Live TV
Search
Home > राज्य > दिल्ली > दिल्ली की जामा मस्जिद मेट्रो में चेकिंग के दौरान भागने लगा विदेशी यात्री, CISF जवान ने दौड़कर पकड़ा

दिल्ली की जामा मस्जिद मेट्रो में चेकिंग के दौरान भागने लगा विदेशी यात्री, CISF जवान ने दौड़कर पकड़ा

Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो के जामा मस्जिद स्टेशन पर सुरक्षा जांच के दौरान सामान चेकिंग की जा रही थी. इसी दौरान एक विदेशी यात्री अचानक भागने लगा. CISF जवानों ने उसका पीछा करके उसे पकड़ लिया.

Written By:
Last Updated: October 19, 2026 19:08:52 IST

Mobile Ads 1x1

Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो में सुरक्षा जांच के दौरान एक ऐसा मामला सामने आया, जिसने सबका ध्यान खींच लिया. जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर सामान की जांच हो रही थी, तभी एक यात्री अचानक चेकिंग पॉइंट से भागने लगा. वहां तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के जवान ने तुरंत उसका पीछा किया और एग्जिट गेट के पास उसे पकड़ लिया. इस पूरी घटना का वीडियो CISF ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जो अब चर्चा में है.

चेकिंग स्क्रीन पर दिखी संदिग्ध चीज

CISF के मुताबिक, स्टेशन पर यात्रियों के सामान की नियमित जांच की जा रही थी. इसी दौरान स्कैनर की स्क्रीन पर एक बैग में घनी और संदिग्ध दिखने वाली वस्तु नजर आई. जब सुरक्षाकर्मियों ने इस पर ध्यान दिया, तो संबंधित यात्री वहां से निकलने की कोशिश करने लगा. यात्री को भागते देख जवान ने भी तुरंत दौड़ लगा दी. कुछ ही देर में उसे स्टेशन के एग्जिट गेट के पास पकड़ लिया गया. CISF ने अपने एक्स हैंडल पर इस कार्रवाई का वीडियो साझा करते हुए बताया कि जवानों की सतर्कता के कारण यात्री को आगे की जांच के लिए रोका जा सका.

कपड़ों में छिपा मिला अज्ञात पदार्थ

CISF की पोस्ट के अनुसार, यात्री के सामान की दोबारा जांच की गई तो उसके अंडरगारमेंट के सिले हुए हिस्से में एक अज्ञात अर्धठोस पदार्थ छिपा हुआ मिला. हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि वह पदार्थ क्या था और उसे वहां रखने की वजह क्या थी. यात्री ने खुद को मलेशिया के कुआलालंपुर में रहने वाला NRI बताया. इसके बाद सुरक्षा बल ने यात्री और उसके सामान को आगे की जांच के लिए पुलिस के हवाले कर दिया.

ये भी पढ़ें: Elon Musk का बड़ा ऐलान,अमेरिका के हर बच्चे को देंगे SpaceX का एक शेयर; मची हलचल

MORE NEWS