<
Categories: दिल्ली

अरुण जेटली की 7वीं पुण्यतिथि: DDCA अध्यक्ष रोहन जेटली से मिले ICC चेयरमैन जय शाह, पूर्व केंद्रीय मंत्री को दी श्रद्धांजलि

Arun Jaitley 7th Death Anniversary: अरुण जेटली का निधन 24 अगस्त 2019 को हो गया था. उनकी सातवीं पुण्यतिथि के मौके पर आईसीसी चेयरमैन जय शाह ने उनके बेटे रोहन जेटली से मुलाकात की. रोहन जेटली साल 2020 से डीडीसीए के अध्यक्ष हैं.

Arun Jaitley 7th Death Anniversary: भारत के पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली की सातवीं पुण्यतिथि की पूर्व संध्या पर रविवार (23 अगस्त) को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के अध्यक्ष जय शाह ने उनके बेटे और दिल्ली और जिला क्रिकेट एसोसिएशन (DDCA) के अध्यक्ष रोहन जेटली से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने अरुण जेटली को श्रद्धांजलि अर्पित की. अरुण जेटली का निधन 24 अगस्त 2019 को हो गया था. जय शाह और रोहन जेटली की मुलाकात की तस्वीर भी सामने आई है. गौरतलब है कि रोहन जेटली एक बेहतरीन वकील के साथ-साथ अनुभवी खेल प्रशासक हैं.

इससे पहले रोहन जेटली ने अपने दिवंगत पिता अरुण जेटली को याद करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा- “सात साल पहले, आज ही के दिन, मेरी दुनिया हमेशा के लिए बदल गई. बहुतों के लिए सब कुछ वैसा ही है. मेरे लिए, कुछ भी वैसा नहीं है. मेरे लिए, आपका न होना आसमान जैसा है. यह हर पल, हर चीज़ पर छाया रहता है. आपकी याद आती है, पापा.”

बता दें कि 1999 से 2013 तक अरुण जेटली भी डीडीसीए के अध्यक्ष भी रहे थे. उनके निधन के बाद रोहन जेटली 2020 में पहली बार निर्विरोध डीडीसीए के अध्यक्ष चुने गए थे. इसके बाद फिर 2023 में भी इस पद के उन्हें निर्विरोध चुना गया.

रोहन जेटली के नेतृत्व में हुआ डीपीएल का आयोजन

रोहन जेटली ने जब डीडीसीए की अध्यक्षता संभाली, तब इसकी केंद्रीयीय स्थिति बेहद खराब थी. उनके नेतृत्व में डीडीसीए में महत्वपूर्ण सुधार हुआ. उनकी लीडरशिप में दिल्ली के अरुण जेटली मैदान में 2023 वनडे वर्ल्ड कप के 5 मैच आयोज‍ित क‍िए गए थे.

यही नहीं रोहन जेटली के नेतृत्व में ही दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL) का आयोजन हुआ, ज‍िसमें द‍िल्ली के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले कई स्टार क्रिकेटर शामिल हैं.

एक प्रैक्टिसिंग वकील भी हैं रोहन जेटली

बता दें कि रोहन जेटली ने दिल्ली पब्लिक स्कूल, आरके पुरम से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की है. इसके बाद उन्होंने एमिटी विश्वविद्यालय से कानून की डिग्री प्राप्त की. बाद में, उन्होंने अमेरिका के कॉर्नेल विश्वविद्यालय से कानून में स्नातकोत्तर की उपाधि हासिल की. इस तरह रोहन जेटली एक प्रैक्टिसिंग वकील हैं, जो सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंड‍िया और दिल्ली हाइकोर्ट में केसेस की पैरवी करते हैं.

Hasnain Alam

हसनैन आलम, iTV Network में चीफ सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. वह inkhabar.com और indianews.in हिंदी वेबसाइट की टीम लीड करते हैं. 9 साल से अधिक समय से पत्रकारिता में हैं. राजनीति, खेल और मनोरंजन के साथ-साथ शिक्षा और हेल्थ बीट पर अच्छी पकड़ है. इंडिया न्यूज़ से पहले ABP News और NYOOOZ जैसे संस्थानों में काम किया है.

Share
Published by
Hasnain Alam

Recent Posts

IND vs WI 1st T20I Weather Forecast: भारत-वेस्टइंडीज के खेल पर बारिश का साया! क्या लखनऊ में धुल जाएगा आज का महामुकाबला?

IND vs WI 1st T20I Weather Forecast: भारत-वेस्टइंडीज के पहले टी20 पर बारिश का साया…

Last Updated: October 6, 2026 13:23:07 IST

परदादा लाइट के खंभे से गिरे थे, परपोते शिव मांडलिक ने वही खंभा जमीन पर उतार दिया

अहमदाबाद (गुजरात) [भारत], 5 अक्टूबर: साल 1956। गांव में लक्ष्मणभाई काम के लिए लाइट के…

Last Updated: October 6, 2026 13:07:26 IST

IND vs WI 1st T20 Live Streaming: आज लखनऊ में होगा महामुकाबला! जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव?

IND vs WI 1st T20 Live Streaming: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की…

Last Updated: October 6, 2026 13:23:53 IST

फ्लैट बेचकर टीवी शो में लगाया पैसा, रातों-रात गायब हो गया चैनल; भाई अनुपम खेर ने भी नहीं की राजू की मदद

Raju Kher: अनुपम खेर के भाई राजू खेर ने हाल ही में बताया कि उन्होंने…

Last Updated: October 6, 2026 12:53:22 IST

सीबीएसई वॉलीबॉल नेशनल चैंपियनशिप में सूरत हिल्स स्कूल की गर्ल्स ने गुजरात के लिए जीता ब्रॉन्ज मेडल

सूरत (गुजरात) [भारत], 6 अक्टूबर: सीबीएसई वॉलीबॉल नेशनल चैंपियनशिप 2026-27 में सूरत की हिल्स हाईस्कूल…

Last Updated: October 6, 2026 12:52:19 IST

एस्टर स्कूल, सूरत ने शुभ भूमिपूजन समारोह के साथ शिक्षा के क्षेत्र में एक नए युग का किया शुभारंभ

सूरत (गुजरात) [भारत], 6 अक्टूबर: एस्टर स्कूल, सूरत के शुभ भूमिपूजन समारोह के साथ एस्टर…

Last Updated: October 6, 2026 12:37:20 IST