<
Categories: दिल्ली

दिल्ली में इस महीने से बढ़ जायेगा बिजली का बिल! वसूला जायेगा extra सरचार्ज, 200 यूनिट फ्री बिजली पर क्या होगा असर?

दिल्ली में DERC ने डिस्कॉम्स को जून माह के अतिरिक्त सरचार्ज को मंजूरी दे दी है. इस कदम से अगले महीने में बिजली बिल बढ़ जाएंगे क्योंकि बढ़ी हुई खरीद लागत का बोझ ग्राहकों पर पड़ेगा.

दिल्ली के बिजली नियामक ने तीन वितरण कंपनियों को जून महीने के लिए अतिरिक्त ईंधन और बिजली खरीद समायोजन अधिभार लगाने की अनुमति दे दी है, जिससे शहर में बिजली उपभोक्ताओं पर शुल्क 7-8 प्रतिशत से अधिक बढ़ जाएगा.
यह अतिरिक्त सरचार्ज निर्धारित 10 प्रतिशत FPPAS के अतिरिक्त होगा और इसे अगले बिलिंग चक्र में शामिल किया जाएगा. बता दें कि दिल्ली विद्युत नियामक आयोग अब मासिक आधार पर सरचार्ज में संशोधन करता है.

ग्राहकों की जेब पर पड़ेगा असर

अलग-अलग आवेदनों में, BRPL, BYPL और TPDDL ने छूट की मांग करते हुए कहा कि जून के लिए वास्तविक बिजली खरीद लागत स्वीकृत आधार बिजली खरीद लागत की तुलना में “काफी” बढ़ गई है. इन वितरण कंपनियों ने जून के लिए क्रमशः 31.64 प्रतिशत, 24.02 प्रतिशत और 23.71 प्रतिशत की एफपीपीएएस (बिजली खरीद दर) की मांग की है. इससे बिजली बिल बढ़ जायेगा, जिसका सीधा असर ग्राहकों के बजट पर पड़ेगा. जानकारी के अनुसार इससे बिजली का बिल 7-8 प्रतिशत अधिक आएगा. हालांकि 200 यूनिट फ्री बिजली का नियम अभी भी बरकरार है. इस पर कोई बिजली बिल नहीं लगेगा.

कितना प्रतिशत बढ़ेगा सरचार्ज

अपने 10 अगस्त के आदेश में, आयोग ने कहा कि डिस्कॉम को जून माह के लिए बीआरपीएल से 7.94 प्रतिशत, बीवाईपीएल से 7.43 प्रतिशत और टीपीडीडीएल से 8.50 प्रतिशत का अतिरिक्त अधिभार वसूलने की अनुमति दी जाएगी. तदनुसार, बीआरपीएल के लिए कुल अनुमत FPPAS 17.94 प्रतिशत, बीवाईपीएल के लिए 17.43 प्रतिशत और टीपीडीडीएल के लिए 18.50 प्रतिशत है. इस आदेश में यह भी कहा गया है कि अतिरिक्त FPPAS की अनुमति इसलिए दी गई है ताकि वितरण कंपनियां बिजली खरीद लागत में हुई वृद्धि का कम से कम एक उचित हिस्सा वसूल कर सकें.
बता दें कि ईंधन और बिजली खरीद लागत में होने वाले परिवर्तनों को उपभोक्ताओं तक पहुंचाने के लिए नियामक आयोगों द्वारा एफपीपीएएस (अतिरिक्त शुल्क) निर्धारित किया जाता है. यह अधिभार बिजली बिल में निश्चित शुल्क और ऊर्जा शुल्क, या खपत की गई इकाइयों के प्रतिशत के रूप में गणना किया जाता है.

Shivangi Shukla

वर्तमान में शिवांगी शुक्ला इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. हेल्थ, बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा रिसर्च बेस्ड आर्टिकल और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करती हैं. तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Share
Published by
Shivangi Shukla

Recent Posts

पढ़ाई के लिए डांटते थे पिता, 15 साल के बेटे ने कुल्हाड़ी से कर दी हत्या, रात 2 बजे कर दिया खौफनाक कांड

Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद के लोनी में 15 वर्षीय किशोर पर अपने 58 वर्षीय पिता…

Last Updated: November 7, 2026 18:09:50 IST

UP Crime: पति गया जेल तो महिला ने अपने देवर से ही बना लिया अवैध संबंध, फिर भाभी के लिए युवक ने बड़े भाई…

Gautam Buddha Nagar Crime: पुलिस के अनुसार, कुछ समय पहले अनिल जेल में बंद था.…

Last Updated: November 7, 2026 17:30:28 IST

सीएम मोहन माझी ने ओडिशा के लोगों को दी 1292 करोड़ रुपये की सौगात, 630 मॉडल स्कूल और IT पार्क की रखी नींव

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने केन्दुझर में स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और…

Last Updated: November 7, 2026 16:54:24 IST

मुंबई लोकल में यात्रियों के बीच जमकर मारपीट, चलती ट्रेन से नीचे गिरा शख्स! वीडियो वायरल

Mumbai local train fight: मुंबई की चर्चगेट-विरार लोकल ट्रेन में यात्रियों के बीच मारपीट का…

Last Updated: November 7, 2026 16:41:00 IST

UP DA Hike: यूपी के 14 लाख कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट, 58 से सीधे 63 फीसदी हुआ महंगाई

UP DA Hike: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने दिवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों को…

Last Updated: November 7, 2026 16:21:53 IST

NSE लाएगा 10 मिनट का नया क्लोजिंग ऑक्शन सेशन, 7 दिसंबर से होगा लागू, क्लोजिंग कीमत तय करने का बदलेगा तरीका

NSE 7 दिसंबर से क्लोजिंग प्राइस और डेरिवेटिव्स ट्रेडिंग के नियम बदलेगा. नया 10 मिनट…

Last Updated: November 7, 2026 16:32:54 IST