Delhi: सोमवार को सुबह दिल्ली के टिकरी इलाके में एक गोदाम में भीषण आग लग गई. आग पर काबू पाने के लिए 15 दमकल की गाड़ियां भेजी गईं है. इस समय तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिली है.
नेताजी सुभाष विहार गोदाम
Delhi: सोमवार सुबह दिल्ली के टिकरी नेताजी सुभाष विहार इलाके में एक गोदाम में आग लग गई, जिसके बाद दमकल विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया.
दिल्ली अग्निशमन सेवा के मुताबिक, आग लगने की रिपोर्ट सुबह 7:49 बजे मिली और इसके बाद दमकल गाड़ियां तुरंत मौके पर भेजी गई. दिल्ली के अग्निशमन विभाग ने आगे बताया कि आग पर काबू पाने के लिए अब तक 15 दमकल गाड़ियां काम पर लगाई जा चुकी हैं.
मौके पर मौजूद दमकलकर्मी आग बुझाने में और उसके आसपास की इमारतों में आग को फैलने से रोकने के काम में लगे हुए हैं. अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आग लगने के कारण के बारे में अभी जानकारी प्राप्त नहीं है.
आग को फैलने से रोकते दमकलकर्मी
KGMU case: लखनऊ के KGMU के पूर्व रेजिडेंट डॉक्टर रमीजुद्दीन नायक उर्फ रमीज मलिक पर…
Dombivali murder case: महाराष्ट्र के डोंबिवली में 9 अक्टूबर को शराब पीने के दौरान हुए…
Gurnoor Brar Viral Chat: भारतीय तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ के नाम से सोशल मीडिया पर…
Dhirendra shastri ram five fathers viral video: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री का एक…
India pakistan cricket match: भारत और पाकिस्तान की टीमें अगले एक साल में अलग-अलग टूर्नामेंट…
Kal Ka Love Rashifal 04 November 2026: दैनिक लव राशिफल के अनुसार, बुधवार (04 नवंबर…