<
Categories: दिल्ली

Delhi में कल नहीं आज होगा Cloud Seeding का परीक्षण! पर्यावरण मंत्री Manjinder Singh Sirsa ने Artificial Rain को लेकर दी अहम जानकारी

Delhi Cloud Seeding Update: दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मंजिंदर सिंह सिरसा ने क्लाउड सीडिंग को लेकर अहम जानकारी दी है कि आज ही राज्य में क्लाउड सीडिंग का पहला परीक्षण होगा.

Manjinder Singh Sirsa on Cloud Seeding: दिल्ली की जहरीली हवा से राहत दिलाने के लिए सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है. मंगलवार को राजधानी में पहली बार क्लाउड सीडिंग (Cloud Seeding) का परीक्षण किया जाएगा. यह तकनीक कृत्रिम बारिश कराने के लिए इस्तेमाल की जाती है, जिससे हवा में मौजूद प्रदूषक कण नीचे गिर जाते हैं और वायु गुणवत्ता में सुधार होता है. इस बारे में दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मंजिंदर सिंह सिरसा ने जानकारी दी है.

क्लाउड सीडिंग क्या है? (What is Cloud Seeding)

क्लाउड सीडिंग एक वैज्ञानिक प्रक्रिया है जिसमें बादलों में रासायनिक तत्व जैसे चांदी का आयोडाइड (Silver Iodide), नमक (Sodium Chloride) या ड्राई आइस (Dry Ice) छोड़े जाते हैं. ये तत्व बादलों के भीतर मौजूद जलकणों को संघनित करने में मदद करते हैं, जिससे बारिश होने की संभावना बढ़ जाती है.

क्या कहा मंजिंदर सिंह सिरसा ने?

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मंजिंदर सिंह सिरसा ने बताया कि कानपुर से विशेष रूप से तैयार विमान मंगलवार को दिल्ली पहुंचेगा. फिलहाल कानपुर में धुंध के कारण दृश्यता करीब 2,000 मीटर है. जैसे ही यह 5,000 मीटर तक पहुंचेगी, विमान उड़ान भरकर दिल्ली आएगा और परीक्षण शुरू कर देगा. यह परीक्षण दिल्ली के लिए एक ऐतिहासिक कदम है. हम चाहते हैं कि यह प्रयोग सफल हो ताकि राजधानी को कृत्रिम बारिश से प्रदूषण से राहत दी जा सके.

छठ पर्व के बीच क्लाउड सीडिंग की चर्चा

दिल्ली में इस समय छठ महापर्व का उल्लास भी देखने को मिल रहा है. मंगलवार सुबह मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) ने ITO घाट पर उगते सूरज को अर्घ्य दिया. उनके साथ मंत्री मंजिंदर सिंह सिरसा, कपिल मिश्रा और रविंदर इंद्राज मौजूद थे. सिरसा ने कहा कि छठ पूजा बहुत धूमधाम से मनाई गई. सीएम ने डूबते सूर्य को प्रणाम किया और आज उगते सूर्य से दिल्ली की तरक्की की कामना की.

दिल्ली का AQI 400 पार हुआ दर्ज

दिल्ली की हवा इस समय बेहद खराब श्रेणी में है। पिछले कुछ हफ्तों से AQI 400 के पार दर्ज किया जा रहा है. ऐसे में क्लाउड सीडिंग को एक नवीन प्रयोग के रूप में देखा जा रहा है. इससे पहले बुराड़ी इलाके में एक टेस्ट उड़ान की गई थी जिसमें बादलों में चांदी का आयोडाइड और नमक छोड़ा गया था. लेकिन उस वक्त हवा में नमी सिर्फ 20 प्रतिशत थी, जिसके कारण बारिश नहीं हो सकी.

क्या मिलेगी राहत?

मौसम विभाग के अनुसार, 28 से 30 अक्टूबर के बीच दिल्ली के ऊपर पर्याप्त बादल छाए रहेंगे. यदि मौसम अनुकूल रहा, तो 29 अक्टूबर को दिल्ली में पहली कृत्रिम बारिश होने की संभावना है. विशेषज्ञों का कहना है कि क्लाउड सीडिंग से तत्कालिक रूप से प्रदूषण में कमी आ सकती है, लेकिन यह स्थायी समाधान नहीं है. यह सिर्फ अस्थायी राहत देगा.
Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Share
Published by
Shristi S

Recent Posts

Samsung ने रिपेयर बिल के GST कोड में कर दिया झोल? 9 महीने से भटकता रहा परेशान ग्राहक, कंपनी के जवाब ने उड़ा दिए होश!

Samsung की आफ्टर-सेल्स सर्विस पर फिर सवाल उठे हैं. ग्राहक ने रिपेयर इनवॉइस में GST…

Last Updated: October 4, 2026 18:50:11 IST

Hardik Pandya हुए बाहर, अब इस खिलाड़ी की चमकी किस्मत! ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रुतुराज गायकवाड़ संभालेंगे कमान

Hardik Pandya Ruled Out: ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले इंडिया A को…

Last Updated: October 4, 2026 18:15:03 IST

US Visa का नया नियम, 50 देशों के नागरिकों को देना होगा 20 हजार डॉलर तक बॉन्ड, भारत लिस्ट से बाहर

US Visa Bond: अमेरिका ने 50 देशों के नागरिकों के लिए B-1/B-2 वीजा पर 10,000,…

Last Updated: October 4, 2026 18:03:43 IST

जाह्नवी कपूर के AI वीडियो पर जूनियर NTR का फूटा गुस्सा, कहा-दोषियों के खिलाफ लूंगा लीगल एक्शन

NTR AI Video: जूनियर एनटीआर ने ‘देवरा: पार्ट 1’ के गाने ‘चुट्टामल्ले’ से जुड़े एक…

Last Updated: October 4, 2026 17:35:23 IST

Odisha News: खाने में छिपकली? ओडिशा विश्वविद्यालय में हॉस्टल के भोजन को लेकर छात्र कर रहे प्रदर्शन, पुलिस तैनात

ओडिशा के सेंटूरियन विश्वविद्यालय के जटनी परिसर में छात्रों ने छात्रावास के भोजन की कथित…

Last Updated: October 4, 2026 17:33:56 IST