसके लिए बाकायदा एक महा-अभियान स्टार्ट किया जाएगा.

पेट्रोल-डीजल के लिए अलग-अलग नियम

इस कदम का मकसद नेशनल कैपिटल में एयर पॉल्यूशन स्टैंडर्ड्स को सख्ती से लागू करना है. 10 साल से पुरानी डीजल गाड़ियां और 15 साल से पुरानी पेट्रोल गाड़ियां पुरानी गाड़ियों की कैटेगरी में आती हैं. नोटिस में बता दिया गया है कि गाड़ियों के मालिक उन्हें NCR से बाहर ले जाने से पहले NOC ले लें. अब कुल मिलाकर आपको जल्दी ही एनओसी लेकर इन गाड़ियों को नया रास्ता दिखा देना चाहिए. नहीं तो सरकार उन्हें कबाड़ में भेजने वाली होगी. यह फैसला बढ़ते प्रदूषण के तौर पर लिया गया है.

Pushpendra Trivedi

मैं इंडिया न्यूज में सीनियर सब एडिटर की पोस्ट पर हूं. मैं यहां पर धर्म, लाइफस्टाइल, मनोरंजन, नेशनल, टेक एंड ऑटो और वायरल खबरों को एडिट करता हूं. मुझे पत्रकारिता और कंटेंट की फील्ड में 6 साल से ज्यादा का अनुभव है.

Share
Published by
Pushpendra Trivedi

Recent Posts

अब मनपसंद सीट के लिए नहीं देने होंगे एक्स्ट्रा पैसे! 60% सीटें मिलेंगी बिल्कुल मुफ्त, DGCA ने दी बड़ी खुशखबरी

DGCA new rules: फ्लाइट सीट के लिए अब एक्स्ट्रा पैसे क्यों देना? DGCA के नए…

Last Updated: March 29, 2026 22:12:15 IST

माता-पिता की अनदेखी की तो कटेगी 15% सैलरी! इस राज्य की सरकार ने कर्मचारियों के उड़ाए होश, बिल को मिली मंजूरी

CM Revanth Reddy: जब बच्चे भूल गए अपना फ़र्ज़, तो सरकार को उठाना पड़ा यह…

Last Updated: March 29, 2026 21:38:54 IST

IPL 2026 Match: 30 मार्च को आमने सामने होगी CSK-RR, कैसा है हेड टू हेड रिकॉर्ड, देखें पिच रिपोर्ट

CSK vs RR IPL 2026: आईपीएल 2026 में आज चेन्नई सुपर किंग्स अपने आईपीएल 2026…

Last Updated: March 29, 2026 21:30:36 IST

Elephant Dancing Video: हाथी को भी चढ़ा डांस का खुमार! शख्स के ठुमकों पर यूं झूम उठा ‘गजराज’

Elephant Dancing Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक हाथी के डांस का वीडियो काफी…

Last Updated: March 29, 2026 20:53:01 IST

2 महीने में हार्दिक पांड्या ने खरीदी तीसरी कार, गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को दिया लग्जरी गिफ्ट, करोड़ों में कीमत

Hardik Pandya New Car: हार्दिक पांड्या ने अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को 1.4 करोड़ रुपये…

Last Updated: March 29, 2026 20:11:38 IST

West Bengal Election: अधीर रंजन चौधरी फिर मैदान में! कांग्रेस ने जारी की 284 प्रत्याशियों की पूरी लिस्ट, देखें किसे कहां से मिला टिकट

Congress Candidate List: बंगाल चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर! 284 उम्मीदवारों की लिस्ट…

Last Updated: March 29, 2026 19:49:36 IST