<

Yogi सरकार का बड़ा फैसला, पूर्व सीएम के नाम पर UP में बनेगा 76वां जिला

Uttar Pradesh New District: योगी सरकार यूपी में अब 76वां जिला बनवाने की तैयारी में है, इस जिले का नाम पूर्व सीएम कल्याण सिंह पर होगा. इस जिले की मांग पूर्व सीएम के बेटे और पूर्व सांसद ने की थी.

Kalyan Singh Nagar: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में एक बार फिर प्रशासनिक नक्शे में बदलाव की तैयारी शुरू हो गई है. योगी सरकार (Yogi Government) राज्य का 76वां जिला बनाने की दिशा में कदम बढ़ा रही है. यह नया जिला ‘कल्याण सिंह नगर’ के नाम से जाना जा सकता है, जिसका नामकरण प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री पद्म विभूषण कल्याण सिंह (Kalyan Singh) के सम्मान में किया जाएगा.

कैसे बनेगा नया जिला?

सूत्रों के मुताबिक, प्रस्तावित जिले में अलीगढ़ और बुलंदशहर जिलों के कुछ हिस्से शामिल किए जाएंगे. बुलंदशहर की डिबाई तहसील और अलीगढ़ की अतरौली व गंगीरी तहसील को मिलाकर नया जिला बनाया जा सकता है. इस संबंध में राजस्व परिषद ने दोनों जिलों के DM को पत्र भेजकर रिपोर्ट मांगी है.

किसने की थी मांग?

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के बेटे और पूर्व सांसद राजवीर सिंह राजू ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मांग पत्र भेजकर यह प्रस्ताव रखा था. उन्होंने पत्र में लिखा था कि उनके पिता ने अपना पूरा जीवन समाज और प्रदेश के विकास को समर्पित किया, लेकिन उनकी जन्मभूमि अतरौली को अब तक वह पहचान नहीं मिली, जिसकी वह हकदार है. इसी कारण क्षेत्र के लोग चाहते हैं कि उनके नाम पर एक नया जिला बनाया जाए.

कल्याण सिंह की विरासत से जुड़ा प्रस्ताव

कल्याण सिंह की राजनीतिक यात्रा अतरौली और डिबाई क्षेत्र से ही शुरू हुई थी. वह लंबे समय तक इन इलाकों का प्रतिनिधित्व करते रहे और भाजपा को उत्तर प्रदेश में मज़बूत आधार देने वाले नेताओं में से एक थे. राजवीर सिंह का कहना है कि प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी कई महापुरुषों के नाम पर नए जिलों का गठन किया गया है, जिससे समाज में सम्मान और पहचान दोनों को बल मिला है. इसलिए उनके पिता के नाम पर यह जिला बनना क्षेत्र के लिए गर्व का विषय होगा.

प्रशासनिक प्रक्रिया हुई शुरू

इस प्रस्ताव पर राजस्व परिषद के आयुक्त एवं सचिव प्रभारी अधिकारी राम कुमार द्विवेदी ने औपचारिक कार्रवाई शुरू कर दी है. परिषद ने अलीगढ़ और बुलंदशहर के जिलाधिकारियों को आदेश दिया है कि वे नई तहसील और जिला गठन से जुड़ी रिपोर्ट निर्धारित मानकों के अनुसार कमिश्नर के माध्यम से भेजें. जैसे ही रिपोर्ट प्राप्त होगी, आगे के कदम मुख्यमंत्री कार्यालय की मंजूरी के बाद तय किए जाएंगे. अलीगढ़ और बुलंदशहर के कई हिस्से NCR क्षेत्र से जुड़े होने के बावजूद विकास की मुख्यधारा से अभी भी पीछे हैं. स्थानीय लोग उम्मीद जता रहे हैं कि कल्याण सिंह नगर जिला बनने से न केवल प्रशासनिक कामकाज आसान होगा, बल्कि सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और औद्योगिक विकास को भी नई रफ्तार मिलेगी.
Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Recent Posts

मेरा रिश्ता है, सबको क्यों बताऊं? 8 साल तक रश्मिका संग रिश्ता रखा सीक्रेट, विजय ने सुनाई लव स्टोरी

Vijay Rashmika Love Story: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने शादी के बाद अपने करीब…

Last Updated: October 4, 2026 19:34:36 IST

Samsung ने रिपेयर बिल के GST कोड में कर दिया झोल? 9 महीने से भटकता रहा परेशान ग्राहक, कंपनी के जवाब ने उड़ा दिए होश!

Samsung की आफ्टर-सेल्स सर्विस पर फिर सवाल उठे हैं. ग्राहक ने रिपेयर इनवॉइस में GST…

Last Updated: October 4, 2026 18:50:11 IST

Hardik Pandya हुए बाहर, अब इस खिलाड़ी की चमकी किस्मत! ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रुतुराज गायकवाड़ संभालेंगे कमान

Hardik Pandya Ruled Out: ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले इंडिया A को…

Last Updated: October 4, 2026 18:15:03 IST

US Visa का नया नियम, 50 देशों के नागरिकों को देना होगा 20 हजार डॉलर तक बॉन्ड, भारत लिस्ट से बाहर

US Visa Bond: अमेरिका ने 50 देशों के नागरिकों के लिए B-1/B-2 वीजा पर 10,000,…

Last Updated: October 4, 2026 18:03:43 IST

जाह्नवी कपूर के AI वीडियो पर जूनियर NTR का फूटा गुस्सा, कहा-दोषियों के खिलाफ लूंगा लीगल एक्शन

NTR AI Video: जूनियर एनटीआर ने ‘देवरा: पार्ट 1’ के गाने ‘चुट्टामल्ले’ से जुड़े एक…

Last Updated: October 4, 2026 17:35:23 IST