Gas Cylinder Update: पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष की वजह से एलपीजी की आपूर्ति में बढ़ती कमी के बीच, केंद्र ने मंगलवार को प्राकृतिक गैस और पेट्रोलियम उत्पाद वितरण (पाइपलाइन और अन्य सुविधाओं के बिछाने, निर्माण, संचालन और विस्तार के माध्यम से) आदेश, 2026 को अधिसूचित किया है. इसका उद्देश्य देश भर में पाइपलाइन संरचना विकास में तेजी लाना और घरों और उद्योगों को निर्बाध ईंधन आपूर्ति सुनिश्चित करना शामिल है.
PNG नहीं लेने पर LPG सप्लाई बंद
सरकार ने यह निर्धारित किया है कि कंपनियों को निश्चित अवधि में कनेक्शन उपलब्ध कराना होगा. जो जानबूझ कर पीएनजी कनेक्शन नहीं ले रहे हैं या लेंगे, उनकी एलपीजी सप्लाई बाधित हो सकती है. इस बारे में गजट नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है.
STORY | LPG supply to be cut off if households refuse PNG switch where available: Govt order
The government has mandated that cooking gas LPG supply to households will be discontinued if consumers fail to switch to piped natural gas where such connectivity is available, under a… pic.twitter.com/RTMR7Okcci
— Press Trust of India (@PTI_News) March 25, 2026
आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत जारी आदेश
यह आदेश आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 के प्रावधानों के तहत जारी किया गया है, जो सरकार को महत्वपूर्ण ऊर्जा संसाधनों की उपलब्धता और सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के लिए व्यापक शक्तियां प्रदान करता है.नए ढांचे के तहत, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस नियामक बोर्ड (पीएनजीआरबी) या केंद्र सरकार द्वारा अधिकृत संस्थाओं को एक समान नियामक संरचना के अंतर्गत सार्वजनिक, निजी और आवासीय क्षेत्रों में पाइपलाइन बिछाने, संचालित करने, रखरखाव करने और विस्तार करने की अनुमति होगी.
गैस नेटवर्क विस्तार को मिलेगा बढ़ावा
पेट्रोलियम मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, नए ढांचे के तहत अब पीएनजी कनेक्शन प्रदान करने के लिए एक समय-सीमा निर्धारित की गई है. इसका उद्देश्य सेवा मानकों में सुधार करना और उन क्षेत्रों में एलपीजी से पीएनजी की ओर क्रमिक बदलाव को सुगम बनाना है जहां पाइपलाइन बुनियादी ढांचा पहले से मौजूद है
पीएनजी कनेक्शन नहीं लिए तो क्या होगा?
सरकार ने स्पष्ट किया है कि जहां पीएनजी इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार है, वहां रहने वाले लोगों को तय अवधि में पीएनजी कनेक्शन लेना जरूरी है. यदि उन्होंने तीन महीनों के भीतर पाइप्ड गैस कनेक्शन नहीं लिया, तो उनके घर एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई बंद कर दी जाएगी.