<
Categories: दिल्ली

दिल्ली की बेटियों को मिलने वाला है बड़ा तोहफा, जानें Laadli Yojana के तहत किसे मिलेगा भुगतान?

Ladli Yojana 2025: दिल्ली की बेटियों को सरकार की तरफ से बड़ा तोहफा मिलने वाला है, लाडली योजना के तहत अब उनके खातों में भुगतान होने जा रहा है.

Delhi Ladli Yojana 2025: दिल्ली की बेटियों को सरकार की तरफ से बड़ी खुशखबरी मिली है, दरअसल रेखा सरकार ने घोषणा की है कि लाडली योजना के तहत लगभग 40 हजार लाभार्थियों को 1 अक्टूबर को भुगतान किया जाएगा, यह राशि पखवाड़ा के दौरान तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित होने वाली है. पिछले कुछ वक्त से कई परिवार इस भुगतान का इंतजार कर रहे थे. देरी को दूर करने के लिए दिल्ली सरकार ने सभी जिलों में एक खास अभियान चलाया और देखा कि किन बच्चियों के आवेदन प्रक्रिया अधूरी थी. इन मामलों को खत्म करने के बाद सरकार ने भुगतान की तैयारियां पूरी कर ली है.

कब शुरु हुई थी लाडली योजना?

लाडली योजना की शुरुआत जनवरी 2008 में हुई थी. इसका मुख्य उद्देश्य बेटियों के जन्म को प्रोत्साहित करना और उन्हें शिक्षा के हर पड़ाव पर आर्थिक सहारा देना है. योजना के तहत संस्थान में जन्म पर 11,000 रुपये और घर पर जन्म पर 10,000 रुपये की राशि दी जाती है. इसके बाद, कक्षा 1, 6, 9 और 10 में दाखिला लेने पर 5,000 रुपये का भुगतान किया जाता है. जिसके बाद बेटियों को बोझ नहीं समझा गया और उनकी शिक्षा पर काम हुआ.

क्या है भुगतान की प्रक्रिया?

लाडली योजना का पैसा सीधे हाथ में नहीं मिलता। यह राशि SBI लाइफ इंश्योरेंस में टर्म डिपॉजिट के रूप में जमा की जाती है. बालिका के 18 साल पूरे करने या 10वीं की पढ़ाई पूरी करने पर परिवार यह राशि ब्याज सहित निकाल सकता है. इस राशि का उपयोग बच्ची की उच्च शिक्षा, स्किल ट्रेनिंग या छोटा उद्यम शुरू करने में किया जा सकता है.

किन्हें मिलेगा इस स्कीम के तहत भुगतान?

अब सबसे जरुरी बात की इस योजना के तहत किन बच्चियों को इसका लाभ मिलेगा जिनका जन्म दिल्ली में हुआ हो, परिवार कम से कम तीन साल से दिल्ली में निवास कर रहा हो, परिवार की वार्षिक आय 1 लाख रुपये से कम हो, योजना के तहत अधिकतम दो बेटियाँ ही लाभार्थी हो सकती हैं, बच्ची का नाम दिल्ली सरकार, MCD या NDMC से मान्यता प्राप्त स्कूल में होना आवश्यक है.

Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Share
Published by
Shristi S

Recent Posts

Aadhaar Update: अब आधार अपडेट करना हुआ और आसान, नए मोबाइल ऐप से आसान हुआ काम, मिनटों में करें बदलाव

Aadhaar Update: नए आधार ऐप की सहायता से, आप घर बैठे ही अपना पता, मोबाइल…

Last Updated: April 6, 2026 07:18:24 IST

KVS Admission Result 2026: केंद्रीय विद्यालय एडमिशन लिस्ट का इंतजार खत्म! इस दिन जारी होगी मेरिट लिस्ट

KVS Admission Provisional List 2026 Date: केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) के जरिए इस दिन एडमिशन के…

Last Updated: April 6, 2026 06:40:41 IST

Today Weather: यूपी में भारी बारिश तो कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? जानें अपने शहर का हाल

Aaj Ka Mausam: दिल्ली से लेकर राजस्थान तक मौसम के मिजाज बदले हुए नजर आ…

Last Updated: April 6, 2026 06:35:06 IST

Petrol Diesel Price Today 6 April: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी! मिलेगी राहत या फिर बढ़ेगा खर्च का बोझ?

Petrol Diesel Price Today: सुबह 6 बजे, नेशनल ऑयल कंपनियां (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…

Last Updated: April 6, 2026 06:04:12 IST

Donald Trump: क्या सच में पागल हो गए ट्रंप? खुद अमेरिकी नेताओं ने दिया ऐसा बयान; इजराइल से ईरान तक हलचल

Iran-America War: ईरान-इजराइल और अमेरिका के बीच चल रही जंग अब दुनियाभर में चर्चा का…

Last Updated: April 6, 2026 05:53:11 IST