<
Categories: दिल्ली

Delhi Water Crisis: दिल्ली वालो हो जाओ सावधान! मेंटेनेंस के कारण इन इलाकों में पानी सप्लाई रहेगी बंद!

Delhi Water Crisis: दिल्ली वालों के लिए एक अहम बात का ध्यान रखना चाहिए. अगर उन्होंने आज बुधवार को पानी का इंतजाम नहीं किया है तो उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

Delhi Water Crisis: दिल्ली वालों के लिए एक अहम बात का ध्यान रखना चाहिए. अगर उन्होंने आज बुधवार को पानी का इंतजाम नहीं किया है तो उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. क्योंकि आज की शाम भारी गुजरने वाली है. अगर आप उत्तर-पूर्वी दिल्ली के रहने वाले हैं, तो आज ही पानी का स्टॉक जमा करके रख लें. व्यर्थ का पानी नहीं बहाएं नहीं तो भारी किल्लत से गुजरना पड़ सकता है.

दिल्ली जल बोर्ड ने एक आपातकालीन नोटिस जारी किया. इसमें बताया गया कि सोनिया विहार वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट (WTP) में बड़े लेवल पर मेंटेनेंस का काम होने वाला है. इस तकनीकी सुधार के कारण शहर के 16 से ज्यादा प्रमुख जगहों में बुधवार शाम को नलों में पानी की सप्लाई बंद रहेगी. 

8 घंटे का शटडाउन

अगर आपने आज पानी का स्टॉक बनाकर नहीं रखा तो इससे समस्या का सामना आप को ही करना पड़ेगा. एक तरफ ठंड और कोहरे से जनजीवन अस्त-व्यस्त चल रहा है. वहीं ऐसे में पानी का संकट भी दिल्ली के लोगों को झेलना होगा. दिल्ली जल बोर्ड के अनुसार, सोनिया विहार प्लांट के ताहिरपुर स्थित मुख्य पंप सेटों में मरम्मत का काम होना है. यह बहुत जरूरी है क्योंकि काफी दिनों से नहीं हुआ है. इसी वजह से 4 फरवरी (बुधवार) को सुबह 9 बजे से पंप सेटों का काम शुरू होगा, जो 8 घंटों तक चलेगा. 

कुछ इलाकों में परेशानी

बता दें कि सोनिया विहार से जुड़ी मुख्य पाइपलाइन बंद होने की वजह से यमुना विहार, गोकुलपुरी, मुस्तफाबाद और दिलशाद गार्डन जैसे घने बसे क्षेत्रों में शाम के वक्त पानी की सप्लाई पूरी तरह से बंद रहने वाली है. इसके अलावा सीमापुरी, खजूरी और करावल नगर के निवासियों को भी पानी की परेशानी से जूझना पड़ेगा. जल बोर्ड ने नागरिकों से अपील की है कि वे पानी का संयमित इस्तेमाल करें और इस कंडीशन में पहले से स्टॉक करके रखें. हालांकि, मदद के तौर पर टैंकरों के बात कही गई है. लेकिन, इतनी बड़ी जनसंख्या के लिए यह ऊंट के मुंह में जीरे के समान होगा. 

ये इलाके हो सकते हैं परेशान

1) अंकुर एन्क्लेव
(2) करावल नगर
(3) मुस्तफाबाद
(4) शिव विहार
(5) खजूरी
(6) नानकसर
(7) यमुना विहार
(8) घोंदा मौजपुर
(9) गोकुलपुरी
(10) लोनी वाटर
(11) हर्ष विहार जेल
(12) मांडोली
(13) सेवा धाम
(14) ताहिरपुर
(15) GTB एन्क्लेव
(16) दिलशाद गार्डन
(17) सीमापुरी और आसपास के इलाके

Pushpendra Trivedi

मैं इंडिया न्यूज में सीनियर सब एडिटर की पोस्ट पर हूं. मैं यहां पर धर्म, लाइफस्टाइल, मनोरंजन, नेशनल, टेक एंड ऑटो और वायरल खबरों को एडिट करता हूं. मुझे पत्रकारिता और कंटेंट की फील्ड में 6 साल से ज्यादा का अनुभव है.

Share
Published by
Pushpendra Trivedi

Recent Posts

KKR vs PBKS: अय्यर की पंजाब या रहाणे की कोलकाता… हेड टू हेड में किसका पलड़ा भारी, कौन मारेगा बाजी?

KKR vs PBKS Head To Head: पिछले कुछ समय में पंजाब किंग्स का कोलकाता नाइट…

Last Updated: April 6, 2026 13:35:16 IST

‘रामायण’ के सेट पर सिगरेट पीते थे अरुण गोविल; इस घटना के बाद छोड़ दी स्मोकिंग, आखिर क्या हुआ ऐसा?

Arun Govil: अरुण गोविल रामानंद सागर की 'रामायण' में भगवान राम की भूमिका निभाकर सबके…

Last Updated: April 6, 2026 13:32:37 IST

Video Viral: ‘दे दारू दे दारू’, अगर भारत मिशन पर आईं होंगी सीमा, तो इन महिलाओं के साथ भूल जाएंगी मकसद

Seema Haider: जो वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. उस वीडियो…

Last Updated: April 6, 2026 13:06:44 IST

KKR vs PBKS: कैमरन ग्रीन OUT! 2 हार के बाद क्या बदलाव करेगी कोलकाता? जीत की हैट्रिक पर पंजाब की नजर

KKR vs PBKS Predicted Playing XI: पंजाब किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स का मुकाबला 6…

Last Updated: April 6, 2026 12:59:32 IST

BJP Foundation Day: ‘एक पैर रेल में एक पैर जेल में…’, भाजपा कार्यकर्ताओं को लेकर ये क्या बोल गए पीएम मोदी

Bharatiya Janata Party Foundation Day: पीएम मोदी ने कहा कि 'भाजपा एकमात्र ऐसा राजनीतिक दल है,…

Last Updated: April 6, 2026 13:27:02 IST

दिल्ली का शाही परिवार अपनी हार का…असम की धरती से जमकर गरजे पीएम मोदी, महिला आरक्षण को लेकर क्या बोले?

PM Modi Rally in Assam: असम विधानसभा चुनाव को लेकर पीएम मोजी ने आज बरपेटा…

Last Updated: April 6, 2026 12:55:23 IST