<
Categories: मनोरंजन

यलीना जमाली के बाद मधुबाला बनेंगी सारा अर्जुन, संजय लीला भंसाली बनाएंगे बायोपिक, सामने आईं ये जानकारियां

Madhubala Biopic: बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस मधुबाला की जिंदगी पर बायोपिक बनाई जाएगी, जो जल्द पर्दे पर नजर आ सकती है. मशहूर फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली मधुबाला की बायोपिक बनाएंगे, जिसके लिए सारा अर्जुन को फाइनल किया गया है.

Madhubala Biopic: बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस मधुबाला की जिंदगी जल्द ही बड़े पर्दे पर नजर आ सकती है. मशहूर फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली अब अपनी अगली फिल्म के तौर पर मधुबाला की बायोपिक पर काम करने की तैयारी में हैं. जानकारी मिली है कि इस फिल्म में सारा अर्जुन को मधुबाला के किरदार के लिए चुना गया है. फिल्म का निर्देशन ‘डार्लिंग्स’ फेम जसमीत के. रीन करेंगी. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, संजय लीला भंसाली फिलहाल अपनी चर्चित फिल्म ‘लव एंड वॉर’ को पूरा करने में व्यस्त हैं. इस फिल्म की शूटिंग खत्म होने के बाद वह मधुबाला की बायोपिक पर काम शुरू कर सकते हैं. कहा जा रहा है कि इस फिल्म की शूटिंग सितंबर में मुंबई के गोरेगांव स्थित रॉयल पाल्म्स में शुरू हो सकती है.

सितंबर से शुरू हो सकती है शूटिंग

रिपोर्ट के मुताबिक, लव एंड वॉर फिल्म की शूटिंग अगस्त के अंत तक पूरी हो सकती है. इसके बाद मधुबाला बायोपिक की प्रोडक्शन डिजाइन टीम रॉयल पाल्म्स में सेट और शूटिंग लोकेशन को नए प्रोजेक्ट के हिसाब से तैयार करेगी. मेकर्स सितंबर में फिल्म की शूटिंग शुरू करने की योजना बना रहे हैं. फिल्म से जुड़ी कई अहम जानकारियां फिलहाल सामने नहीं आई हैं. यहां तक कि अभी फिल्म के नाम के बारे में भी कोई जानकारी सामने नहीं आई है. हालांकि, इतना जरूर बताया गया है कि कहानी हिंदी सिनेमा की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्रियों में शामिल मधुबाला की जिंदगी, उनके संघर्ष, करियर और विरासत पर आधारित होगी.

मधुबाला के अंदाज में ढलेंगी सारा अर्जुन

मधुबाला जैसे आइकॉनिक किरदार को पर्दे पर उतारना सारा अर्जुन के लिए बड़ी चुनौती होगी. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सारा ने इस भूमिका के लिए तैयारी शुरू कर दी है. डायरेक्टर जसमीत के. रीन चाहती हैं कि फिल्म में मधुबाला की सिर्फ खूबसूरती ही नहीं बल्कि उनकी शख्सियत, बोलने का अंदाज, हाव-भाव और उनके दौर की पूरी दुनिया को भी सही तरीके से दिखाया जाए. मेकर्स फिल्म को लेकर काफी सावधानी बरत रहे हैं और फिलहाल कहानी से जुड़ी ज्यादातर जानकारी को गुप्त रखा गया है. ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि मधुबाला की जिंदगी को फिल्म में किस तरह पेश किया जाता है.

ये भी पढ़ें: Taapsee Pannu Gandhari: तापसी पन्नू की फिल्म ‘गांधारी’ का क्या है महाभारत से कनेक्शन? नाम के पीछे छिपा है बड़ा राज़

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

बहाने से झोपड़ी में ले गया, फिर वहां… ग्रामीणों ने टीचर को बनाया बंधक, पेड़ से बांधकर पीटा, Video Viral

Ratlam News: मध्य प्रदेश के रतलाम से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा…

Last Updated: October 6, 2026 14:29:04 IST

IND vs WI 1st T20I Weather Forecast: भारत-वेस्टइंडीज के खेल पर बारिश का साया! क्या लखनऊ में धुल जाएगा आज का महामुकाबला?

IND vs WI 1st T20I Weather Forecast: भारत-वेस्टइंडीज के पहले टी20 पर बारिश का साया…

Last Updated: October 6, 2026 13:23:07 IST

परदादा लाइट के खंभे से गिरे थे, परपोते शिव मांडलिक ने वही खंभा जमीन पर उतार दिया

अहमदाबाद (गुजरात) [भारत], 5 अक्टूबर: साल 1956। गांव में लक्ष्मणभाई काम के लिए लाइट के…

Last Updated: October 6, 2026 13:07:26 IST

IND vs WI 1st T20 Live Streaming: आज लखनऊ में होगा महामुकाबला! जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव?

IND vs WI 1st T20 Live Streaming: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की…

Last Updated: October 6, 2026 13:23:53 IST

फ्लैट बेचकर टीवी शो में लगाया पैसा, रातों-रात गायब हो गया चैनल; भाई अनुपम खेर ने भी नहीं की राजू की मदद

Raju Kher: अनुपम खेर के भाई राजू खेर ने हाल ही में बताया कि उन्होंने…

Last Updated: October 6, 2026 12:53:22 IST

सीबीएसई वॉलीबॉल नेशनल चैंपियनशिप में सूरत हिल्स स्कूल की गर्ल्स ने गुजरात के लिए जीता ब्रॉन्ज मेडल

सूरत (गुजरात) [भारत], 6 अक्टूबर: सीबीएसई वॉलीबॉल नेशनल चैंपियनशिप 2026-27 में सूरत की हिल्स हाईस्कूल…

Last Updated: October 6, 2026 12:52:19 IST