<
Categories: दिल्ली

Holi Traffic Violations: होली पर हुड़दंग पड़ सकती है भारी, शराब पीकर, बिना हेलमेंट और नियमों तोड़ने पर कटेगा भारी चालान!

Holi Traffic Violations: होली के दौरान अगर कोई हुड़दंग करता हुआ नजर आया तो उस पर पुलिस कार्रवाई होना तय है. जानिए होली पर अगर नियमों का उल्लंघन करते पाए गए तो कितना चालान कटेगा?

Holi Traffic Violations: होली के दौरान अगर कोई हुड़दंग करता हुआ नजर आया तो उस पर पुलिस कार्रवाई होना तय है. इसलिए संभल कर रहें क्योंकि इसक लिए पुलिस ने अभी से कमर कस ली है. इसके लिए एक खास जागरूकता कार्यक्रम किया गया.

इसमें पुलिस ने साफ तौर पर वॉर्निंग दी है कि अगर कोई नशे में गाड़ी चलाने, तीन पैसेंजर बैठाने या तेज गाड़ी चलाने वाला पकड़ा जाएगा तो उसे बख्शा नहीं जाएगा. नियमों को तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. 

नियमों का पालन करना होगा

इस कैंपेन के दौरान पुलिस अधिकारियों ने ऑटो, कार और बाइक वालों को रोका और उन्हें हेलमेट और सीट बेल्ट पहनने की नसीहत दी. गाड़ियों पर भी ब्लैक फिल्म लगाने को लेकर मना किया गया है. चौराहों पर पुलिस की सख्त गश्ती दिखाई देने लगी है. लोगों को जिम्मेदार नागरिक बनने की हिदायत दी गई. पुलिस ने कहा कि लोग ट्रैफिक नियमों का पालन करें ट्रैफिक जानकारी को लेकर पुलिस के सोशल मीडिया पेज को फॉलो करें. 

सीसीटीवी और इतने पुलिसकर्मी तैनात

पुलिस सीसीटीवी से माध्यम से भी निगरानी रखेगी. साथ ही दिल्ली की सड़कों पर 4 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है. शराब पीकर गाड़ी चलाना और रेड लाइट को क्रॉस करने पर फाइन लगाया जाएगा. नियम तोड़ने वालों पर सीसीटीवी से भी नजर रखी जाएगी. इसलिए सही होगी कि लोग प्रेम पूर्वक ही होली का त्योहार मनाएं. 

कितना जुर्माना लगेगा?

दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर बताया कि नशा करके गाड़ी चलाते पकड़े जाने पर मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185 के तहत चालान करके कोर्ट भेजा जाता है. इसके लिए 10,000 रुपए का जुर्माना या छह महीने की जेल भी हो सकती है. यदि कोई रेड लाइट क्रॉस करता है, लापरवाही से गाड़ी चलाता है या खतरनाक तरीके से गाड़ी चलाता है तो उस पर 5 हजार रुपए का चालान और छह महीने जेल का प्रावधान है. अधिकारी के अनुसार, तय स्पीड से तेज रफ्तार में गाड़ी चलाने पर 2000 रुपए का चालान, हेलमेट नहीं लगाने पर 1000 रुपए और गाड़ी का लाइसेंस नहीं होने पर 5000 रुपए का चालान कटेगा. 

पुलिस का कहना है कि यह सब नियम इसीलिए होते हैं जिससे कि लोग सुरक्षित घर पहुंचे. बता दें कि होली के दिन अधिकतर हादसे नशे की वजह से होते हैं. इसलिए अपने परिवार के साथ ही त्योहार मनाएं और बाहर तभी निकलें जब जरूरत हो. 

Pushpendra Trivedi

मैं इंडिया न्यूज में सीनियर सब एडिटर की पोस्ट पर हूं. मैं यहां पर धर्म, लाइफस्टाइल, मनोरंजन, नेशनल, टेक एंड ऑटो और वायरल खबरों को एडिट करता हूं. मुझे पत्रकारिता और कंटेंट की फील्ड में 6 साल से ज्यादा का अनुभव है.

Share
Published by
Pushpendra Trivedi

Recent Posts

Aaj Ka Panchang 25 March 2026: 25 मार्च बुधवार का दिन, जानें आज की पूजा का शुभ मुहूर्त- राहुकाल का समय

Today Panchang 25 March 2026: आज 25 मार्च 2026, बुधवार का दिन है. हिंदू पंचांग…

Last Updated: March 25, 2026 07:07:03 IST

MP Board 5th, 8th Result 2026 Live Updates: आज कितने बजे जारी होगा रिजल्ट?

MP Board 5th 8th Result 2026 Live: राज्य शिक्षा केंद्र के अनुसार, 25 मार्च को…

Last Updated: March 25, 2026 07:14:30 IST

Mamata Banerjee Resignation: ममता बनर्जी ने 23 पदों से दिया इस्तीफा, बंगाल चुनाव से पहले क्यों लिया बड़ा फैसला?

Mamata Banerjee Resignation: पश्चिम बंगाल में चुनावों को लेकर राजनीतिक सरगर्मी लगातार जारी है. बंगाल…

Last Updated: March 25, 2026 06:55:12 IST

Sonia Gandhi Health: बिगड़ी सोनिया गांधी की तबीयत, गंगाराम हॉस्पिटल में कराया गया भर्ती; अब कैसी हैं कांग्रेस की पूर्व प्रेसिडेंट ?

Sonia Gandhi Health: कांग्रेस की पूर्व प्रेसिडेंट सोनिया गांधी को सीने में इन्फेक्शन की शिकायत…

Last Updated: March 25, 2026 06:43:24 IST

MP Board 5th, 8th Result 2026 Today: एमपी बोर्ड 5वीं, 8वीं रिजल्ट rskmp.in पर आज, चेक करने का ये है Direct Link

MPBSE MP Board 5th, 8th Result 2026 Today: मध्य प्रदेश बोर्ड कक्षा 5वीं और 8वीं…

Last Updated: March 25, 2026 06:16:59 IST

चोरो का आतंक! लॉक स्कॉर्पियो को खिलौना समझकर उड़ा ले गए बदमाश, वायरल वीडियो देख उड़ जाएंगे आपके भी होश!

बिहार शरीफ में लॉक स्कॉर्पियो की लाइव चोरी का रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो!…

Last Updated: March 24, 2026 23:32:00 IST