<
Categories: दिल्ली

दिल्ली की जामा मस्जिद मेट्रो में चेकिंग के दौरान भागने लगा विदेशी यात्री, CISF जवान ने दौड़कर पकड़ा

Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो के जामा मस्जिद स्टेशन पर सुरक्षा जांच के दौरान सामान चेकिंग की जा रही थी. इसी दौरान एक विदेशी यात्री अचानक भागने लगा. CISF जवानों ने उसका पीछा करके उसे पकड़ लिया.

Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो में सुरक्षा जांच के दौरान एक ऐसा मामला सामने आया, जिसने सबका ध्यान खींच लिया. जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर सामान की जांच हो रही थी, तभी एक यात्री अचानक चेकिंग पॉइंट से भागने लगा. वहां तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के जवान ने तुरंत उसका पीछा किया और एग्जिट गेट के पास उसे पकड़ लिया. इस पूरी घटना का वीडियो CISF ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जो अब चर्चा में है.

चेकिंग स्क्रीन पर दिखी संदिग्ध चीज

CISF के मुताबिक, स्टेशन पर यात्रियों के सामान की नियमित जांच की जा रही थी. इसी दौरान स्कैनर की स्क्रीन पर एक बैग में घनी और संदिग्ध दिखने वाली वस्तु नजर आई. जब सुरक्षाकर्मियों ने इस पर ध्यान दिया, तो संबंधित यात्री वहां से निकलने की कोशिश करने लगा. यात्री को भागते देख जवान ने भी तुरंत दौड़ लगा दी. कुछ ही देर में उसे स्टेशन के एग्जिट गेट के पास पकड़ लिया गया. CISF ने अपने एक्स हैंडल पर इस कार्रवाई का वीडियो साझा करते हुए बताया कि जवानों की सतर्कता के कारण यात्री को आगे की जांच के लिए रोका जा सका.

कपड़ों में छिपा मिला अज्ञात पदार्थ

CISF की पोस्ट के अनुसार, यात्री के सामान की दोबारा जांच की गई तो उसके अंडरगारमेंट के सिले हुए हिस्से में एक अज्ञात अर्धठोस पदार्थ छिपा हुआ मिला. हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि वह पदार्थ क्या था और उसे वहां रखने की वजह क्या थी. यात्री ने खुद को मलेशिया के कुआलालंपुर में रहने वाला NRI बताया. इसके बाद सुरक्षा बल ने यात्री और उसके सामान को आगे की जांच के लिए पुलिस के हवाले कर दिया.

ये भी पढ़ें: Elon Musk का बड़ा ऐलान,अमेरिका के हर बच्चे को देंगे SpaceX का एक शेयर; मची हलचल

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Share
Published by
Deepika Pandey

Recent Posts

Sarfaraz Khan 18th First-Class Century: रणजी में सरफराज खान का शतक, न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज में नहीं मिली जगह

Sarfaraz Khan 18th First-Class Century: सरफराज खान ने रणजी ट्रॉफी 2026-27 में हिमाचल प्रदेश के…

Last Updated: October 19, 2026 18:47:46 IST

गोशालाओं से बढ़ेगी किसानों की कमाई! योगी सरकार की नई योजना, ललितपुर में बनेगा प्राकृतिक खेती का मॉडल

Yogi Government: उत्तर प्रदेश में खेती को कम खर्चीला बनाने के लिए योगी सरकार अहम…

Last Updated: October 19, 2026 18:43:30 IST

पवन सिंह ने अक्षरा सिंह से मांगी माफी, पत्नी ज्योति के ‘राजपूताना स्वाभिमान’ वाले पोस्ट ने खींचा ध्यान

Pawan Singh Wife Reaction: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने हाल ही में अपनी एक्स गर्लफ्रेंड…

Last Updated: October 19, 2026 18:00:44 IST

सनी देओल के बर्थडे पर मेकर्स का खास तोहफा, रिलीज हुआ फिल्म ‘सूर्या’ का दमदार टीजर

Surya Teaser: बॉलीवुड के दमदार एक्टर सनी देओल की फिल्म सूर्या का टीजर रिलीज हो…

Last Updated: October 19, 2026 17:54:25 IST

Chinmay Sutar 400 Runs: रणजी ट्रॉफी में चिन्मय सुतार का ऐतिहासिक कारनामा, 400 रन बनाकर रचा इतिहास

Chinmay Sutar 400 Runs: रणजी ट्रॉफी 2026-27 में मिजोरम के चिन्मय सुतार ने नागालैंड के…

Last Updated: October 19, 2026 17:55:36 IST

Tiger Shroff Firing Case:टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा खुलासा, इस ऐप से शूटरों को मिल रहे थे निर्देश

Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के आरोपियों को पुणे-जयपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस से…

Last Updated: October 19, 2026 17:18:30 IST