<
Categories: दिल्ली

दिल्ली MCD के 12 वार्डों पर फैसला आज! किसके सिर सजेगा जीत का ताज?

Delhi MCD by-election results: दिल्ली नगर निगम (MCD) के 12 वार्डों के लिए 30 नवंबर को हुए उपचुनाव के नतीजे आज (3 दिसंबर) आ रहे हैं. इस चुनाव में केवल 38.51% मतदान हुआ था, जो शांतिपूर्ण रहा है. BJP और AAP के बीच सीधी टक्कर है और इन परिणामों से MCD में दलों की स्थिति स्पष्ट होगी.

Delhi MCD by-election results: देश की राजधानी दिल्ली में 30 नवंबर को दिल्ली नगर निगम (MCD) के 12 वार्ड के लिए उपचुनाव हुए थे. कुल मिलाकर वोटिंग बहुत कम हुई. हालांकि वोटिंग पूरी तरह से शांतिपूर्ण रही है. किसी भी इलाके में किसी भी तरह की गड़बड़ी या झड़प की कोई खबर नहीं है. 30 नवंबर को हुए चुनाव के नतीजे आज (3 दिसंबर) आने की उम्मीद है. BJP और आम आदमी पार्टी इन नतीजों पर करीब से नजर रखे हुए है.

चुनाव आयोग ने चुनाव नतीजों के लिए पूरी तैयारी की है. रविवार को दिल्ली MCD के 12 वार्ड में सुबह 7:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक वोटिंग हुई. इस चुनाव में कुल 51 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे है. इस उपचुनाव में 38.51 प्रतिशत वोटिंग हुई.

दिल्ली राज्य चुनाव आयोग के मुताबिक 143 पोलिंग स्टेशनों के 580 बूथों पर वोटिंग हुई है. कई सीटों पर आम आदमी पार्टी और BJP के बीच सीधा मुकाबला होगा. इसलिए सभी की नतीजों पर करीब से नजर है. वोटों की गिनती सुबह 8 बजे शुरू होगी.

इन सीटों के नतीजे घोषित किए जाएंगे

इस बार ग्रेटर कैलाश, चांदनी चौक, शालीमार बाग B, अशोक विहार, संगम विहार A, चांदनी महल, डिचाऊं कलां, नारायणा, दक्षिण पुरी, मुंडका, विनोद नगर और द्वारका B के उपचुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे. दिल्ली की सभी 12 सीटों के लिए कुल 51 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे थे, जिनमें 26 महिलाएं शामिल है.

आज के नतीजों से यह भी तय होगा कि MCD सदन में BJP अपनी स्थिति मजबूत करेगी या विपक्षी आम आदमी पार्टी अपना असर बढ़ाने में कामयाब होगी.

CM रेखा गुप्ता का पहला टेस्ट

जब 2022 में दिल्ली नगर निगम के चुनाव हुए थे, तो BJP ने 115 सीटें जीती थी. इसलिए BJP इस उपचुनाव में 100 परसेंट स्ट्राइक रेट चाहती है, क्योंकि इससे सदन में उसे पूरी बहुमत मिल जाएगी. इस चुनाव को CM रेखा गुप्ता का पहला टेस्ट भी माना जा रहा है. ऐसे में देखना यह है कि रेखा दिल्ली की परीक्षा पास कर पाती हैं या नहीं.

Mohammad Nematullah

मोहम्मद नेमतुल्लाह, एक युवा पत्रकार हैं. इन्होंने आईटीवी नेटवर्क में इंटर्नशिप की और अब इंडिया न्यूज़ में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. इन्हें सामाजिक मुद्दों और राजनीति के अलावा अन्य विषयों पर भी लिखने में पारंगत हासिल है. इनका मानना है कि पत्रकारिता का असली मकसद सच्ची और साफ़ जानकारी लोगों तक पहुंचाना हैं.

Share
Published by
Mohammad Nematullah

Recent Posts

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली के इन रास्तों पर आज भी लग सकता है लंबा जाम! घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें एडवाइजरी

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली में रविवार को सीजेपी प्रदर्शन के चलते नई और मध्य…

Last Updated: October 11, 2026 07:16:34 IST

Navratri Day 1: आज से शुरू नवरात्रि, मां शैलपुत्री की पूजा में न करें ये गलती; जानें मंत्र और प्रिय भोग

Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि 2026 की शुरुआत आज 11 अक्टूबर से हो रही है.…

Last Updated: October 11, 2026 06:39:51 IST

Delhi Weather Today: नवरात्रि के पहले दिन कैसा रहेगा दिल्ली में मौसम का मिजाज? जानें आज बारिश होगी या धूप करेगी परेशान

Delhi Weather Today 11 October 2026: नवरात्रि के बीच दिल्ली में आज बादल, गर्मी और…

Last Updated: October 11, 2026 06:23:31 IST

Ramayan new posters: पिता का आशीर्वाद और अस्थि विसर्जन, ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में दिखे राम के जीवन के भावुक पल

Ramayan new posters: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में भगवान राम और…

Last Updated: October 10, 2026 23:19:05 IST

Cristiano Ronaldo: कोच से विवाद के बाद रोनाल्डो पर गिरी गाज, पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ ने लिया सख्त एक्शन

Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ की अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़…

Last Updated: October 10, 2026 21:58:18 IST

Navratri 2026: गरबा नाइट में सबकी नजरें होंगी आप पर, घर पर इन 4 तरीकों से सजाएं डांडिया स्टिक

Dandiya Stick Decoration: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट के लिए अपनी डांडिया स्टिक…

Last Updated: October 10, 2026 21:30:39 IST