Live
Search
Home > राज्य > दिल्ली > असम में हाईवे बना रनवे: डिब्रूगढ़ में फाइटर जेट की लैंडिंग, 14 फरवरी को PM मोदी करेंगे उद्घाटन

असम में हाईवे बना रनवे: डिब्रूगढ़ में फाइटर जेट की लैंडिंग, 14 फरवरी को PM मोदी करेंगे उद्घाटन

असम: डिब्रूगढ़ के मोरान में चार लेन वाले राजमार्ग पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 फरवरी को पूर्वोत्तर की पहली राजमार्ग-आधारित आपातकालीन लैंडिंग सुविधा का उद्घाटन करेंगे.

Written By: Vipul Tiwary
Last Updated: February 12, 2026 09:31:32 IST

Mobile Ads 1x1
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को असम में राष्ट्रीय राजमार्ग 127 के डिब्रूगढ़-मोरान खंड पर नवनिर्मित आपातकालीन लैंडिंग सुविधा (ईएलएफ) का उद्घाटन करेंगे. यहां  डिब्रूगढ़ के मोरान में चार लेन वाले राजमार्ग पर स्थित आपातकालीन लैंडिंग सुविधा (ईएलएफ) पर लड़ाकू विमानों ने परीक्षण लैंडिंग की है.
 
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विमान चाबुआ वायुसेना स्टेशन के रनवे का इस्तेमाल करने के बजाय राष्ट्रीय राजमार्ग पर उतरेगा और बाद में मोरन स्थित चार लेन वाली राजमार्ग हवाई पट्टी से उड़ान भरेगा. “उनकी उड़ान हवाई अड्डे से नहीं बल्कि मोरान स्थित चार लेन वाले राजमार्ग से रवाना होगी.



मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी 14 फरवरी को सुबह 7:15 बजे नई दिल्ली से चाबुआ के लिए रवाना होंगे और सुबह 9:50 बजे चाबुआ वायुसेना स्टेशन पहुंच जाएंगे. वहां से वे मोरान के लिए रवाना होंगे, जहां उनका विमान सुबह के लगभग 10 बजे लैंडिंग सुविधा पर उतरेगा
 
मोरान ईएलएफ पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री लगभग 30 मिनट तक भारतीय वायु सेना के लगभग 16 विमानों का हवाई प्रदर्शन देखेंगे.

MORE NEWS

Home > राज्य > दिल्ली > असम में हाईवे बना रनवे: डिब्रूगढ़ में फाइटर जेट की लैंडिंग, 14 फरवरी को PM मोदी करेंगे उद्घाटन

Written By: Vipul Tiwary
Last Updated: February 12, 2026 09:31:32 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS