दिल्ली फायर सर्विस ने क्या बताया?
दिल्ली फायर सर्विस का कहना है कि आज शाम करीब 6.00 बजे, SHO/PS सरोजिनी नगर को एक जिम्मेदार नागरिक से सफदरजंग फ्लाईओवर के नीचे, प्राचीन शिव मंदिर के पास स्थित NDMC के एक गोदाम में बड़ी आग लगने की सूचना मिली. पुलिस स्टाफ ने तुरंत और सुरक्षित रूप से आग से प्रभावित इलाके से सभी लोगों को बाहर निकाला. नागरिक द्वारा समय पर दी गई जानकारी के कारण कोई बड़ी घटना टल गई. छह फायर टेंडर मौके पर मौजूद हैं, और आग पर काबू पाने की कोशिशें जारी हैं. अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है.